मतदाता जागरूकता के तहत लोगों ने प्रलोभन रूपी होलिका दहन कर लालच मुक्त होकर मतदान करने का दिया संदेश

० पैसा, जेवर, शराब एवं अन्य लुभावने चीजों के प्रभाव में न आकर अपने विवेक से मतदान करने का लिया संकल्प गरियाबंद।जिले में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत होली त्यौहार के एक दिन पूर्व जिला मुख्यालय गरियाबंद स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नये मतदाताओं ने प्रलोभन रूपी होलिका का दहन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश गोलछा, एसडीएम विशाल महाराणा मौजूद थे। कार्यक्रम […]

मुख्यमंत्री साय ने प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ खेली होली, गाए फाग और बजाया नगाड़ा

रायपुर। होली के दिन दिल मिल जाते हैं रंगो में रंग मिल जाते हैं यह बात राजधानी के प्रेस क्लब में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में सच साबित हुई। पक्ष और विपक्ष के नेता एक ही मंच पर एक ही ढंग में दिखाई दिए। इस दौरान मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का अलग अंदाज ही देखने को मिला। जहां सीएम साय नगाड़ा बजाते नजर आए तो वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक अनुज शर्मा ने फाग गीत गाए। दरअसल, मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव रायपुर प्रेस क्‍लब के होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। होली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय फाग की ताल पर ताल मिलाते नजर आए, वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव […]

चार्जिंग में लगा मोबाइल हुआ ब्लास्ट, कमरे में आग लगने से 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, दंपति की हालत गंभीर

मेरठ। मेरठ में मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे मजदूर के घर में शॉर्ट सर्किट से मोबाइल में धमाका हो गया और कमरे में आग लग गई। कमरे में मौजूद चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए। बच्चों को बचाने पहुंचे दंपती भी झुलस गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आग पर काबू पाया। पुलिस ने सभी को पहले निजी अस्पताल और बाद में मेडिकल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चारों बच्चों की मौत हो गई है। अभी दंपती की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि 24 घंटे में चारों बच्चे दुनिया को छोड़कर चले गए। बच्चों की मां को […]

जहरीली रोटी ने छीनी जिंदगी, एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग के हुए शिकार, 2 की हालत गंभीर

कोरबा। एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं. 3 साल के मासूम अमृता कंवर की मौत हो गई है. 2 की हालत गम्भीर बताई जा रही है. बाकी लोगों का इलाज जारी है. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है. बता दें कि पूरी घटना उरगा थाना अंतर्गत गिधौरी गांव की है. जहां एक साथ सभी ने रोटी और चाय का सेवन किया था. जिसके बाद एक बाद एक सभी की हालत बिगड़ते गई. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान 3 साल के बच्चे की जान चली गई. जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के […]

वन विभाग ने की कार्रवाई , पैंगोलिन खाल, बम, जंगली सूअर के दांत और जबड़े के साथ शिकारी गिरफ्तार

बलौदाबाजार। वन विभाग की टीम को संदिग्ध शिकार के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. टीम ने 5 नग गोला बम, पैंगोलिन खाल, 10 नग साही आंत, जंगली सूअर के दांत और जबड़ा समेत एक शिकारी को गिरफ्तार किया है. वर्तमान में बलौदाबाजार जिले के भाटापारा अंतर्गत आने वाले बार अभयारण्य और वन विकास निगम के क्षेत्र में बाघ का विचरण विगत 4 मार्च से देखा गया है. इसके बाद से विभाग की ओर से सतत गश्त और निगरानी की जा रही है. बाघ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 अंतर्गत शेड्यूल वन का प्राणी है, जिसे उच्च स्तर का संरक्षण प्राप्त है. एनटीसीए के प्रोटोकॉल अनुसार, ट्रैप कैमरा के मध्यम […]

केजरीवाल ED की हिरासत में,रामलीला मैदान में विपक्ष की 31 मार्च को महा रैली, कांग्रेस बोली- देश के लोकतंत्र पर हमला

दिल्ली। शराब घोटाला मामला में कोर्ट से राहत न मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छह दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर गई है। दिल्ली कांग्रेस चीफ अरविंदर सिंह लवली ने कहा, ’31 मार्च को INDI गठबंधन दिल्ली में एक बड़ी रैली करेगा, INDI गठबंधन के प्रमुख नेता रैली को संबोधित करेंगे। ये रैली सिर्फ राजनीतिक रैली नहीं होगी, यह रैली भारत के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई का आह्वान होगा।’ ‘लोकतंत्र को बचाने के लिए महा रैली’ दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, ‘INDI गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में ‘महा रैली’ […]

होली पर्व के लिए पिचकारी, रंग गुलाल, नगाड़ा खरीदी करने विधायक जनक ध्रुव परिवार साथ पैदल साप्ताहिक बाजार पहुंचे

० 100 से ज्यादा बच्चों के लिए पिचकारी और रंग गुलाल खरीदकर वितरण किया ० सामान्य ग्रामीण की तरह विधायक पैदल घुम घुमकर बाजार में होली की खरीदी की और चाय दुकान में बैठकर ग्रामीणों के साथ लिया चाय का मजा गरियाबंद। होली पर्व को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है सभी लोग होली की तैयारी में लगे हुए है, ऐसे में बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव अपने पत्नी वर्षा ध्रुव एंव बच्चों के साथ आज मैनपुर साप्ताहिक बाजार में पैदल घुम घुमकर होली त्यौहार की खरीदी करते नजर आये विधायक को एक सामान्य नागरिक की तरह पैदल घुम घुमकर खरीदारी करते देख लोगो की भींड […]

राजधानी में बढ़ा डायरिया का प्रकोप, अब तक मरीजों की संख्या पहुंची 100,बच्चों को भी लिया चपेट में

रायपुर। राजधानी रायपुर के लभांडी इलाके में डायरिया का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है। रायपुर के लभांडी इलाके की संकल्प सोसायटी में डायरिया महामारी की तरह फ़ैल रहा है। लभांडी इलाके में लगातार डायरिया के मरीज मील रहे हैं। छोटे बच्चे, गर्भवती महिलों समेत बड़ी संख्या में बुजुर्ग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरीजों से मिलने के लिए रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हाल चाल जाना। मिली जानकारी के अनुसार, लभांडी के संकल्प सोसायटी में डायरिया महामारी की तरह फ़ैल रहा है। तीनों दिनों में डायरिया के मरीजों की संख्या […]

आज का राशिफल 24 मार्च : जानें कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए होलिका दहन का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। साथ ही आज आपको कोई विशेष पद या दायित्व कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। नौकरी में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलना निश्चित है। व्यापार-व्यवसाय में अपनों का आर्थिक सहयोग मिलेगा, आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा, इस कारण स्वास्थ्य में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय में अपने साझेदारों से सतर्क रहें, आपके साथ धोखा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, […]

बलौदाबाजार के मंडी स्थित दुकान में आग लगते ही फटा सिलेंडर, 40 लाख का सामान खाक

  बलौदाबाजार। शहर के मंडी रोड स्थित दो दुकानों में देर रात आग लगने लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया. वहीं हार्डवेयर दुकान से लगे किचन केयर और वेल्डिंग दुकान में रखा सिलेंडर भी ब्लास्ट हुआ. रात होने से जनहानि तो नहीं हुई पर दोनों दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई. घटनास्थल पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की करीब नौ टैंकरों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया. घटना रात लगभग 2.30 बजे के आसपास बताई जा रही है. हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से दुकानदार विनोद पारवानी को बड़ा झटका लगा है दुकान में रखे लगभग 30 से 40 लाख रूपये का […]