हाई स्कूल मालगांव में हुआ विदाई समारोह ,सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्राओं को किया गया पुरस्कार वितरण

  गरियाबंद। शासकीय हाई स्कूल मालगांव में विदाई समारोह सह इनाम वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फारूख चौधरी, अध्यक्षता नरसिंग निषाद एवं विशिष्ट अतिथि भीखम नेताम, धरमू राम निषाद, भीम निषाद, भुनेश्वर निषाद, गोकुल राम निषाद, लव नेताम थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फारूख चौधरी ने कहा कि आज कक्षा 10वीं के छात्राओं का विदाई समारोह रखा गया था। उन्होंने समस्त छात्र–छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी भयमुक्त होकर मन लगाकर पढ़ाई कर अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हो। जितना आप मेहनत करेंगे, परिणाम उतना ही बेहतर होगा। इस दौरान हाई […]

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग पार्टी में रिहाना ने दी 50 करोड़ की परफॉर्मेंस, कहा- मैं दोबारा भारत आऊंगी

नेशनल न्यूज़। रिहाना ने पहली बार भारत में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के भव्य प्री-वेडिंग कार्यक्रम में भाग लिया। 1 मार्च को पॉप आइकन और आर एंड बी सुपरस्टार के डांस मूव्स के साथ यह एक शानदार कार्यक्रम था। अपने शानदार प्रदर्शन के बाद, रिहाना ने लोगों से बातचीत की और भारत यात्रा के अपने अनुभव के बारे में बात की। रिहाना ने बताया कि उन्होंने यहां (भारत) अपने जीवन का सबसे अच्छा समय बिताया है और वह निश्चित रूप से किसी समय वापस आना चाहेंगी। उन्होंने कहा, “यह सबसे अच्छा था और मैं भारत वापस आना चाहती हूं। मुझे (यहां) बहुत अच्छा लगा।” अंबानी को फिजूलखर्ची के साथ […]

शराबी शिक्षक के खिलाफ दर्ज हुई FIR, गिरफ्तार करने पुलिस ने कई जगह दी दबिश

बिलासपुर। बिलासपुर में दारूबाज टीचर को सस्पेंड करने के साथ ही उसके खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई है। इधर, केस दर्ज होने के बाद शराबी टीचर फरार हो गया है। पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश भी दी, लेकिन वो नहीं मिला। टीचर 2 दिन पहले स्कूल के स्टाफ रूम में महिला हेडमास्टर के सामने शराब पी रहा था, जिसका VIDEO सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। दरअसल ग्राम मचहा में पदस्थ सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट 28 फरवरी को देर से स्कूल पहुंचा। वह शराब के नशे में था और उसकी जेब में शराब की शीशी भी रखी थी। वो […]

Weather Update: इस साल पड़ेगी प्रचंड गर्मी, मार्च के आखिर तक चलने लगेंगी गर्म हवाएं

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कहा कि भारत में इस वर्ष गर्मी के मौसम की शुरूआत काफी अधिक गर्म रहने की संभावना है तथा पूरे मौसम के दौरान अल-नीनो परिस्थितियों के बने रहने का अनुमान है। उसने कहा कि उत्तर-पूर्व प्रायद्वीपीय भारत–तेलंगाना, आंध्र प्रदेश एवं उत्तरी अंदरूनी कर्नाटक तथा महाराष्ट्र एवं ओडिशा के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक दिनों तक लू चलने का पूर्वानुमान है। विभाग ने कहा कि देश में मार्च में सामान्य से अधिक वर्षा (दीर्घकालिक औसत 29.9 मिलीमीटर के 117 प्रतिशत से अधिक) हो सकती है। विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने संवाददाता सम्मेलन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि भारत के […]

महादेव सट्टा एप : आरोपी सदस्य रतनलाल जैन के खिलाफ ED जारी करेगी रेड कॉर्नर नोटिस

रायपुर। महादेव एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने बड़ा एक्शन लिया है। बताया गया कि महादेव ऐप मामले के फरार आरोपी रतनलाल जैन की तलाश के लिए जल्द रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी। पिछले साल नवंबर में ईडी द्वारा कथित महादेव बुक ऑनलाइन बैटिंग ऐप से जुड़े सभी पहलुओं की जाँच के दौरान 5.39 करोड़ की नगद और 15.59 करोड़ का बैंक बेलेंस ईडी द्वारा जब्त किया गया था। जिसमे गिरीश तलरेजा और रत्नलाल जैन की बड़ी भूमिका निकल कर सामने आई थी। बता दें कि महादेव सट्टा ऐप मामले में ईडी ने बीते दिनों महादेव सट्टा ऐप के मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा को गिरफ्तार किया […]

सीताबाड़ी में खुदाई के दौरान मिला था ढाई हजार साल पुराना कुआं

0 खुदाई में मिले मौर्यकाल तक के अवशेष रायपुर।राजिम कुंभ कल्प मेला का आयोजन ’रामोत्सव’ की थीम पर मनाया जा रहा है। आयोजन को लेकर राजिम सहित आसपास के क्षेत्रों में लाइट से डेकोरेट किया गया है। वहीं राजिम मेला क्षेत्र के पैरी नदी किनारे सीताबाड़ी में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। सीताबाड़ी का ऐतिहासिक महत्व है। यहां पुरातत्व विभाग द्वारा पिछले वर्षों में खुदाई की गई थी। खुदाई के दौरान मौर्यकाल तक के अवशेष मिले थे। अवशेष के आधार पर पुरातत्ववेता के अनुसार इस जगह पर किसी समय में बंदरगाह होने की पुष्टि मिलती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बंदरगाह से व्यापार किया जाता रहा […]

महतारी वंदन योजना : 70 लाख महिलाओं को मिलेगा एक हजार रुपए हर महीने, 11 हजार आवेदन हुए रिजेक्ट

रायपुर। महतारी वंदन योजना के लिए 70 लाख से महिलाएं पात्र पाई गई है। सबसे ज्यादा सवा 5 लाख से अधिक महिलाएं रायपुर जिले में है। सभी पात्र महिलाओं को एक हजार रुपए उनके खाते ट्रांसफर किए जाएंगे। यह राशि 8 मार्च को जमा होगी। आवेदन फॉर्म की जांच करने वाले नोडल अधिकारियों ने बताया, कि योजना का फायदा उठाने के लिए कई लोग जो पात्र नहीं है उन्होंने भी आवेदन दिया। हालांकि दस्तावेजों की जांच के बाद उनके फॉर्म को रिजेक्ट किया गया है। गलत जानकारी देने वाले आवेदनकर्ताओं पर आगे की कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने […]

CG Accident: 2 बाइक की आमने-सामने हुई भिंड़त में 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, 1 गंभीर रूप से घायल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. 2 बाइक की भिड़ंत में 4 युवकों की मौत हो गई है. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है. पूरा मामला तुमला थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, गंझियाडीह ग्राम में रात 9 बजे दो बाइक की टक्कर हुई. बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त एक बाइक पर तीन और एक बाइक पर 2 लोग सवार थे. इनमें सिर्फ एक ही युवक बच पाया, जिसका इलाज रायगढ़ में चल रहा है.मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में खगेश्वर धोबी कोल्हेंनझरिया, चंदन नायक गंझियाडीह, उमा शंकर चौहान और कोल्हेंन झरिया […]

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, 13 अधिकारी हुए इधर से उधर, देखें सूची

रायपुर। राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है. इस संबंध में सामान्य प्रसाशन विभाग ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक, 13 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है.  

नक्सलियों ने की कायराना हरकत, शादी समारोह में गए बीजेपी नेता को उतारा मौत के घाट

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में एक बार फिर से नक्सलियों ने कायराना करतूत करते हुए भाजपा नेता पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गई है. बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल होने गए जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर नक्सलियों ने प्राणघातक हमला किया है. जिसमें वह गभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरा मामला तियानार थाना क्षेत्र का है.   बता दें कि प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के शांति वार्ता प्रस्ताव के बीच नक्सलियों के स्माल एक्शन की […]