भारत से फरार चल रहे लूथरा बंधुओं के पासपोर्ट निलंबन के बाद भारत प्रत्यर्पण की खबर, थाईलैंड में ली है शरण

बैंकाक। थाईलैंड पुलिस ने सौरभ लुथरा और उनके भाई गौरव लुथरा को हिरासत में लिया है, जो गोवा के उनके नाइटक्लब में आग लगने के बाद भारत से फरार चल रहे थे। अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हुई थी। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि इन नाइटक्लब के सह-मालिकों के खिलाफ इंटरपोल का ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था और उन्हें भारत सरकार के अनुरोध पर हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपी फिलहाल थाईलैंड के फुकेत में हैं और उन्हें भारत लाने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ने आग लगने की खबर मिलने के केवल एक […]

हसदेव नदी में नहाने गए तीनों बच्चों की डूबने से मौत,26 घंटे बाद तीनों की लाश बरामद

जांजगीर-चांपा।जांजगीर-चांपा में बीती शाम लापता हुए 3 बच्चों के शव हसदेव नदी से बरामद हुए हैं. तीनों बच्चे सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने की वजह से सुबह 10 बजे हनुमान धारा पहुंचे थे. लेकिन देर शाम तक वे घर नहीं लौटे. देर रात तक गोताखोरों की टीमें उन्हें ढूंढने में लगी रही. 26 घंटे बाद आज तीनों की लाश नदी से बरामद की गई है. जानकारी के मुताबिक, मृतक बच्चों की पहचान- रूद्र कुमार (कक्षा 5वीं), युवराज (कक्षा 8वीं), नेल्सन (कक्षा 9वीं) के रूप में हुई. तीनों बच्चे मनका पब्लिक स्कूल के छात्र थे और एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे. इनमें से एक बच्चा सक्ती जिले में […]

राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं महापुरूषों का अद्वितीय योगदान: मुख्यमंत्री साय

० राजाराव पठार ग्राम कर्रेझर में शहीद वीर नारायण सिंह के श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री ० गौरवशाली है आदिवासी समाज की संस्कृति, इतिहास और विरासत ० तालाब निर्माण हेतु 15 लाख सहित कई घोषणाएं,71.93 लाख रूपए के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राष्ट्र व समाज के नव निर्माण में आदिवासी समाज के अमर शहीदों एवं महापुरूषों का अद्वितीय योगदान है। उन्होंने कहा कि जब-जब राष्ट्र व समाज पर विपत्ति आई है, आदिवासी समाज ने उनका डटकर मुकाबला कर विघटनकारी तत्वों को मुहतोड़ जवाब दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय आज बालोद जिले के गुरूर विकासखंड के ग्राम कर्रेझर में आयोजित विराट वीर […]

आज से ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ का आगाज, मैरी कॉम करेंगी शिरकत

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ का संभाग स्तरीय आयोजन आज 11 से 13 दिसंबर तक शुरू हो रहा है. इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. बता दें, पारंपरिक खेलों, जनजातीय संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से होने वाला यह आयोजन राज्य के खेल कैलेंडर की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में से एक है.इस वर्ष बस्तर ओलंपिक का सबसे बड़ा आकर्षण देश की महान बॉक्सर मैरी कॉम हैं. 6 बार की विश्व चैंपियन, लंदन ओलंपिक 2012 की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और पद्म भूषण, पद्म श्री व खेल रत्न से सम्मानित […]

राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के 4 संभाग शीतलहर की चपेट में, अंबिकापुर सबसे ठंडा, 5 डिग्री तक लुढ़का पारा

रायपुर।छत्तीसगढ़ में इस साल दिसंबर में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के चार संभागों के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं. रायपुर के माना एयरपोर्ट में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. माना में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रायपुर में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अम्बिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार रायपुर शहर में 11 दिसम्बर को धुंध छाए रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास […]

हसदेव नदी में नहाने गए एएसआई का बेटा 3 बच्चे हुए लापता,DDRF की टीम कर रही सर्चिंग

जांजगीर। चाम्पा के हनुमानधारा क्षेत्र में हसदेव नदी में नहाने गए तीन बच्चे लापता हो गए हैं। हसदेव नदी के किनारे बच्चों के कपड़े, साइकिल, मोबाइल और चप्पल मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि तीनों बच्चे नदी में डूब सकते हैं। लापता बच्चों में एक एएसआई का बेटा भी शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसके अलावा, DDRF टीम भी वहां पहुंच चुकी है, और बिलासपुर से SDRF टीम को भी बुलाया गया है। हालांकि, रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात शुरू नहीं हो सका। आज सुबह से रेस्क्यू शुरू किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के […]

CG Crime : कोरबा के फार्म हॉउस में संदिग्ध हालत में मिली 3 लाशें, हत्या की आशंका से फैली सनसनी,हैरान करने वाला एंगल आया सामने

कोरबा।कोरबा जिले उरगा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब कबाड़ व्यापारी मोहम्मद अशरफ मेमन समेत तीन लोगों की बुधवार-गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतकों को 5 लाख रुपये को तंत्र-मंत्र के जरिए 2.5 करोड़ रुपये में बदलने का लालच दिया गया था। इसी कथित ‘रकम कई गुना करने’ वाले रिचुअल के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक सुरेश साहू (तुलसी नगर कोरबा), मो. अशरफ (पुरानी बस्ती कोरबा) और नीतीश कुमार (दुर्ग) बताए जा रहे हैं। तीनों कबाड़ व्यापारी मोहम्मद अशरफ मेमन के ही एक फार्म हाउस में मौजूद थे, जहां यह कथित अनुष्ठान […]

आज का राशिफल 11 दिसंबर : शुक्र और सूर्य की युति से बना शुभ योग, वृषभ, कन्या और तुला समेत कई राशियों को मिलेगा शुक्रादित्य योग का फायदा

  मेष राशि,परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा मेष राशि के जातको के लिए आज मंगल का गोचर शुभ हैं लेकिन चंद्रमा और शनि की स्थिति अनुकूल नहीं हैं ऐसे में आज परिश्रम और संघर्ष अधिक करना होगा लेकिन अच्छी बात है कि आपको परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलेगा। आप आज लोहा और गृह निर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार में खूब लाभ पाएंगे। आर्थिक मामलों में खर्च के साथ आज कमाई भी बनी रहेगी। कोई पुराना मित्र या सहकर्मी आपकी मदद कर सकता है। लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। बिजनेस में कर्मचारियों से तालमेल बनाकर रखेंगे तो फायदा होगा। घर परिवार के के मामले में आज आपको […]

आज का पंचांग 11 दिसंबर : आज पौष सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 20, शक सम्वत् 1947, पौष, कृष्ण सप्तमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 26, जमादि उलआखिर 19, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 दिसम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सप्तमी तिथि मध्याह्न 01 बजकर 57 मिनट तक उपरंात अष्टमी तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 44 मिनट तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग पूर्वाह्न 11 बजकर 40 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। बव करण मध्याह्न 01 बजकर 57 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा। […]

आदिम जाति विभाग के सभी निगम, बोर्ड और आयोगों में एक जनवरी से होगा ई-ऑफिस के माध्यम से काम-काज: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

  ० प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में आयोग बोर्ड एवं निगम के कार्यों एवं योजनाओं की हुई समीक्षा ० प्रतिवेदनों को वेबसाइट में ई-बुक के रूप में अपलोड करने के निर्देश रायपुर, आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने आज विभाग अंतर्गत अधीनस्थ सभी आयोग-बोर्ड एवं निगम के कार्यों एवं योजनाओं की विभागीय समीक्षा की। बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई। बैठक में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग, अनुसूचित जाति आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग, तेलघानी विकास बोर्ड, लौ शिल्पकार विकास बोर्ड, रजककार विकास बोर्ड और चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के विकास कार्यों की […]