मुख्यमंत्री ने किया कला केंद्र रायपुर का लोकार्पण, बच्चों और युवाओं को मिलेगा कला की 12 विधाओं का प्रशिक्षण
० कलाकारों को बेहतर अवसर मिलेगा: मुख्यमंत्री रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कला केन्द्र का लोकार्पण करते हुए कहा कि इससे कलाकारों को एक नया मंच मिलेगा। उन्हें अपनी प्रतिभा को और निखारने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए इस कला केन्द्र में बच्चों से लेकर युवाओं को कला की 12 विधाओं के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अपना संदेश भी रिकॉर्ड कराया, जिसमें उन्होंने कहा कि जीर्ण-शीर्ण भवन को एक सुन्दर कला केन्द्र भवन के रूप में विकसित किया गया है इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन रायपुर के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने […]



