छुट्टियों में भी खुले रहेंगे राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय, ई-स्टाम्प काउंटर भी रहेंगे ओपन

रायपुर। राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में कम्प्यूटरीकृत एनजीडीआरएस प्रणाली से पंजीयन कार्य हो रहा है. इस वित्तीय वर्ष में मार्च माह के अंतिम सप्ताह में 29 से 31 मार्च तक शासकीय अवकाश है. अचल संपत्ति के खरीदी बिक्री से संबंधित दस्तावेजों के पंजीयन के लिए पक्षकारों को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय वर्षान्त के अवकाश दिवसों 29 से 31 मार्च में भी खुले रहेंगे. पंजीयन के लिए पक्षकारों को स्टाम्प प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ई-स्टाम्प काउंटर भी अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे. मार्च में 16 मार्च के उपरान्त सभी शनिवार एवं रविवार को […]

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहा तापमान, राजधानी का पारा पंहुचा 38 डिग्री, और बढ़ेगी गर्मी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च महीने की शुरुआत होती ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आलम यह है कि दोपहर होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे है। मौसम विभाग के अनुसार अलनीनो के प्रभाव के कारण गर्मी बढ़ रही है। सुबह से तीखी धूप निकली, जो दिन चढ़ने के साथ ही और बढ़ती गई। धूप के चलते सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार जताए जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश के दंतेवाड़ा में 38.7, रायपुर में 38 डिग्री, राजनांदगांव में भी 38, माना में 37.8, पेंड्रा रोड […]

रायपुर रेलवे स्टेशन में लगी आग, दो स्टॉल पूरी तरह से जलकर हुए खाक

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन पर आगजनी की घटना हुई है. प्लेटफार्म नंबर 7 पर स्थित दो स्टॉलों में देर रात अचानक आग लग गई. आग इतना भीषण था की दोनों स्टॉल जलकर पूरी तरह से खाक हो गए. वहीं आग लगने से रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने का कारण अज्ञात है. यह मामला आरपीएफ थाना इलाके का है.   जानकारी के अनुसार, प्लेटफार्म नंबर 7 पर स्थित देवभोग मिल्क पार्लर और एक चाय स्टॉल में देर रात भीषण आग लगी. दोनों स्टॉल जलकर स्वाहा हो गए. इस आगजनी की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है. आग लगने […]

कृषि अधिकारी के घर देर रात अचानक आग लगने से मचा हड़कंप

बलौदाबाजार। जिले के सृष्टि कालोनी में निवासरत कृषि अधिकारी के घर देर रात अचानक आग लग जाने से हडकंप मच गया. घटना के वक्त अधिकारी की पत्नी और तीन वर्ष का बच्चा घर पर ही थे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. आग ज्यादा फैलती इसके पहले ही आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया. घटना कैसे हुई और आग बेडरूम में कैसे लगी यह पता नहीं चल सका है. कमरे से लगा किचन रूम भी था. जहां सिलेंडर भी रखा था यदि वह फटता तो बड़ा हादसा हो सकता था.   मिली जानकारी के अनुसार, […]

आज का राशिफल 28 मार्च : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए संकष्टी चतुर्थी का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन अपने आपका ख्याल रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज अपने परिवार के साथ कुछ बातों को लेकर आपसी कल झगड़ा हो सकता है। आज आप कोई नया कार्य शुरू न करें, नहीं तो नुकसान संभव है। वाणी पर संयम रखें, वाद विवाद से दूर रहें। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन बहुत अच्छा है आज आपके अपने पुराने मित्रों से संबंध सुधरेंगे। आज का दिन किसी विशेष कार्य की पूर्ति कराएगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है, आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में […]

आज का पंचांग 28 मार्च : आज मनाई जाएगी भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी, पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त

28 मार्च 2024, गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज इस दिन पर चैत्र माह के कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि है। इस तिथि पर भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। क्योंकि संकष्टी चतुर्थी व्रत चंद्रोदय के आधार पर किया जाता है। इस तिथि पर शुभ और अशुभ माने गए कई योग बन रहे हैं। आज का पंचांग (Panchang 28 March 2024) चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त – शाम 06 बजकर 59 मिनट पर नक्षत्र – स्वाति ऋतु – बसंत शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 04 बजकर 42 मिनट से 05 बजकर 29 मिनट तक विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर […]

गरियाबंद के बैंक, एटीएम, हॉस्पिटल, बस स्टैंड, शासकीय संस्थानों पर चस्पा किए गए मतदाता जागरूकता के स्टीकर

  गरियाबंद।आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान जिले में मतदान के प्रतिशत बढ़ाने और मतदाता जागरूकता हेतु सामान्य स्वीप गतिविधियों के आयोजन के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने गरियाबंद जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप कार्ययोजना अंतर्गत मतदाता जागरूकता से संबंधित स्वीप गतिविधियों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तारत्मय में जिले में प्रतिदिन मतदाता जागरूकता संबंधित कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन में लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला मुख्यालय गरियाबंद के […]

राजनीतिक दलों की उपस्थिति में ईव्हीएम और वीवीपैट मशीन का हुआ प्रथम रेण्डमाईजेशन

गरियाबंद।भारत निर्वाचन अयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु विधानसभावार गरियाबंद जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र (राजिम-54 एवं बिन्द्रानवागढ़-55) के लिए ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल एवं राजनैतिक दलों की उपस्थिति में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे गरियाबंद जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र राजिम-54 के 274 मतदान केन्द्र एवं बिन्द्रानवागढ़-55 के 299 मतदान केन्द्रों के लिए 21 प्रतिशत रिजर्व के साथ रेन्डमाईजेशन सॉफ्टवेयर के जरिए ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीनों का चयन किया गया। बैठक में इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, गोंडवाना गंणतंत्र पार्टी, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी […]

ED की कस्टडी में बिगड़ी CM केजरीवाल की तबीयत, शुगर लेवल 46 तक गिरा,सुनीता केजरीवाल ने जनता से की ये अपील

नेशनल न्यूज़। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों ने बुधवार को दावा किया कि मधुमेह से पीड़ित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रक्त में शर्करा के स्तर में उतार चढ़ाव हो रहा है और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में उनकी सेहत बिगड़ रही है। सूत्रों ने दावा किया कि केजरीवाल के रक्त में शर्करा का स्तर एक बार गिरकर 46 मिलीग्राम (एमजी) तक आ गया था और डॉक्टरों के मुताबिक, यह ‘बहुत खतरनाक’ होता है। इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने डिजिटल माध्यम से आयोजित प्रेस वार्ता में कहा था कि उन्होंने ईडी की हिरासत में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उनके रक्त […]

देवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाने का कार्यकर्त्ता कर रहे विरोध, आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेसी नेता

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्रत्याशियों का ऐलान होते ही कांग्रेस में कलह शुरू हो गया है. कार्यकर्ता घोषित प्रत्याशियों के विरोध में खुलकर सामने आए हैं. बिलासपुर लोकसभा से देवेंद्र यादव को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस भवन के सामने कांग्रेसी नेता आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. कांग्रेस नेता जगदीश प्रसाद कौशिक ने दीवारों पर अपनी मांग को चस्पा किया है. उन्होंने कहा, बिलासपुर लोकसभा सीट से मुझे प्रत्याशी क्यों नही बनाया गया? मेरी तपस्या में क्या कमी रही है? पार्टी हाईकमान बताएं. न्याय का हक मिलने तक आमरण अनशन पर रहूंगा. कौशिक ने सवाल उठाया है और हाईकमान से पूछा है कि आखिर उन्हें प्रत्याशी क्यों नहीं […]