ईरान-इज़राइल तनाव बढ़ा: डिमोना और अराद पर मिसाइल हमलों की खबर, 100 से अधिक घायल

  अंतरराष्ट्रीय न्यूज़। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान द्वारा इज़राइल के दक्षिणी हिस्सों पर बड़े मिसाइल हमलों की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिमोना और अराद शहरों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। डिमोना, जहां इज़राइल का महत्वपूर्ण परमाणु प्रतिष्ठान स्थित है, वहां हुए हमले में करीब 47 लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं अराद में मिसाइल हमले के बाद 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इज़राइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu […]

भारत विद्युत शिखर सम्मेलन 2026 में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण सहभागिता

  दिल्ली। वर्ष 2047 तक 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की भारत की महत्वाकांक्षी यात्रा में भारत की विद्युत क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से दिनांक 19 से 22 मार्च 2026 को नई दिल्ली में भारत विद्युत शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का आयोजन भारत के विद्युत मंत्री व केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता एवं विद्युत राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक के उपस्थिती में किया जा रहा है। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा मुख्य भागीदार के रूप में भाग लिया जा रहा है। सम्मेलन के अंतर्गत दिनांक 20 मार्च 2026 को आयोजित किए […]

रायपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र बदला: अब तैलीबांधा में मिलेगी सुविधा, 6 अप्रैल से नया पता लागू

  रायपुर। रायपुर में पासपोर्ट सेवाओं को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। राजधानी में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र का स्थान अब बदला जा रहा है, जिससे आवेदकों को नई लोकेशन पर सेवाएं मिलेंगी। अब तक पासपोर्ट सेवा केंद्र श्याम प्लाजा (पंडरी) में संचालित हो रहा था, लेकिन इसे तैलीबांधा स्थित वन हाई स्ट्रीट कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, 6 अप्रैल से नया केंद्र पूरी तरह कार्यरत हो जाएगा। नई व्यवस्था के तहत पासपोर्ट से जुड़े सभी कार्य—जैसे अपॉइंटमेंट, दस्तावेज़ सत्यापन और आवेदन प्रक्रिया—अब तैलीबांधा स्थित केंद्र पर ही होंगे। इसलिए आवेदकों को अपने निर्धारित समय पर नए पते पर ही पहुंचना होगा। हालांकि, क्षेत्रीय […]

आज का राशिफल 22 मार्च : वृषभ, कन्या और मकर राशि वालों को अपने करियर और आर्थिक आधार को मजबूत करने का मौका मिलेगा

मेष : अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों की ओर निडर होकर बढ़ें आज चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, जिससे आप भरपूर ऊर्जा महसूस करेंगे। बुधदेव के ग्यारहवें भाव में मार्गी होने से आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुलेंगे और सामाजिक प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। करियर में आप नेतृत्व करेंगे, लेकिन शनि की स्थिति को देखते हुए अपनी रणनीतियों को गुप्त रखें। प्रेम संबंधों में आज बातें स्पष्ट रहेंगी और सिंगल लोगों को नए साथी मिल सकते हैं। सेहत के लिए खूब पानी पिएं और सिरदर्द से बचें। शुभ रंग: गहरा लाल | शुभ अंक: 9 उपाय: मंगल पूजा करें या गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें।   वृषभ : कामकाज […]

आज का पंचांग 22 मार्च : आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

रविवार, 22 मार्च 2026 को चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि है। आज नवरात्रि का चौथा दिन है, जो मां कुष्मांडा की पूजा और जीवन के सही संचालन के लिए बहुत शुभ माना जाता है। आज चंद्रदेव मेष राशि और भरणी नक्षत्र में रहेंगे, जिसके स्वामी शुक्रदेव और देवता यमराज हैं। भरणी नक्षत्र के प्रभाव से आज स्वभाव में जिम्मेदारी और अनुशासन बना रहेगा, जो बड़ी इच्छाएं पूरी करने में मददगार साबित होगा। आज वैधृति योग का संयोग है, इसलिए अपने व्यवहार में सहजता बनाए रखें। आज के दिन आपकी मेहनत और सिद्धांतों के प्रति पक्की सोच समाज में सम्मान दिलाएगी। यदि मन में थोड़ा बोझ या नकारात्मक विचार आएं, तो उन्हें […]

कही-सुनी (22 MARCH-2026) : छत्तीसगढ़ के राजनीतिक राज्यपालों की इच्छाएं

रवि भोई की कलम से पिछले 25-26 सालों में आईएएस-आईपीएस, सेना अधिकारी और राजनेता सभी तरह के विशिष्टजन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बने हैं। देखा गया है कि सक्रिय राजनीति से लोकभवन में आने वाले विशिष्टजन अपने रिश्तेदारों को भी राजनीति में उतारने की इच्छा रखते हैं। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे स्व बलरामदास जी टंडन अपने बेटे को सक्रिय राजनीति में लाने में लगे रहे, उनका बेटा चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष रहे। बताते हैं कि स्व. टंडन जी अपने पुत्र को चुनाव में भाजपा की टिकट दिलाने में लगे रहे। स्व. टंडन जी जनसंघ के जमाने के नेता थे। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे विश्वभूषण हरिचंदन अपने पुत्र को ओडिशा विधानसभा चुनाव […]

एसडीएम एवं थाना प्रभारी गोबरा नवापारा के धज्जियाँ उड़ाता दुलना ग्राम विकास समिति

रायपुर (राजेन्द्र ठाकुर) .ग्राम दुलना के कुछ एक ग्रामीण ग्राम विकाश समिति बनाकर रेती, ईट, फ्रेशर गिट्टी एवं अन्य खनिज परिवहन करने वाले वाहनों व संचालकों से खनिज निकासी के नाम पर अवैध पथकर निकासी का राषि अवैध वसूली निरन्तर कर रहे है। बताया जाता है ग्राम दुलना के लगभग पचहत्तर ग्रामीणों ने ग्राम विकाश के नाम से समिति गठित कर अवैध पथकर की राशि क्रमशः दो सौ रुपया प्रति हाईवा, व ट्रेक्टरों से पचास रुपया प्रति ट्रेक्टर ट्राली के दर से वसुली कर रहे है।ग्राम दुलना रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड अंतर्गत थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मिली जानकारी के मुताबिक अवैध राषि वसूली के शिकायत […]

अदाणी विद्या मंदिर (AVM) सरगुजा की छात्रा श्रेया सिंह ओटी ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा AISSEE 2026 में सफलता प्राप्त की

अंबिकापुर/सरगुजा।अदाणी विद्या मंदिर (AVM) सरगुजा की कक्षा आठवीं की छात्रा श्रेया सिंह ओटी ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। श्रेया ने 200 में से 142 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 32,629 प्राप्त की है। पिछले तीन वर्षों से विद्यालय में अध्ययन कर रहीं श्रेया ने यह सफलता बिना किसी ट्यूशन या बाहरी कोचिंग के हासिल की है। नियमित अध्ययन, तार्किक सोच और आत्म-अनुशासन के साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग ने उनकी क्षमताओं को विस्तार दिया और उन्होंने स्वयं को मेहनती तथा सक्षम छात्रा के रूप में विकसित किया।   विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और सुविधाएँ अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित […]

LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला: ढाबा-होटल को राहत, लेकिन PNG कनेक्शन जरूरी

  नई दिल्ली: गैस आपूर्ति में आई कमी के बीच सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए एलपीजी (LPG) सप्लाई बढ़ाने का फैसला किया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 23 मार्च से 20 प्रतिशत अतिरिक्त एलपीजी उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इसके साथ ही कुल आवंटन को संकट से पहले के स्तर के 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। पेट्रोलियम सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा कि इस अतिरिक्त गैस का उपयोग मुख्य रूप से खाद्य आपूर्ति और जनकल्याण से जुड़े क्षेत्रों में किया जाएगा, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। […]

दुर्ग में 10 साल की चौथी क्लास की बच्ची ने लगाई फांसी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

  दुर्ग। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गणेश नगर वार्ड-5 में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची गुरप्रीत कौर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार 19 मार्च की शाम को खुशी का अपने बड़े भाई से किसी बात पर विवाद हुआ था। भाई की डांट से तनाव में आकर चौथी कक्षा की इस छात्रा ने कमरे में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। ​घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। पिता पेशे से ड्राइवर हैं और मां ब्यूटी पार्लर गई हुई थी। शोर सुनकर जब पड़ोसी और परिजन पहुंचे तो बच्ची को तुरंत भिलाई […]