राजिम कुंभ के सांस्कृतिक मंच में ‘‘छत्तीसगढ़ के ऊर्जावान’’ संत कवि पवन दीवान पुस्तक का विमोचन

राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला के मुख्य मंच पर शनिवार को ‘‘छत्तीसगढ़ के उर्जावान संत कवि पवन दीवान’’ पुस्तक का विमोचन अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। मां कौशिल्या इनोवेशन फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में पवन दीवान के जन्म दिवस पर 1 जनवरी को निःशुल्क काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें देश और प्रदेश के एक सौ आठ रचनाकारों ने भाग लिया। जिसे इस काव्य लेखन के संयोजक राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत प्रधान पाठक एवं साहित्यकार मुन्ना लाल देवदास ने छत्तीसगढ़ के उर्जावान संत कवि पवन दीवान नाम से पुस्तक का प्रकाशन करवाया। इस पुस्तक को शनिवार 2 मार्च […]

राजिम कुंभ संस्कृति का प्रमाण है – शंकराचार्य श्री सदानंद

० धर्माचारियों के सम्मान की सोच वाली सरकार ही राजिम कुंभ जैसे आयोजन करते है – शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद ० राजिम कुंभ कल्प में विराट संत समागम का हुआ उद्घाटन ० द्वारका शारदा पीठाधीश्वर और बद्रीनाथ पीठाधीश्वर शंकराचार्यों सहित देशभर के साधु-संत हुए शामिल राजिम। रविवार 3 मार्च को राजिम कुंभ कल्प मेला में आज विराट संत समागम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में अनंत श्री विभूषित ज्योतिष मठ द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज एवं अनंत श्री विभूषित ज्योतिष मठ बद्रीनाथ पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज राजिम पहुंचे। मुख्य मंच पर दोनों शंकराचार्यों का खाद्य मंत्री एवं जिले के […]

लोकसभा चुनाव में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी : प्रियंका पटेल

० युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रियंका पटेल मैनपुर पहुंची कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर ऐतिहासिक स्वागत किया गरियाबंद। रोजगार दो, न्याय दो, पंचायत चलो अभियान के तहत युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ के प्रभारी प्रियंका पटेल आज रविवार को दोपहर एक बजे मैनपुर पहुंची तो युवा कांग्रेस के बिन्द्रानवागढ़़़़ विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने आतिशबाजी कर जोरदार स्वागत किया। मैनपुर लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में युवा कांग्रेस के आयोजित बैठक में राष्ट्रीय सचिव प्रियंका पटेल, लोकसभा प्रभारी विधि नामदेव, जिला प्रभारी फहीम शेख, युवा कांग्रेस के गरियाबंद जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव अमित मिरी, विधानसभा अध्यक्ष अमृत […]

परिणाम की चिंता किए बिना अपना बेस्ट देना ही सफलता का मूलमंत्र – ओपी चौधरी

० छात्रों को अपनी काबिलियत बढ़ाने वाले गुणों पर करना चाहिए काम ० वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छात्रों से की परीक्षा पर चर्चा, बढ़ाया मनोबल, छात्रों के सवालों के दिए जवाब ० छात्रों से कहा कि मेहनत ऐसा करो कि आपका हस्ताक्षर एक दिन ऑटोग्राफ बन जाए रायपुर।वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि सफलता असफलता जीवन का हिस्सा है लेकिन व्यक्ति को लगातार अपनी काबिलियत पर काम करना चाहिए, व्यक्तित्व को मजबूत बनाना चाहिए, कठिन परिस्थितियों में सकारात्मक भाव से धैर्य के साथ अपना प्रयास जारी रखना चाहिए। ये गुण किसी भी व्यक्ति के लिए जीवन में सफल होने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण […]

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गांधी मैदान में होगा विविध खेल कूद का आयोजन

गरियाबंद। खेल एवम युवा कल्याण विभाग गरियाबंद जिला के माध्यम से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बालिका/महिला खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड स्तर पर 5 मार्च को गांधी मैदान स्पोर्ट्स हब गरियाबंद में किया गया है। जिसे दो अलग-अलग आयु वर्ग समूह में विभक्त किया गया है। बालिका वर्ग के लिए 9 से 18 वर्ष तथा महिला वर्ग के लिए 18 से अधिक आयु वाले प्रतिभागी खिलाड़ी को सम्मिलित किया गया है। विभाग द्वारा कुल पांच पारंपरिक खेलो को सम्मिलित किया गया है जिसमे कबड्डी, खो -खो ,वॉलीबॉल,एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़, गोला फेक, लंबी कूद, रस्सा कसी शामिल है। जिसकी तैयारी प्रशासन एवम खेल प्रशिक्षकों की अगुवाई […]

सिंघोड़ा टीआई के 9 करोड़ के अवैध गांजा पकड़े जाने पर नगरवासियों ने किया सम्मान

सरायपाली। छत्तीसगढ़ व ओड़िसा सीमा पर स्थापित सिंघोड़ा थाना में नवपदस्थ थाना प्रभारी महेश साहू के पद ग्रहण करने के 2 दिनों बाद ही 1725 किलो गांजा से भरी ट्रक को पकड़ने में मिली सफलता को ध्यान में रखते हुवे नागरिक गणो व चेम्बर आफ़ कॉमर्स द्वारा सिंघोड़ा जाकर टीआई मुकेश साहू का शाल , श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया । टीआई महेश साहू ने सभी सदस्यगणों का आभार व्यक्त करते हुवे क्षेत्र में अवैधानिक कार्यो को रोकने के लिए पुलिस को सुझाव , साथ व सहयोग किये जाने की अपेक्षा करते हुवे आभार व्यक्त किया । ज्ञातव्य हो कि दो दिन पूर्व ही सिंघोड़ा पुलिस द्वारा ओडिशा […]

महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर किनारे तालाब की सफाई की गई

सरायपाली।आगामी दिनों महाशिवरात्रि का पर्व आ रहा है । इसे ध्यान में रखते हुवे नगर व ग्रामीण क्षेत्रो के शिवालयों व मंदिरों में रंगरोगन के साथ ही सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में बस्ती सरायपाली स्थित शिव मंदिर में भी रंगरोगन का कार्य पूर्णता पर है । मंदिर के बाजू में बड़ा तालाब स्थित है । मंदिर के बाजू में हो घाट पर उपयोग किये गए पूजा सामग्रीयों को तालाब में विसर्जित किये जाने व लंबे समय तक सफाई नही होने के कारण काफी कचरा एकत्र हो गया था व सड़न पैदा होने से पानी भी प्रदूषित हो रहा था तो वही गंध भी पैदा […]

राजिम भक्तिन माता भोग भंडारे में हजारों लोगों को मिला भरपेट भोजन

० रविवार को गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के सहयोग से भंडारे का आयोजन राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला में साहू समाज राजिम भक्तिन मंदिर समिति द्वारा भोग भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। 24 फरवरी से प्रारंभ हुए यह भंडारा 8 मार्च महाशिवरात्रि तक चलेगा। भंडारे में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं निशुल्क भरपेट भोजन प्रसादी ग्रहण कर रहे हैं। समिति के द्वारा लाउड स्पीकर से अनाउंस कर मेला में घूम रहे लोगों को भोजन के लिए आमंत्रित किया जाता है। रविवार 3 मार्च को गरियाबंद कलेक्टर  दीपक अग्रवाल के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती पुनिता अग्रवाल उनके प्रतिनिधि के रूप में […]

राजिम कुंभ कल्प में जानकी जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचेंगे राजिम

० उप मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री रहेंगे मौजूद,पंडित प्रदीप मिश्रा का होगा प्रवचन राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला में 4 मार्च जानकी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का प्रवचन व सत्संग कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री राम विचार नेताम, वन एवं जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम […]

जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने की शुरुआत

० कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नन्हे हर्षित को उनके पहले जन्मदिन पर पिलाया पोलियो ड्रॉप गरियाबंद। गरियाबंद जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई है। कलेक्टर  दीपक अग्रवाल ने ज़िला अस्पताल में नन्हे हर्षित को उनके प्रथम जन्मदिवस पर अपने हाथों से पोलियो की ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अपनी 3 वर्षीय पुत्री समृद्धि को भी पोलियो की ड्रॉप पिलायी। अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद पोलियो दवा पिलाई जा रही है। जिले में 90 हजार 982 बच्चों को पोलियो दवा पिलाया जाना है। इसके लिए जिले में 830 पोलियो बूथ बनाया गया है। […]