नेशनल लोक अदालत में सैकड़ों प्रकरणों का हुआ निपटारा, न्यायालय परिसर में लगाए गए विभागीय स्टॉल
0 तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा 04 खण्डपीठों का किया गया था गठन 0 पात्र हितग्राहियों को वितरित की गई सामाग्री गरियाबंद। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय गरियाबंद में साल की पहली नेशनल लोक अदालत आयोजित हुई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर अब्दुल जाहिद कुरैशी के निर्देश पर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय गरियाबंद, किशोर न्याय बोर्ड तथा राजस्व जिला गरियाबंद के राजस्व न्यायालयों एवं राजिम के न्यायालयों में शनिवार को ’’नेशनल लोक अदालत’’ का आयोजन किया गया था। उक्त लोक अदालत हेतु तालुका विधिक सेवा समिति […]



