जिला अस्पताल में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बिलासपुर। जिला अस्पताल में पदस्थ मेडिकल अफसर डॉक्टर पूजा चौरसिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. डॉक्टर ने अपने मायके में रविवार रात फांसी लगाई. इस दौरान घर में कोई नहीं था. मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है. मेडिकल ऑफिसर पूजा चौरसिया जिला अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर थीं. उनके पति डॉक्टर अनिकेत कौशिक भी जिला अस्पताल में सरकारी डॉक्टर हैं. पूजा चौरसिया का मायका सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में है. उनकी मां और भाई अमेरिका में रहते हैं. डॉक्टर दंपती की फिलहाल कोई संतान नहीं थी. पूजा और अनिकेत ने 4 साल पहले लव मैरिज की थी. जिसके बाद पति-पत्नी सरकंडा के अशोक नगर में रहते थे. पिछले तीन-चार दिनों से […]

कल 12 मार्च की शाम तक चुनावी बाॅण्ड की जानकारी सार्वजनिक करे, सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को लगाई फटकार

  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड मामले पर सुप्रीम कोर्ट में एसबीआई को राहत देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एसबीआई कल तक ही जानकारी दे और 15 मार्च तक चुनाव आयोग उस जानकारी को सार्वजनिक करे। एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने के समय सीमा 30 जून तक बढ़ाने की मांग की थी। एसबीआई की तरफ से सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे पेश हुए। साल्वे ने कोर्ट को बताया कि सर्वोच्च अदालत के आदेश के बाद एसबीआई ने नए इलेक्टोरल बॉन्ड्स जारी करने पर रोक लगा दी है, लेकिन समस्या ये है कि […]

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने की छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के कार्यों की समीक्षा

रायपुर।छत्तीसगढ़ के आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के कार्यों की समीक्षा की है। ओपी चौधरी ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में मंडल के पूर्व निर्मित, प्रगतिरत एवं आगामी परियोजनाओं के संबंध में जानकारी ली। ओपी चौधरी ने समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को प्रगतिरत परियोजनाओं को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने तथा रहवासियों को उच्च स्तर की आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

नए कानून के तहत न हो चुनाव आयुक्त की नियुक्ति, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका

दिल्ली। निर्वाचन आयोग में रिक्त पड़े चुनाव आयुक्त दो पदों को भरने के लिए जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बैठक होने वाली है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में इसे लेकर एक याचिका दाखिल की गई है। इसमें मांग की गई है कि केंद्र सरकार नए कानून चुनाव आयुक्त (सेवा की शर्तें और व्यवसाय का संचालन) अधिनियम, 2023 के तहत चुनाव आयुक्त की नियुक्ति न होने दे। कांग्रेस नेता जया ठाकुर की तरफ से यह याचिका अरुण गोयल के चुनाव आयुक्त पद से अचानक इस्तीफा देने के बाद डाली गई है। चुनाव आयोग में फिलहाल आयुक्तों के तीन पदों में से दो पद खाली हैं। सिर्फ मुख्य चुनाव […]

सूरजपुर में फिर से हाथियों का आतंक,पति-पत्नी पर किया हमला,मौके पर ही हो गई मौत

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में हाथियों का आतंक एक बार फिर से नजर आ रहा हैं। सरगुजा समेत सूरजपुर के जंगलों में हाथियों का पूरा दल विचरण कर रहा हैं जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल हैं। वे लगातार अंदरूनी इलाके में रह रहे वनवासियों को अपना शिकार बना रहे हैं और जानमाल का नुकसान कर रहे हैं। ताजा मामला सूरजपुर जिले का हैं जहां हाथियों ने एक दंपत्ति को मौत के घाट उतार दिया। हाथी के हमले से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वन अमले ने शवों को जब्त कर अस्पताल रवाना किया। एक साथ दो -दो मौतों […]

CG Accident: ट्रक पलटकर कार पर गिरी, चार लोगों की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक फरार

बालोद। बालोद में रविवार को एक ट्रक पलटकर कार पर गिर गया, जिसके चलते चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना पुरुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 पर मरकाटोला गांव के पास हुई। अधिकारी ने कहा, ‘‘कार सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वे कांकेर जा रहे थे। शवों को क्षतिग्रस्त कार से निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।’’ अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं जो इस घटना के बाद से […]

दिल दहला देने वाली घटना ,छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई पर किया ताबड़तोड़ हमला, भाभी गंभीर रूप से घायल

बिलासपुर। जिले के सकरी गांव से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर भाई को मौत के घाट उतार दिया. वहीं घटना में घायल भाभी गंभीर घायल है. जिसका इलाज सिम्स में चल रहा है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र स्थित अटल आवस का है. जहां रहने वाले दो भाइयों के बीच बीती रात पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा हुआ. छोटा भाई मनमोहन बंजारे आटो चलाने का काम करता है. वहीं मृतक बड़ा भाई मूलचन्द भी मजदूरी कर परिवार […]

आज का इतिहास 11 मार्च : आज ही के दिन WHO ने कोरोना को वैश्चिक महामारी घोषित किया था

वर्ष 2019 के अंतिम महीनों में चीन से उठे कोरोना का बवंडर कुछ ही दिनों में हर तरफ तबाही मचाने लगा। 11 मार्च 2021 को विश्व में 11 करोड़ से ज्यादा लोगों के कोरोना महामारी से पीड़ित होने की खबर आई थी। इससे ठीक एक वर्ष पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया था और पूरी मानव जाति के अस्तित्व पर मंडराते इस खतरे से मुकाबले के लिए दुनिया एकजुट हो गई थी। जनवरी 2020 में डब्ल्यूएचओ ने निमोनिया जैसा संक्रमण फैलने की जानकारी दी थी लेकिन इसके कारण अथवा निदान के बारे में कुछ नहीं बताया गया था। भारत में 31 जनवरी को कोरोना […]

मुख्यमंत्री श्री साय ने किया तक्षशिला रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी का लोकार्पण

  ० युवाओं के साथ परिचर्चा कर प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए दी शुभकामनाएं ० 750 सीटर सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए 24 घंटे खुली रहेगी, अभी 550 विद्यार्थियों ने ली सदस्यता ० आज से रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी में पढ़ सकेंगे विद्यार्थी रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर शहर में मोतीबाग में बनी नवनिर्मित स्मार्ट रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी तक्षशिला का लोकार्पण किया। नालंदा परिसर की तर्ज पर स्थापित इस नई लाईब्रेरी से प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को फायदा होगा। साथ ही नालंदा लाईब्रेरी पर सदस्यता और पठन-पाठन का दबाव भी कम होगा। मुख्यमंत्री श्री साय युवाओं के साथ परिचर्चा की और उन्हें स्थायी सदस्यता कार्ड भी […]

जगार-2024 ’हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का शुभारंभ,13 राज्यों के 130 हस्तशिल्पियों ने लगाए है स्टाल

० मुख्यमंत्री ने पांच सिद्धहस्त शिल्पियों को प्रदान किया राज्य स्तरीय पुरस्कार ० छत्तीसगढ़ हाट परिसर प्रदर्शनी का 19 मार्च तक रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर में आज जगार-2024 ’हस्तशिल्प एवं हाथकरघा’ प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में आयोजित किए जा रहे है इस प्रदर्शनी में देश भर के 13 राज्यों के 130 हुनरमंद हस्तशिल्पियों ने स्टॉल लगाए है। 10 दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में विभिन्न कलात्मक वस्तुओं, हथकरघा वस्त्र सहित घरेलू उपयोग की वस्तुओं की स्टॉल लगाए गए है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे। अतिथियों ने […]