केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में ‘आप’ उत्तरी सड़क में, आज पीएम आवास का करेंगे घेराव

नेशनल न्यूज़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर गुरुवार देर शाम प्रवर्तन निदेशालय की टीम कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर आई। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी समेत देशभर में आम आदमी पार्टी (आप) और अन्य राजनीतिक दलों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी ने इस बार होली न मनाने का एलान कर दिया और पार्टी ने जगह-जगह पुतले फूंकते हुए विरोध प्रदर्शन किए। अब आप ने पीएम आवास को घेरने की तैयारी की है। आम आदमी पार्टी ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार यानी आज पीएम आवास के […]

बस्तर के कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा और जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य पर FIR दर्ज, आचार संहिता के उल्लंघन का है मामला

जगदलपुर। बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा और कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है. दोनों नेताओं पर आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए जाने पर एक्शन लिया गया है.दरअसल, रविवार की शाम पूर्व मंत्री कवासी लखमा जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर के सामने होलिका दहन करने वाली समिति को कैश में चंदा दिए जाने के मामले में चुनाव आयोग से शिकायत किया गया. जिसके बाद जगदलपुर कोतवाली में कवासी लखमा और कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य के खिलाफ धारा लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123 और इंडियन पेनल कोड की धारा 171 बी, 171 ग, और 171 ई, एवं 188 का अपराध गठित करते […]

होली के दिन बस्तर में खूनी संघर्ष, अज्ञात लोगों ने 3 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

बीजापुर। सोमवार दिनदहाड़े बासागुड़ा में नदी पार बस्ती में अज्ञात लोगों ने 3 ग्रामीणों पर किया हमला। हमले में 2 ग्रामीण की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप घायल। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासागुड़ा में किया जा रहा जहां तीसरे ग्रामीण कारम रमेश ने भी दम तोड़ दिया। जिन ग्रामीणों मौत हुई है, उनके नाम चन्द्रिया मोडियम(25), अशोक भंडारी(24) और कारम रमेश(25) बताई गई है। सभी ग्रामीण युवक बासागुड़ा के कलार पारा के रहने वाले है। दो ग्रामीण युवक की घटनास्थल पर मौत होने की जानकारी मिली है, एक ग्रामीण युवक अस्पताल में दम तोड़ दिया। अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार व कुल्हाड़ी […]

आज का राशिफल 26 मार्च : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए चैत्र मास का पहला दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आपका खुशनुमा व्यतीत होने वाला है। सुबह से ही मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तेदारों से कोई सुख समाचार प्राप्त हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी दिन अच्छा रहेगा। घर में नए मेहमान के आने से घर का वातावरण सुखद रहेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। मन में उठने वाले नकारात्मक विचारों से खुद को व्यथित पाएंगे। आज जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है। सलाह दी जाती है पूजा पाठ में अधिक मन लगाएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज न लें। स्वास्थ्य […]

आज का पंचांग 26 मार्च : आज से हो रही है चैत्र माह की शुरुआत, पढ़िए दैनिक पंचांग

आज 26 मार्च 2024, मंगलवार का दिन है, जिसपर चैत्र माह के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है। पंचांग के अनुसार, इस तिथि पर ज्योतिष शास्त्र में शुभ माने गए द्विपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है, तो वहीं अशुभ माने गए अडाल योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल के विषय में। आज का पंचांग (Panchang 26 March 2024) चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त – रात्रि 02 बजकर 58 मिनट पर नक्षत्र – हस्त ऋतु – बसंत शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 04 बजकर 44 मिनट से 05 बजकर 31 […]

लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस ने जारी की छठवीं लिस्ट,ओम बिरला के सामने प्रह्लाद गुंजल को उतारा मैदान में

नेशनल न्यूज़। कांग्रेस ने रंग-गुलाल के बीच उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने छह उम्मीदवारों की इस लिस्ट में पांच राजस्थान और तमिलनाडु से एक नाम घोषित किया है। कांग्रेस ने अजमेर से रामचंद्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन रावत, भीलवाड़ा से डॉ. दामोदर गुर्जर, कोटा से प्रह्लाद गुंजल और तिरुनेवेल्ली से सी रॉबर्ट ब्रूस को उम्मीदवार बनाया है।

CG Crime: राजधानी में होली के जश्न के बीच युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

रायपुर। राजधानी में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद होली के जश्न के बीच हत्या की वारदात हुई है. भठागांव इलाके में अज्ञात आरोपियों ने युवक की चाकू से गोदकर युवक की निर्मम हत्या कर दी गई. युवक की लाश सोनकर बाड़ी में पड़ी हुई मिली. युवक के शरीर पर 12 से ज्यादा वार के निशान मिले हैं. इस हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.   जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है. भाठागाव BSUP कॉलोनी निवासी मोहित सोनकर की लाश सोनकर […]

होली के पहले नक्सलियों ने किया खुनी खेल,जवान को मारी गोली

बीजापुर। नक्सली अपनी कायराना करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं. होली के पहले बीजापुर में नक्सलियों का खुनी होली खेल सामने आया है. बीजापुर के अटल आवास में निवासरत DRG का जवान घर से बाहर निकल रहा था उसी समय नक्सलियों ने उसे गोली मार दी. जिसके बाद परिवार वालों ने तत्काल जिला अस्पताल लाया जहां जवान का उपचार जारी है. इस घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीजापुर शहर से लगे गोरना मैनकेली के जंगल से लगे अटल आवास परिसर में माओवादियों के स्माल एक्शन टीम ने फायरिंग किया. जिसमें DRG का जवान दीपक दुर्गम को गोली लगी है. घायल जवान का इलाज बीजापुर […]

बीजेपी ने जारी की पांचवीं लिस्ट, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को तो मेरठ से `राम` अरुण गोविल को बनाया प्रत्याशी

नेशनल न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। पांचवी लिस्ट में बीजेपी ने पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया है। मेरठ से रामायण के राम अरुण गोविल को टिकट मिला है। वहीं नवीन जिंदल को भी बीजेपी भी शामिल होते ही उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बक्सर से कटा टिकट, फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी से मिला टिकट। बीजेपी ने पांचवी लिस्ट में 111 उम्मीदवारों को जगह दी है। कई सांसदों के टिकट भी काटे गए हैं। भाजपा ने सीता सोरेन को झारखंड की दुमका सीट से उम्मीदवार बनाया। उत्तर कन्नड़ सीट […]

मसीहीजन प्रभु यीशु की महिमा में भजन गान करते निकली पाम संडे रैली

रायपुर | आज पाम संडे पर सेंट पॉल्स कैथेड्रल, सीएनआई रायपुर से प्रात : 10.30 बजे रैली निकली। विशाल रैली में शामिल मसीहीजन प्रभु यीशु की महिमा में भजन गान करते और जय जयकार करते हुए चल रहे थे। रैली सेंट पॉल्स कैथेड्रल से आकाशवाणी तिराहा, ओसीएम चौक, राजीव गांधी चौक (नलघर चौक) छोटापारा होते हुए कोतवाली चौक पहुची इसके बाद कालीबाड़ी चौक, महिला थाना चौक, ओसीएम चौक, आकाशवाणी तिराहा होते हुए वापस सेंट पॉल्स कैथेड्रल पहुँची। रैली का नेतृत्व छत्तीसगढ़ डायोसिस के बिशप एस.के. नंदा ने किया। मुख्य अतिथि बिशप नंदा के साथ विशेष अतिथि डायसिस के सचिव नितिन लॉरेंस व कोषाध्यक्ष जयदीप रॉबिंसन थे | रैली के संयोजक […]