राजिम कुंभ कल्प में नागा साधुओं ने निकाली पेशवाई

० आलौकिक श्रृंगार के साथ अस्त्र शस्त्र का किया प्रदर्शन राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला में जूना, अग्नि और आह्वान अखाड़ों के नागा संत-सन्यासियों सहित महात्माओं ने भगवान दत्तात्रेय का आह्वान करते हुए पेशवाई निकाली। यह पेशवाई दत्तात्रेय मंदिर से शस्त्र पूजन कर आरंभ किया गया। पेशवाई दत्तात्रेय मंदिर से प्रारंभ होकर सुंदरलाल शर्मा चौक, व्हीआईपी मार्ग, राजिम-नवापारा पुल, इंदिरा मार्केट से मेला मैदान होते हुए संत समागम स्थित अपने पंडाल में पहुंचे, जहां विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर भगवान दत्तात्रेय को स्थापित किया गया। पेशवाई के दौरान नागा साधु विभिन्न करतब दिखाते हुए शस्त्र प्रदर्शन किया। उक्त अखाड़ों को देखने एवं नागा-साधुओं का आशीर्वाद प्राप्त करने सड़कों के […]

राजिम कुंभ कल्प में सुरक्षा को लेकर पुलिस की चाकचौबंध व्यवस्था

० 1300 पुलिस जवान तैनात, 350 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तगड़ी व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र से लगे तीन जिलों क्रमशः गरियाबंद, धमतरी और रायपुर की सीमा पर पुलिस चौकियों की व्यवस्था की गई है जहां पर पुलिस के जवानो सहित अर्द्धसैनिक बल होम गार्ड के जवान तैनात हैं। इन चौकियों के नियंत्रण के लिए मेला क्षेत्र में मुख्य मंच के पास एक पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसमें पुलिस के आला अधिकारी एसपी, एएसपी, डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी संपूर्ण मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए है। गरियाबंद अनुविभागीय अधिकारी पुलिस […]

उभरती हुई संभावनाओं का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर स्वरोजगार की तरफ बढ़ें युवा :ओपी चौधरी

० डीसेंट्रलाइज्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के जरिए विकसित राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा छत्तीसगढ़ः वित्त मंत्री ० वित्त मंत्री ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में नाबार्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय तरंग एफपीओ मेला का किया शुभारंभ रायपुर।छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में नाबार्ड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय एफपीओ मेला का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश चंदेल तथा नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ज्ञानेन्द्र मणि भी उपस्थित थे। इस मेले के जरिए प्रदेश भर के किसान अपने उत्पादों के विक्रय तथा विपणन से संबंधित जानकारी हासिल कर सकेंगे और नई […]

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अयोध्या धाम में किया प्रभु श्री रामलला का दर्शन

0 प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद रायपुर। कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने आज अपने जन्म दिवस के अवसर पर अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला का दर्शन किया। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं निरंतर विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। मंत्री श्री नेताम अपने धर्मपत्नी के साथ सरयू नदी में पुण्य स्नान कर आराध्य देव को स्मरण किया। गौरतलब है कि मंत्री रामविचार नेताम अपने जन्मदिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए सपरिवार अयोध्या धाम गए हुए हैं। उन्होंने प्रभु श्री रामलला के दर्शन पश्चात् कहा कि हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम अयोध्या में 500 सालों बाद जन्म स्थान पर पुनः विराजमान हुए हैं। छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम […]

ईपीएफओ के केवाईसी में अब ऑनलाइन कर सकते हैं सुधार

  रायपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के केवाईसी में किसी भी सुधार के लिए ऑनलाइन संयुक्त घोषणाएं करने के प्रयासों का नाम, जन्मतिथि, लिंग, माता-पिता के नाम आदि का राष्ट्रीय नियोक्ता महासंघ, छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष प्रदीप टंडन ने स्वागत किया है। टंडन ने कहा,इससे नियोक्ताओं और सदस्यों को आरपीएफसी के कार्यालयों में घोषणा पत्र जमा करने में आने वाली कठिनाइयों में कमी आएगी क्योंकि अब वे इसे अपने घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यह टेक्नोलॉजी के विस्तार के साथ प्रणाली को सरल बनाने के लिए ईपीएफओ की उपलब्धियों में से एक है ताकि इंटरफ़ेस को कम किया जा सके और टेक्नोलॉजी के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराई […]

राजेश कुमार शुक्‍ला ने संभाला एम.डी ट्रांसमिशन का पदभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्‍य शासन के ऊर्जा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री राजेश कुमार शुक्‍ला ने आज छत्तीसगढ़ राज्‍य विद्युत कंपनियों के मुख्‍यालय डंगनिया रायपुर में, प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन कंपनी का पदभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व श्री शुक्‍ला ट्रांसमिशन कंपनी में कार्यपालक निदेशक के पद पर कार्यरत् थे। उनका जन्‍म 8 जुलाई 1963 को जबलपुर, मध्‍यप्रदेश में हुआ। उनकी माता स्‍व. श्रीमती शशिकला शुक्ला एवं पिता स्‍व. श्री रमेश शंकर शुक्‍ला है। उन्‍होंने वर्ष 1979 में शासकीय हॉयर सेकेण्‍डरी स्‍कूल, अंबिकापुर से उत्तीर्ण की। वर्ष 1983 में बी.ई इलेक्ट्रिकल की उपाधि शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर से प्राप्‍त की। वर्ष 1984 में सहायक अभियंता प्रशिक्षु के रूप में मध्‍यप्रदेश […]

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रोस्टर में हुआ बदलाव, 4 मार्च ने नए रोस्टर के माध्यम से होगी सुनवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रोस्टर में बदलाव हुआ है. यह रोस्टर 4 मार्च से लागू होगा. नए रोस्टर में मुख्य न्यायाधीश और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की प्रथम डिवीजन बेच जनहित याचिका (पीआईएल), हैबियस कॉर्पस पिटिशन, रिट पिटिशन, अवमानना याचिका, डिवीजन बेंच के सभी रिट मैटर से जुड़े मामलों की सुनवाई करेगी. इसी तरह अन्य दो डिवीजन बेंच और 16 सिंगल बेंच के लिए याचिकाएं तय कर दी है.

मुख्यमंत्री ने आज मध्यप्रदेश के सिंगरौली में ज्वालामुखी शक्तिपीठ में दर्शन और पूजा-अर्चना की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मध्यप्रदेश के सिंगरौली प्रवास के दौरान शक्ति नगर स्थित ज्वालामुखी शक्तिपीठ में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश की ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह तथा विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम उनके साथ थे।  

गाथा श्रीराम मंदिर की : राजिम कुम्भ कल्प में 3 मार्च को होगी एक संगीतमय प्रस्तुति

० राजिम कुंभ कल्प के पहली बार सुनी और देखी जाएगी श्री राम मंदिर के 500 वर्षों का इतिहास रायपुर।पूरे देश और दुनियाभर में प्रभु श्री राम के आने की खुशी मना रहे हैं। यह गौरवशाली पल को सभी रामोत्सव के रूप में मना रहे है जब अयोध्या में भगवान श्री राम 500 से अधिक वर्षों के बाद मंदिर में पुनः विराजमान हुए हैं। राम महोत्सव को लेकर देश भर में विभिन्न तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी के तहत भगवान श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में त्रिवेणी संगम राजिम के चल रहे कुंभ कल्प के मुख्यमंच में 03 मार्च को ‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ का आयोजन होने […]

बीएएमएस और बीएचएमएस पाठ्यकमों में प्रवेश हेतु आवेदन 9 मार्च तक

रायपुर।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा स्नातक चिकित्सा पाठ्यकमों में प्रवेश हेतु जारी किये गये इन्फॉर्मेशन बुलेटिन एवं छत्तीसगढ़ शासन, चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग, मंत्रालय के अधिसूचना 6 सितम्बर 2023 द्वारा जारी किये गये ‘‘छत्तीसगढ़ आयुष स्नातक पाठ्यकम प्रवेश नियम, 2023‘‘ में दिये गये निर्देश-प्रावधान अनुसार शैक्षणिक सत्र 2024-25 में छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं निजी क्षेत्र के आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा महाविद्यालयों के बी.ए.एम.एस., बी.एच.एम.एस. पाठ्यकमों में प्रवेश केवल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी)-2024 के मेरिट (प्रावीण्यता) सूची के आधार पर किये जायेंगे। इसके लिए प्रदेश स्तर पर कोई प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी विज्ञापन में ऑनलाईन आवेदन करने […]