राजिम कुंभ कल्प : संत समागम आज से,प्रदीप मिश्रा कल सुनाएंगे कथा

राजिम। राजिम कुंभ कल्प में 4 मार्च मशहूर शिवपुराण कथावाचक प्रदीप मिश्रा शामिल होने आ रहे हैं। कुम्भ में पहुंचे श्रद्धालु उनके प्रवचन का लाभ भी ले सकेंगे। वही इस संत समागम में आज यानि 3 मार्च को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, शंकराचार्य रविंद्र केश्वानंद, देवी मंदिर के महंत और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद महाराज, महामंडेश्वर योगीराज स्वामी, ज्ञान स्वरूपानंद अक्रिय, वृंदावन आश्रम के प्रेमानंद महाराज पहुंचेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश के गुरुशरण शर्मा पंडोखर सरकार भी राजिम पहुंचेंगे। इन्हें न्यौता दिया गया है, जिसपर उन्होंने सहमति दे दी है। राजिम कुंभ कल्प मेला में तीन मार्च से विराट संत-समागम का शुभारंभ होगा। […]

सरोना में हुआ शाखकर्तन पर कार्यशाला,शाखकर्तन के डेमो का हुआ प्रदर्शन

० वनों को सुरक्षित रखने की जवाबदारी हम सब की है – नितिन पोटाई कांकेर। सरोना में परिक्षेत्र स्तरीय शाखकर्तन पर आयोजित कार्याशाला को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए जिला वनोपज सहकारी संघ कांकेर के अध्यक्ष नितिन पोटाई ने कहा कि तेन्दूपत्ता के अच्छे उत्पादन के लिए बेहतरीन तरीके से शाखकर्तन किया जाना आवश्यक होता है। इसमें मैदानी स्तर के अमले फड़ मुंशी अहम् भूमिका निभाते है। इसलिए उनकी जवाबदारी है कि हर क्षेत्र में शाखकर्तन का कार्य सम्पन्न हो। उन्होंने कहा कि शाखकर्तन के लिए प्रतिमानक बोरा के हिसाब से राशि का निर्धारण किया जाता है। जिसमें ही हमें शाखकर्तन के कार्य को पूरा करना पड़ता […]

बृजमोहन अग्रवाल और रूपकुमारी चौधरी को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा ने दी बधाई

गरियाबंद। लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा जारी पहली सुची में रायपुर लोकसभा से कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं महासमुंद लोकसभा से पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने गरियाबंद जिले के भाजपा पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ ने द्वय प्रत्याशियों बधाई ज्ञापित की है। राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, भीखु भाई मयाणी, घनश्याम सिन्हा, मिलेश्वरी साहू, अनूप भोसले, अजय रोहरा, आशीष शर्मा, सागर मयाणी, गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, विनोद यादव, लीलाराम ठाकुर, प्रकाश रोहरा, राधा […]

लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र के पहले विकसित भारत संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा एक करोड़ से अधिक लोगो से लेगी सुझाव

० अभियान को लेकर कांन्फ्रेस में जिलाध्यक्ष राजेश साहू व महामंत्री अनिल चंद्राकर ने साझा की जानकारी गरियाबंद। लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान के तहत देश के एक करोड़ से अधिक लोगो से विभिन्न माध्यमो से सुझाव एकत्रित करेगी। इस अभियान के तहत गरियाबंद जिले में भी अधिक से अधिक लोगो से सुझाव प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू एवं जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने साझा प्रेसनोट जारी कर बताया कि शनिवार से भाजपा ने संकल्प पत्र सुझाव अभियान की शुरूआत कर दी है। चुनावी घोषणा पत्र हेतु सुझाव लेने भाजपा आम जनता के […]

कृषकगण अपने-अपने कृषि मोटर पंपों में मोटर पंप के क्षमता के अनुरूप कैपेसीटर लगाये: कार्यपालन यंत्री इंजीनियर शिवगुप्ता

रायपुर। कार्यपालन अभियंता (स$सं) छ.ग.रा.वि.वि.कं.मर्या. नवापारा (राजिम) संभाग ने अपने क्षेत्र के कृषकों से अपने खेतों के मोटर पंप कनेक्शनों में सिंचाई में उपयोग किए जा रहे मोटर पंप कनेक्शनों में मोटर की क्षमता के अनुरूप कैपेसीटर लगाने की अपील खेतिहर कृषकों से की है। इंजीनियर शिवगुप्ता ने चर्चा के दौरान बताया कि क्षेत्र के कृषकों द्वारा रबी फसल में सिंचाई हेतु कृषि मोटर पंप के लगातार उपयोग किए जाने से विद्युत ट्रांसफार्मरों में लोड असीमित रूप से बढ़ गया है और यह समस्या उन क्षेत्रों में गंभीर है जहां कृषकों के खेतों में पंप कनेक्शन बहुतायत है। कार्यपालन यंत्री श्री गुप्ता ने चर्चा के दौरान आगे बताया कि कृषकों […]

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बेटियों के विवाह की चिंता हुई दूर, खर्च में भी हो रही बचत : लक्ष्मी राजवाड़े

० सामूहिक कन्या विवाह में जिले के 177 बेटियों के हाथ हुए पीले ० नव दंपत्तियों ने भगवान राजीव लोचन मंदिर प्रांगण में लिए सात फेरे ० नववधुओं को 21 हजार रूपये सहित अन्य सामान उपहार स्वरूप किया गया प्रदान ० महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल एवं विधायक रोहित साहू ने नवदम्पतियों को दिया आशीर्वाद राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला के दौरान श्री राजीव लोचन मंदिर प्रांगण में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजना अंतर्गत जिले के 177 बेटियों का विवाह सम्पन्न हुआ। सभी जोड़ों का धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। […]

छत्तीसगढ़ में भाजपा के वर्तमान 9 में से 7 सांसदों की टिकट काटना, स्पष्ट करता है कि मोदी सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश चरम पर है: कांग्रेस

० बृजमोहन अग्रवाल और सरोज पांडे बली का बकरा बनाए गए रायपुर। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के वर्तमान 9 लोकसभा सांसदों में से 7 सांसदों की टिकट काटने का सीधा तात्पर्य यह है कि भारतीय जनता पार्टी भी मान चुकी है कि केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी चरम पर है और अब यह भाजपा नेताओं के नियंत्रण से बाहर हो चुका है। मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अडानी परस्त नीतियो के कारण जनता का […]

Big Breaking: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छत्तीसगढ़ के 11 सीटों के लिए किया प्रत्याशियों के नाम का ऐलान

  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए सभी 11 नामों का ऐलान कर दिया है। आज भाजपा की पीसी में इन नामों का ऐलान कर दिया गया। देखें लिस्ट रायगढ़ से राधेश्याम राठिया जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े कोरबा से सरोज पांडेय बिलासपुर से तोखन साहू राजनांदगांव से संतोष पांडेय दुर्ग- विजय बघेल रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी बस्तर से महेश कश्यप कांकेर से भोजराज नाग

कही-सुनी (03 MARCH-24): भाजपा के दो नेता दारू के खेल से हुए आउट

रवि भोई की कलम से कहते हैं प्रदेश स्तर के दो भाजपा नेता दारू के खेल में पूरी तरह सक्रिय होने से पहले ही आउट हो गए। खबर है पार्टी फंड के नाम से ये नेता शराब के धंधे में परोक्ष रूप से उतरना चाहते थे। इसके लिए दोनों नेताओं ने अपना गोटी बैठाया था। एक नेता ने अपने रिश्तेदार को दारू सप्लाई करने वाली एक कंपनी की चाबी भी दिलवा दी थी। कहा जा रहा है कि अपने मन मुताबिक शराब नीति बनवाने के लिए ये दोनों नेता आबकारी विभाग से जुड़े एक आला अफसर से मिले भी और उन्हें अपनी ख्वाहिश बताई। अफसर ने यह बात एक मंत्री […]

महतारी वंदन योजना : रविवार को भी बैंकों में होंगी आधार सीडिंग का काम

रायपुर। निदेशक, संस्थागत वित्त निदेशालय छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के खातों में आधार सीडिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की गई। इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी की संयुक्त अध्यक्षता में एसएलबीसी संयोजक और सदस्य बैंकों के साथ महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों से आधार कार्ड को जोड़ने के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में सचिव, महिला एवं बाल विकास शम्मी आबिदी ने छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना “महतारी वंदन योजना” के लाभार्थियों के खातों से आधार कार्ड लिंक करने की प्रक्रिया […]