बदलते मौसम में रामलला कहीं बीमार ना हो जाएं इसलिए मधु -पर्क से कराया जा रहा स्नान
अयोध्या। मार्च का महीना लगभग एक तिहाई बीत गया है. मार्च का महीना शुरू होते ही होली का हुड़दंग और गर्मी का अहसास लोगों को होने लगता है. लेकिन इस बार का मौसम कुछ अजीब दिख रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, मार्च महीने में रात में गर्मी होगी तो वहीं दिन का तापमान सामान्य रहेगा. मौसम के इस अजीब खेल का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है. बदलते मौसम में रामलला बीमार न हों, इसलिए उनकी नित्य सेवा में कुछ बदलाव किए गए हैं. बदलते मौसम में रामलला का विशेष ध्यान दिया जा रहा है. रामलला को इन दिनों पंचामृत की बजाय मधु-पर्क से स्नान […]



