निर्धारित समयावधि में सुधार कार्य न करने वाली चार इकाईयों की जमा सुरक्षा निधि से क्रेडा ने किया सुधार कार्य

  रायपुर। क्रेडा विभाग के माध्यम से विभिन्न जिलों में सोलर पेयजल पम्पों की स्थापना का कार्य कराया गया है। निविदा द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देश व मांपदण्ड अनुसार संयंत्र स्थापना के साथ 05 वर्ष की निःशर्त वॉरण्टी शामिल होती है। इस अवधि में संयंत्रों में खराबी आने पर इकाईयों द्वारा जल्द-से-जल्द सुधार कार्य किये जाने का प्रावधान है, जिसके तहत् क्रेडा सीईओ  राजेश सिंह राणा के तत्काल निर्देश पर योजनांतर्गत कार्यरत् 04 इकाईयों मेसर्स रेडसन सोलर एनर्जी प्रा.लि., मेसर्स नव्या टेक्नोलॉजी रिन्युवेबल्स प्रा.लि., मेसर्स मीरा एण्ड सिको पम्प्स प्रा.लि. एवं मेसर्स वारी एनर्जिस लि. के द्वारा कुल 06 स्थलों पर समय-सीमा में सुधार कार्य न किये जाने पर क्रेडा में इनकी […]

राजिम कुंभ का फिर लौटा वैभव : मुख्यमंत्री श्री साय

० कृषक उन्नति योजना में 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी 13 हजार करोड़ रूपए की राशि ० महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 7 मार्च को ० श्री रामलला दर्शन योजना में श्रद्धालुओं को लेकर 5 मार्च को ट्रेन अयोध्या धाम के लिए होगी रवाना रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। राजिम कुंभ की शुरूआत डॉ. रमन सिंह की मुख्यमंत्रित्व काल में हुई थी। पिछले पांच वर्षों की इसका स्वरूप कुछ बिगड़ गया था। इस वर्ष कुंभ का आयोजन 10 गुना भव्यता के साथ हो रहा है। […]

राजिम कुंभ कल्प: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की महानदी की महाआरती

० महानदी का त्रिवेणी संगम हुआ भक्तिमय रायपुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजिम कुंभ में पहुंचकर महानदी के तट पर महानदी आरती में शामिल हुए। साथ में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्र सहित अतिथिगणों ने आरती घाट पहुंचकर महानदी की महाआरती की। राजिम कुंभ कल्प में जबलपुर से आयी साध्वी प्रज्ञा भारती के साथ ग्यारह पंडितो ने मंत्रोच्चारण कर महानदी की महाआरती कराई। मुख्यमंत्री श्री साय सहित साधु संतों ने लयबद्ध अनुशासन के साथ पूरे विधि विधान से महानदी आरती की। इस अवसर पर महानदी का त्रिवेणी संगम भक्तिमय हो गया। महाआरती का एक साथ प्रज्जवलित होना शंख, कपूर, चवर, आचमन पूरे मेला परिसर आरती मंडप को भावविभोर कर दिया। […]

मुख्यमंत्री ने भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

  राजिम। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजिम कुंभ कल्प मेला में शामिल हुए। उन्होंने राजिम स्थित भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री राजीव लोचन का विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रार्थना की। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा , महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण प्रदेश के मुखिया को देखने आतुर रहे।

साहित्य समाज को ऊंचाई देता है – जस्टिस शर्मा

रायपुर।कवि एवं जस्टिस अनिल कुमार शुक्ला की दो पुस्तकों का विमोचन लोक आयोग के सेमिनार हाल में प्रमुख लोकायुक्त जस्टिस टी पी शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि साहित्य ही समाज को ऊंचाई देता है। मुख्य अतिथि प्रमुख लोक आयुक्त जस्टिस टी पी शर्मा ने कहा कि साहित्य ईश्वर प्रदत्त कृति है। साहित्य समाज को ऊंचाई देता है। तुलसी ने स्वांत सुखाया के लिए रामचरित मानस की रचना की थी लेकिन आज वह लोक के लिए उत्कृष्ट रचना है। साहित्य कमजोर नहीं होता, वह प्रभावी होता है। यह सब का हित करता है। जस्टिस अनिल शुक्ला की दोनों पुस्तकें उनके अनुभवों का सार है, वे अपने परिदृश्य […]

राष्ट्रीय लाइन मैन दिवस मनाया गया , लाइन मैन को किया गया सम्मानित

रायपुर। सोमवार को राष्ट्रीय लाइन मैन दिवस के सुअवसर मे हरि मुरारी कार्यपालन अभियंता अटल नगर संभाग छ. ग. पावर डिस्ट्रि. कं. लिमिटेड के द्वारा संभाग के अंतर्गत कार्यरत लाइन मैन को सम्मानित किया गया एवं उनके द्वारा राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ किये जा रहे सेवा कार्यों का प्रशंसा कर हमेशा सुरक्षित तरीके से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया एवं सभी लाइन मैन का सुरक्षा परेड कराया गया | उक्त अवसर पर रमेश झा सहायक यंत्री माना, शशांक नायक सहायक यंत्री मंदिर हसोद , एन के चौधरी सहायक यंत्री नवा रायपुर, शोभा राम साहू सहायक यंत्री आरंग व अटल नगर संभाग के समस्त कनिष्ठ यंत्री व लाइन मैन उपस्थित […]

सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे राजिम, हैलीपैड पर हुआ स्वागत

राजिम। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजिम कुंभ कल्प महोत्सव के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए पहुंचे है। उनके साथ कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी उपस्थित है। राजिम में बनाए गए हेलीपेड स्थल पर सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, कलेक्टर दीपक अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले सहित गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई में 22.96 करोड़ रूपए की लागत के दो शैक्षणिक भवनों का किया लोकार्पण

0 आर्यभट्ट भवन और पुस्तकालय भवन का लोकार्पण रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के परिसर में 22.96 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित दो शैक्षणिक भवनों आर्यभट्ट भवन और पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आर्यभट्ट भवन पर स्थित महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। आर्यभट्ट प्राचीन भारत के महान गणितज्ञ ज्योतिषविद् एवं खगोल शास्त्र थे। जिन्होंने नवीन और अभूतपूर्व अविष्कारों और सिद्धांतो का निर्माण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  अरूण साव और उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, सांसद  विजय बघेल, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर, विधायक अहिवारा डोमनलाल कोर्सेेवाड़ा, विधायक दुर्ग शहर  गजेंद्र यादव, विधायक  रिकेश […]

श्रीरामलला मंदिर निर्माण के 500 सालों के संघर्षों की प्रस्तुति देखकर श्रद्धालु हुए भावुक

रायपुर। अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के मंदिर निर्माण को लेकर पिछले 500 सालों के संघर्षाें और घटनाओं की शानदार प्रस्तुति कल राजिम कुंभ में दी गई। इस ऑडियो-विजुअल संगीतमय प्रस्तुति देखकर श्रद्धालुओं की आंखे नम हो गई। राजिम कुंभ के मुख्य मंच से ऑडियो-विजुअल के माध्यम से भोपाल से आए मोहित शेवानी ने प्रभु श्रीराम की महिमा और रामायण की कथा की अद्भुत प्रस्तुति दी। श्रद्धालु इन कहानियों को सुनकर भावुक हो उठे। उन्होंने उज्जैन के राजा विक्रमादित्य द्वारा श्रीराम लला से जुड़ी कथाओं का सजीव वर्णन किया। मंच पर कार्यक्रम की अगली कड़ी में हिलेन्द्र ठाकुर बिलासपुर की टीम ने लोककला मंच में छत्तीसगढ़ी विवाह गीत से लेकर गौरी-गौरा […]

श्री रामलला दर्शन योजना : छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु 5 मार्च को जाएंगे अयोध्या धाम

० मुख्यमंत्री श्री साय करेंगे हरी झंडी दिखा कर रवाना रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय श्रीरामलला दर्शन योजना के लिए छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक चलाई जा रही विशेष ट्रेन को 5 मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय श्री रामलला दर्शन के लिए जाने वाली विशेष ट्रेन को कल सुबह 10.30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 07 से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस विशेष ट्रेन में रायपुर संभाग के सभी 05 जिलों के 850 श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम का दर्शन कराया जाएगा। गौरतलब है कि 12 कोच वाली इस ट्रेन […]