श्री रामलला दर्शन योजना का हुआ शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री रामलला दर्शन योजना के स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना।850 श्रद्धालुओं का पहला जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ. इस दौरान रामलला के दर्शन के जा रहे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह दिखाई दिया। ट्रेन को श्री रामलला के छवि अयोध्या धाम की फोटोज के साथ सजाया गया।  

जमीन विवाद को लेकर बीजेपी नेता को गोली मारने वाले अमर अग्रवाल को पुलिस ने दबोचा, था भागने की जुगत में

रायगढ़। जमीन विवाद पर भाजपा नेता को गोली मारने वाले आप नेता अमर अग्रवाल को रायगढ़ पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है. पुलिस ने दिल्ली भागने की जुगत में आरोपी को रायपुर एयरपोर्ट में धर दबोचा. इधर घायल भाजपा नेता गोपाल गिरी का रायगढ़ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उपचार जारी है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई गई है. बता दें कि सोमवार को जमीन विवाद पर खरसिया में आप नेता अमर अग्रवाल के भाजपा नेता गोपाल गिरी को गोली मारे जाने की खबर से सनसनी मच गई थी. घायल गोपाल गिरी को खरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद […]

जगदलपुर से अब हैदराबाद और रायपुर के लिए इंडिगो की सीधी फ्लाइट होगी शुरू, 31 मार्च को भरेगी पहली उड़ान

जगदलपुर। बस्तर संभाग के लोगों को एक और बड़ी सुविधा मिलने जा रही है । निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने जगदलपुर एयरपोर्ट से हैदराबाद और रायपुर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह सुविधा 31 मार्च से शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक इंडिगो हैदराबाद और जगदलपुर के बीच रोजाना फ्लाईट ऑपरेट करेगा..जबकी रायपुर जगदलपुर के बीच हफ्ते में चार दिन ही सुविधा मिलेगी । अभी जगदलपुर एयरपोर्ट पर सिर्फ एलायंस एयर ही अपनी विमान सेवा ऑपरेट कर रहा है । नई विमान सेवा शुरू होने से पूरे बस्तर संभाग के लोगों को काफी फायदा होग.क्योंकि उन्हे देश के सभी बड़े एयरपोर्ट के लिए कनेक्टिंग इंडिगो […]

शासकीय अधिकारी ने ही शासकीय कार्यालय बंद करवाया, कार्य में डाली बाधा

० शासकीय कार्य में संचालनालय के उपसंचालक स्थापना रामजतन कुशवाहा बने बाधा रायपुर। आज संचालनालय महिला एवम बाल विकास के उपसंचालक स्थापना का एक अजिगोगरीब कारनामा सामने आया है । उन्होंने अपने एक अधीनस्थ अंसारी नामक सहायक संचालक और एक बाल विकास परियोजना अमित शर्मा के बीच नोकझोक को मुद्दा बनाकर अंसारी का पक्ष लिया और परियोजना अधिकारी की दादागिरी नहीं चलेगी का लेख कर प्रदर्शन किया । प्रश्न ये है कि संचालनालय के स्थापना शाखा के प्रभारी की जिम्मेदारी अधिकारियों के बीच मतभेद की गुत्थी सुलझाना होता है लेकिन यहां उल्टे स्थापना प्रभारी अपने ही कार्यालय में प्रवेश बंद करवाकर शासकीय कार्य में बाधा बन गए । नियमतः ऐसे […]

चित्रकोट महोत्सव 2024 आज से ,सीएम करेंगे उद्घाटन, बस्तर को 208.32 करोड़ की लागत के विकास कार्यों की देंगे सौग़ात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज चित्रकोट महोत्सव 2024 का उद्घाटन करेंगे. साथ ही वे मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में 340 नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देंगे. बस्तर संभाग के लिए 208.32 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत के 643 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे. चित्रकोट महोत्सव के उद्घाटन समारोह में कवि सम्मेलन, स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति, लोक नर्तकदलों की प्रस्तुति और ब्लिस डांस ट्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय क्लाईमेट चेंज कॉन्क्लेव के आयोजन में शामिल होंगे. जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने रायपुर में देशभर के विशेषज्ञ और पर्यावरण विद् जुटेंगे. शहर के एक निजी होटल में ये आयोजन होगा. इस कॉन्क्लेव में जलवायु परिवर्तन की […]

महतारी वंदन योजना : आज आधार सीडिंग करवाने का अंतिम दिन

रायपुर। महतारी वंदन योजना के लिए फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेजों में आधार आईडी, बैंक खाता से जुड़े मोबाइल नंबर के साथ साथ महिला के स्वयं के बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए। ऐसे हितग्राही जिनके बैंक खाता से मोबाइल और आधार लिंक नही है वे आज 5 मार्च तक संबंधित बैंक में आधार लिंक और मोबाइल नंबर अपडेट कराएं। फॉर्म जमा करने के बाद आधार सर्वर में अपडेट होने में दो दिन का समय लगता है। ऐसे में हितग्राही 5 मार्च तक अपडेट का फॉर्म जमा करेंगे तो सर्वर में अपडेट 7 मार्च को होगा और 8 मार्च को उनके बैंक खाता में पहली किश्त […]

शिव नवरात्रि के पांचवे दिन होलकर स्वरूप में दिए दर्शन,भक्त देखते रह गए महाकाल का श्रृंगार

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में हर पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. खासकर महाशिवरात्रि पर शिव नवरात्रि का आयोजन होता है. यह पर्व 12 ज्योतिर्लिंगों में सिर्फ महाकाल मंदिर में ही होता है. शिव नवरात्रि के पांचवे दिन भगवान महाकाल का सर्वप्रथम विधि विधान से पूजन हुआ. इसके बाद होलकर रूप में उनका श्रृंगार किया गया. शिव नवरात्रि के उपलक्ष्य में बाबा इन दिनों भक्तों को रोज अलग-अलग रूप में दर्शन दे रहे हैं. महाकालेश्वर भगवान का यह श्रृंगार होलकर स्वरूप में इसलिए होता है, क्योंकि महाकालेश्वर भगवान उज्जैन के राजा हैं और इस श्रृंगार के लिए सामग्री होलकर घराने से आती है, इसलिए बाबा […]

सऊदी अरब ने रमजान से पहले मस्जिदों में इफ्तार पर लगाया प्रतिबंध,10 मार्च से शुरू होगा रमजान

  इंटरनेशनल न्यूज़। रमजान से पहले सऊदी अरब ने नए नियमों का फरमान जारी कर दिया है। इसके तहत मस्जिदों के अंदर इफ्तार पर प्रतिबंध लगा दिया है। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना होता है। इसे इस्लाम का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल रमजान 10 मार्च से शुरू हो रहा है जो 9 अप्रैल को खत्म होगा। रमजान के महीने में मुसलमान सुबह से शाम तक उपवास करते हैं। दिनभर उपवास के बाद सूरज ढलने के बाद शाम को उपवास तोड़ा जाता है, जिसे इफ्तार कहा जाता है। इस दौरान बहुत से लोग मस्जिदों में इफ्तार का आयोजन […]

MP : छतरपुर में बसपा नेता की गोली मारकर कर दी गई हत्या ,शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे

नेशनल न्यूज़। मध्य प्रदेश के छतरपुर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि महेंद्र गुप्ता को सागर रोड पर सिर में गोली मारी गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा, “गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया।” ईशा नगर कस्बे के निवासी गुप्ता ने 2023 का विधानसभा चुनाव बिजावर सीट से बसपा के टिकट पर लड़ा था और वह तीसरे स्थान पर रहे थे। गुप्ता के निजी सुरक्षाकर्मी अब्दुल मंसूरी ने कहा कि उन्हें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने गोली मार दी। मंसूरी ने […]

लोकसभा निर्वाचन-2024 : प्रत्येक मतदाता तक पहुँचने राज्य स्तर पर होगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम – श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले

० प्रदेशस्तरीय आयोजन में होगा नववधुओं का सम्मान ० शत प्रतिशत मतदान में युवाओं की भूमिका होगी अहम ० कम मतदान वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता के लिए चलेगा विशेष अभियान रायपुर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा है कि लोकसभा आम निर्वाचन के महापर्व में मतदाताओं की भूमिका अहम है। निर्वाचन महापर्व में प्रत्येक मतदाता के मत की अपने क्षेत्र और देश के भविष्य का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्र तक पहुँचे, यह निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मतदाताओं को मताधिकार के लिए प्रेरित करने का एक बहुत महत्वपूर्ण माध्यम है। […]