आज का राशिफल 23 मार्च : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज के दिन आपके मन में कोई कार्य योजना बन सकती है, जिसके लिए आपका प्रयास सफल रहेगा। आज स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें, नहीं तो नुकसान होगा। पत्नी बच्चों के साथ आज किसी मांगलिक कार्य में जाने का योग बन सकता है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज के दिन आप यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन संभाल कर चलाएं, नहीं तो चोट लग सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, […]

आज का पंचांग 23 मार्च : जानिए शनिवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज शनिवार का दिन है। यह दिन भगवान शनि को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है, कि जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ न्याय के देवता की पूजा करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं – Aaj Ka Panchang 23 March 2024: आज का पंचांग – पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 07 बजकर 30 मिनट तक रहेगी।। ऋतु – बसंत चन्द्र राशि – सिंह सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 24 मिनट […]

लोकसभा आम निर्वाचन-2024: बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज दो उम्मीदवारों ने जमा किए  नामांकन

  रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में  आयतु राम मंडावी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार के रूप में  फुल सिंह कचलाम ने आज अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है। प्राप्त नामांकन पत्रों […]

Breaking: 28 मार्च तक ED की रिमांड पर भेजे गए केजरीवाल,तीन घंटे की लंबी बहस के बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला

  नेशनल न्यूज़। दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च यानी 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। इससे पहल कोर्ट ने तीन घंटे की लंबी बहस के बाद मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। बता दें कि ईडी ने गुरुवार को दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने कोर्ट से केजरीवाल की 10 दिन की रिमांड की मांग की थी। ईडी कहा कि वह शराब घोटाले के मामले में अन्य मंत्रियों और आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ ‘मुख्य साजिशकर्ता’ थे। आबकारी नीति से […]

लोकसभा चुनाव के लिए सचिन पायलट ने दिए निर्देश, महतारी वंदन योजना की तर्ज पर कांग्रेस भरवाएगी नारी न्याय योजना का फॉर्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के दो दिवसीय दौरे के दौरान लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाई गई। जिसके तहत रूठों को मनाने कांग्रेस के सीनियर नेता उनके घर-घर जाएंगे. इसके लिए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने बैठक में सख्त निर्देश दिए हैं. बैठक में बड़ा फैसला भी लिया गया. महतारी वंदन योजना की तर्ज पर कांग्रेस नारी न्याय योजना को लेकर फॉर्म भराएगी. पायलट ने कहा, नारी न्याय योजना के तहत कांग्रेस बीपीएल महिलाओं को 1 लाख रुपए सालाना देगी. इसके लिए प्रदेशभर में अभियान चलाकर फॉर्म भराया जाएगा. लोकसभा समन्वयकों की बैठक में पायलट ने पूछा कि आपका पसंदीदा प्रचारक कौन है? […]

रेव पार्टी में सांपों के जहर की तस्करी मामला: एल्विश यादव को कोर्ट से मिली जमानत

नेशनल न्यूज़। एल्विश यादव की जमानत याचिका पर 22 मार्च को कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने एल्विश यादव को जमानत दे दी है। एल्विश यादव के वकील प्रशांत राठी ने कहा कि दालत ने एल्विश यादव को 50,000 रुपये की दो जमानत राशि पर जमानत दी है। बता दें कि एल्विश यादव रेव पार्टी में सांपों के जहर की तस्करी के मामले में जेल में बंद थे। एल्विश यादव के वकील प्रशांत राठी ने गुरुवार को कहा था कि उन्होंने जमानत याचिका दाखिल की है। शुक्रवार को कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने एल्विश यादव को जमानत दी है।

सीएम ने राजनांदगांव में किया ऐलान : महतारी वंदन योजना का पैसा हर महीने की 7 तारीख से पहले खाते में आ जाएगा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि महतारी वंदन योजना का पैसा महिलाओं के खाते में हर महीने की 7 तारीख के पहले आ जाएगा। इसके लिए मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया है। इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि धान के अंतर की राशि सभी कांग्रेसियों और भूपेश बघेल को भी मिला है मैने खुद रिकार्ड देखा है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि हम मोदी की एक एक गारंटी को पूरा करेंगे। हमारी नीति और नीयत ठीक है। इसके पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सीएम बनने के बाद पहली बार राजनांदगांव आने का मौका है। पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना […]

पाटन की जनता अपने विधायक को खोज रही है और उनके विधायक राजनांदगांव के लोगों को ठगने आए हैं: सीएम साय

रायपुर। राजनांदगांव में आज सीएम विष्णुदेव साय ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर हमला करते कहा कि पाटन की जनता अपने विधायक को खोज रही है और उनके विधायक यहां राजनांदगांव के लोगों को ठगने आए हैं, लेकिन यहां की प्रबुद्ध और देवतुल्य जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी, पुनः भाजपा का सांसद बनाकर दिल्ली भेजेगी। राजनांदगांव के मतदाताओं से मेरी मांग है कि कांग्रेस प्रत्याशी को इतने मतों से हराओ कि दुबारा यहां झांकने की भी हिम्मत न कर सके। साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “जस करनी तस भरनी, जैसा उन्होंने किया है वैसा उन्हें […]

लोकसभा चुनाव 2024 :BJP ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, पुडुचेरी में एक और तमिलनाडु में 15 प्रत्याशी उतारे

  नेशनल न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को 16 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। इसमें तमिलनाडु के 15 और पुडुचेरी के उम्मीदवार का नाम शामिल है। पार्टी की ओर से जारी इस सूची के मुताबिक चेन्नई उत्तर से आर सी पॉल कनगराज, तिरूवल्लूर से पॉन वी बालागणपति, तिरवन्नमलाई से ए अश्वथामन, नामक्कल से के पी रामलिंगम, त्रिपुर से ए पी मुरुगनांदम, पोलाची से के वसंतराजन, करूर से वी वी सेंथिलनाथन, चिदंबरम से श्रीमती पी कार्तियायनी, नागपत्तिनम से एस जी रमेश,तंजावुर से एम मुरुगानंदम, शिवगंगा से देवनाथन यादव, मदुरै से राम श्रीनिवासन, विरूद्धनगर से राधिका शरतकुमार और टेनकासी से बी जॉन पांडियान को […]

23 मार्च को शहीद दिवस मनाने की तैयारी,बैठक में लिया गया निर्णय

सरायपाली। आगामी 23 मार्च शहीद दिवस को नगर में एक प्रेरणा एवं शहादत दिवस मनाने की तैयारी हेतु आज आवश्यक बैठक गीता भवन में रखी गई । इस बैठक में विभिन्न समाजसेवी ,नगर के गणमान्य नागरिकों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की एवं समस्त जनों ने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए । शहीद दिवस को मनाने का संकल्प नगर के भूतपूर्व सैनिक एवं फुलझर डिफेंस एकेडमी के संचालक धर्मेंद्र चौधरी ने उक्त बैठक आयोजित की उन्होंने बताया कि नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में युवाओं को राष्ट्र के प्रति सेवा व संकल्प हेतु जागरूक करना एवं हमारे बलिदानियों के त्याग के महत्व को समझ सके और […]