सिगरेट-तंबाकू के उत्पाद शुल्क में बड़ा इजाफा : संसद से पास कानून लागू, जानिए अब कितनी ढीली करनी होगी जेब?

  दिल्ली। सरकार ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन), 2025 अधिसूचित कर तंबाकू और उससे बनी सभी श्रेणियों पर उत्पाद शुल्क में बड़ा इजाफा कर दिया है। केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1944 के तहत सिगरेट पर अब तक 200 से 735 रुपये प्रति हजार स्टिक तक उत्पाद शुल्क लगता था। संशोधित कानून के लागू होने के बाद यह सीमा कई गुना बढ़ाकर 2,700 रुपये से 11,000 रुपये प्रति हजार सिगरेट कर दी गई है। इस अधिनियम के तहत सिगरेट, सिगार, हुक्का तंबाकू, चबाने वाला तंबाकू, जर्दा और सुगंधित तंबाकू सहित सभी उत्पादों पर उत्पाद शुल्क और सेस में वृद्धि की गई है। साथ ही, यह अधिनियम सरकार को तंबाकू उपकर समाप्त […]

स्टार पहलवान विनेश ने किया संन्यास से वापसी का एलान, बोलीं- इस बार मैं ओलंपिक में अकेली नहीं हूं….

स्पोर्ट्स न्यूज़। भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट (31) ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए संन्यास से वापसी का एलान किया और कहा कि वह अब अपना अधूरा ओलंपिक सपना पूरा करने के लिए 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक की तैयारी करेंगी। 2024 में विनेश फाइनल में पहुंचने के बाद पदक नहीं जीत सकी थीं और अब उनका ख्वाब स्वर्ण पदक के उसी अधूरे सपने को पूरा करना है। 2024 में फाइनल में विनेश डिस्क्वालिफाई हुई थीं और कोई पदक नहीं जीत सकी थीं। 2024 पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में विनेश फोगाट इतिहास रचने के बेहद करीब थीं। वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं […]

इंडिगो संकट के बीच के डीजीसीए ने की बड़ी कार्रवाई ,चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित, एक दिन पहले हुई थी CEO एल्बर्स की पेशी

  बिजनेस न्यूज़। भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बीते कुछ दिन से अपने इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। रोजाना लगभग 2300 फ्लाइट्स ऑपरेट करने वाली और घरेलू एविएशन मार्केट में 60% से भी अधिक हिस्सेदारी रखने वाली इस एयरलाइन का मार्केट कैप मौजूदा संकट के बाद करीब 21,000 करोड़ रुपये तक घट चुका है। इसी बीच इंडिगो के परिचालन में उपजे संकट के 11वें दिन नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत डीजीसीए ने चार फ्लाइट इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है।   डीजीसीए ने ये कदम ऐसे समय में उठाया है जब गुरुवार […]

पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की आयु में महाराष्ट्र के लातूर में ली अंतिम सांस

  दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने आज सुबह महाराष्ट्र के लातूर में अंतिम सांस ली। पाटिल 90 साल के थे। सुबह करीब 6:30 बजे उनका लातूर स्थित अपने घर में निधन हो गया। शिवराज पाटिल लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते उनका घर पर ही इलाज किया जा रहा था। उनका पूरा नाम शिवराज पाटिल चाकुरकर था। उन्होंने लोकसभा के सभापति और विभिन्न केंद्रीय मंत्री के पद की जिम्मेदारी संभाली है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को होने की उम्मीद है। उनके परिवार में उनके बेटे शैलेश पाटिल, बहू अर्चना, जिन्होंने पिछले साल लातूर शहर से कांग्रेस के अमित देशमुख के […]

Accident : छत्तीसगढ़ आंध्रप्रदेश के बॉर्डर पर गहरे खाई में समाई सवारी बस, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

सुकमा। छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश के बॉर्डर में भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मारेडमिल्ली घाट में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना सुकमा जिले से लगे सीमा क्षेत्र में हुई, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। घटना के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, बस अरुकु से रायलसीमा […]

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे रायपुर, कल बस्तर ओलिम्पिक के समापन में होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री शाह आज यानी शुक्रवार शाम राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वे राजधानी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके अगले दिन यानी शनिवार दोपहर 12 बजे गृह मंत्री शाह जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां वे आयोजित बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उसके बाद जगदलपुर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।  

CG Weather : छत्तीसगढ़ में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट,अंबिकापुर में 5 डिग्री तक पंहुचा पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में भीषण ठंड का असर देखने को मिल रहा है। लगातार चल रही तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अंबिकापुर जिले में तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। राजधानी रायपुर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 12 दिसंबर को प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, राजनांदगांव, […]

खनिज एवं राजस्व विभाग की की बड़ी कार्रवाई ,अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त कुल 14 वाहन जब्त

रायपुर।जांजगीर-चांपा जिले में खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर बड़ी कार्रवाई की गई। जिले के बम्हनीडीह, खपरीडीह, चांपा, जांजगीर, नवापारा, पुछेली, पीपरवा, बिर्रा एवं कनस्दा सहित विभिन्न क्षेत्रों में औचक दबिश देकर रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लगे कुल 14 वाहनों को जब्त किया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि 8 दिसम्बर को बम्हनीडीह और पुछेली क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा एवं 1 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त 1 ट्रैक्टर को चांपा थाना तथा कनस्दा क्षेत्र में जब्त किया गया, जिसे वाहन खराब होने के कारण स्थानीय ग्रामीण को सुपुर्द किया गया है। […]

गायत्री मंत्र मानव जीवन को ऊर्जावान और संस्कारित बनाते हैं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री हसौद में 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में हुए शामिल ० मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 140 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित भव्य 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को आध्यात्मिक एकता, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम बताया। उन्होंने कहा कि “मां महामाया की पावन भूमि हसौद में 251 कुंडों में एक साथ सम्पन्न हो रहा यह महायज्ञ छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक परंपरा को नई ऊंचाई देता है।” मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर नई पहचान मिली है। उन्होंने […]

आज का राशिफल 12 दिसंबर : आज केंद्र योग का संयोग, मेष, सिंह और वृश्चिक समेत कई राशियों के लिए भाग्यशाली दिन, पाएंगे लाभ का मौका

मेष राशि, करियर और कमाई के लिए शुभ दिन आज का दिन मेष राशि के लागो के लिए करियर और कमाई के मामले मे अच्छा है। लेकिन आज आपको विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। बैंकिंग से संबंधित काम मे आपको आज लाभ मिल पाएगा। आपके सितारे बतात किं विदेशी क्षेंत्रों से संबंधित काम में आज आपको फायदा मिलने का योग बना है। लेकिन आज खर्च बजट से बाहर भी जा सकता है इसलिए अपने खर्च पर कंट्रोल करने का प्रयास करें। सेहत के मामले में भी आज आपको ध्यान देना होगा, सेहत पर भी आज आपको खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ […]