राजीव भवन की सुरक्षा हटाए जाने पर कांग्रेस ने की आपत्ति, पुलिस अधीक्षक से की सुरक्षा बहाल करने की मांग
रायपुर।राजीव भवन कांग्रेस मुख्यालय से सुरक्षा हटाए जाने पर आपत्ति करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू ने इसे भाजपा सरकार की राजनीतिक द्वेष के चलते दुर्भावना पूर्ण कार्यवाही करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नक्सल प्रभावित क्षेत्र है भाजपा सरकार बनने के बाद नक्सली एवं अपराधिक गतिविधियां बढ़ी हुई है ऐसे में राजीव भवन में सुरक्षा बढ़ाने के बजाय वहां की सुरक्षा को हटा देना एक गंभीर षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू ने पुलिस अधीक्षक रायपुर को पत्र लिखकर राजीव भवन में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था बहाली कर अनुरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत […]



