संस्कृत विद्यामण्डलम् में शुरू होंगे कर्मकाण्ड, ज्योतिष विज्ञान और योगदर्शन में सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स

० शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिए निर्देश रायपुर।धर्म और संस्कृति को सहेज कर रखने के लिए अब छत्तीसगढ़ में कर्मकाण्ड, ज्योतिष विज्ञान और योगदर्शन में सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जायेंगे। यह निर्णय आज छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् की बैठक के दौरान लिया गया। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् और राज्य ओपन स्कूल की साधारण सभा की बैठक ली। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं निर्णय लिए गए। राज्य में सभी जिलों में कक्षा 12 तक के शासकीय संस्कृत विद्यामण्डलम् के स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया। अभी तक राज्य में कुल 95 स्कूल हैं जिनमें […]

चेट्रीचंड्र महोत्सव पर रहेगा शासकीय अवकाश,मुख्यमंत्री ने की घोषणा

० मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए साकार करेंगे विकसित छत्तीसगढ़ का सपना- मुख्यमंत्री श्री साय ० सिंधी समाज छत्तीसगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री का किया गया अभिनंदन रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार करेंगे। मुख्यमंत्री आज शाम यहां राजधानी रायपुर के अटल बिहारी बाजपेयी ऑडिटोरियम मेडिकल कॉलेज में चेट्रीचंड्र महोत्सव समिति, रायपुर और संपूर्ण सिंधी समाज, छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने चेट्रीचंड्र महोत्सव पर शासकीय अवकाश की घोषणा की । अभिनंदन समारोह में प्रदेश भर से आए सिंधी समाज के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए […]

छत्तीसगढ़ पुलिस एवं हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के मध्य नवीन आपराधिक कानूनों पर प्रशिक्षण हेतु हुआ एमओयू

० नई न्याय प्रणाली मानवीय संवेदनाओं को देती है सर्वाेच्च प्राथमिकता- विष्णु देव साय ० ऐसा एमओयू करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में नवीन आपराधिक कानूनों पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने हेतु छत्तीसगढ़ पुलिस एवं हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, नवा रायपुर के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए। एमओयू के तहत नवीन कानूनों भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि नवीन कानून छत्तीसगढ़ राज्य के कानूनी परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण […]

आज का राशिफल 6 मार्च : जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा एकादशी का दिन

राशिफल के अनुसार, आज यानी 06 मार्च 2024, बुधवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित रह सकता है। राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में उतार चढाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ राशियों को किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार चढाव की स्थिति बनी रहेंगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज आपका […]

आज का पंचांग 6 मार्च : विजया एकादशी व्रत आज, विष्णु पूजा से कार्य होंगे सफल, देखें शुभ मुहूर्त

विजया एकादशी का व्रत बुधवार के दिन है. आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि, पूर्वाषाढा नक्षत्र, व्यतीपात योग, बव करण, बुधवार दिन और उत्तर का दिशाशूल है. विजया एकादशी का व्रत और विष्णु पूजा करने से कठिन से कठिन कार्य सफल सिद्ध होते हैं. भगवान श्रीराम ने लंका पर विजय से पूर्व विजया एकादशी का व्रत रखकर विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा की थी. इस दिन भगवान विष्णु के साथ विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा और व्रत का भी दिन है. जो लोग व्रत रखेंगे, उनको दोनों व्रतों का पुण्य लाभ मिल सकता है. विजया एकादशी का पारण 7 मार्च को दोपहर 01:43 पीएम […]

CG Transfer Breaking: राज्य शासन ने ACB और EOW में की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी,देखें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

रायपुर। राज्य शासन ने ACB और EOW में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है. दो आईपीएस, राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों और इंस्पेक्टर्स को इधर से उधर किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी गोवर्धन राम और टीआर कोशिमा, राज्य पुलिस सेवा के 8 अधिकारियों और 15 पुलिस निरीक्षकों की एंटी करप्शन ब्यूरो एवं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापना की गई है.  

मुख्यमंत्री ने कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 340 नव दंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

  ० हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि की वितरित रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बस्तर जिले में आयोजित तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव-2024 का शुभारंभ किया। श्री साय ने वहां मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में 340 नव दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया एवं उपहार स्वरूप नव विवाहित दंपत्तियों को 21-21 हजार रूपए की राशि और सामग्री भेंट की। श्री साय ने शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं सहायता राशि वितरित की। उन्होंने श्रीमती जसविंदर कौर को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत रोज़गार प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र, किसानों को ट्रेक्टर, पॉवर वीडर, पॉवर स्प्रेयर, पैक हाउस, मछली पालकों को आइस बॉक्स, जाल और पूरक आहार, आंगनबाड़ी […]

प्रदेश में महतारी वंदन सम्मेलन आयोजन 7 मार्च को,PM मोदी ऑनलाईन जुड़कर लोगों को सम्बोधित करेंगे

० राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों, नगरीय निकाय क्षेत्रों में होगा महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में होंगे शामिल ० महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिला हितग्राहियों के खाते में होगा पहली बार राशि अंतरण ० छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के लिए अभियान का होगा शुभारंभ रायपुर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर 07 मार्च को सुबह 11 बजे प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महिला सम्मेलन का आयोजन महतारी वंदन सम्मेलन के रूप में किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य […]

रामलला दर्शन योजना अंतर्गत जिले के 90 श्रद्धालु अयोध्या के लिए हुए रवाना

० मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर से 850 भक्तजनों को लेकर जाने वाली विशेष ट्रेन को किया रवाना ० बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का पुण्य दे रही है सरकार, रामलला का दर्शन सौभाग्य की बात गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के रेल्वे स्टेशन से रामलला दर्शन योजना के तहत स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस आस्था ट्रेन से छतीसगढ़ के लगभग 850 राम भक्त अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए रवाना हुए। इसमें गरियाबंद जिले से 90 श्रद्धालु भी शामिल है। इससे पहले आज सुबह राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने फिंगेश्वर से जिले के श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं सहित रायपुर […]

तेंदूपत्ता तोड़ाई के लिए समितियों ने शुरू किया शाख कर्तन

गरियाबंद। तेंदूपत्ता तोड़ाई के लिए समितियों द्वारा शाख कर्तन शुरू कर दिया गया है। इस बार तेंदूपत्ता की आवक बढ़ने की संभावना है। मानक बोरा दर बढ़ा दिए जाने से तेंदूपत्ता संग्राहकों का परिवार भी दिलचस्पी ले रहे हैं। मार्च महीने के लगते ही तेंदूपत्ता का सीजन प्रारंभ हो गया है और समितियां बूटा कटाई में जुट गई हैं, ताकि उच्च गुणवत्ता वाली तेंदूपत्ता श्रमिकों को मिल सके। वनमंडल के उप प्रबन्ध संचालक जिला यूनियन अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि वन मंडल में इस वर्ष 83हजार मानक बोरा तेंदू पत्ता का लक्ष्य निर्धारित है । मौजूदा स्तिथि में बूटा छोपाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है , इस […]