अंबिकापुर हिरण मौत मामला: अवैध जू संचालन पर उठे सवाल, उच्च अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

रायपुर। Ambikapur स्थित Sanjay Vatika में 15 हिरणों की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कुत्तों के हमले में मारे गए इन वन्यजीवों में संरक्षित प्रजातियों के 2 चौसिंगा, 7 चीतल और 6 बार्किंग डियर शामिल हैं। इस घटना को लेकर रायपुर निवासी Nitin Singhvi ने वन विभाग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सिंघवी ने आरोप लगाया है कि संजय वाटिका को “रेस्क्यू सेंटर” बताकर अधिकारियों द्वारा वास्तविक स्थिति छिपाई जा रही है। उनका कहना है कि वन्यजीव (संरक्षण) कानून के तहत रेस्क्यू सेंटर के लिए भी Central Zoo Authority की मान्यता अनिवार्य है, जो यहां नहीं ली गई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि यह केवल रेस्क्यू […]

“60 तक खेलेंगे?” — MS Dhoni ने IPL रिटायरमेंट पर दिया मजाकिया बयान, फैंस हुए खुश

  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से जुड़ी रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच MS Dhoni ने एक बार फिर अपने अंदाज़ से फैंस का दिल जीत लिया है। चेन्नई में आयोजित Chennai Super Kings के एक फैन इवेंट के दौरान धोनी ने मजाकिया लहजे में कहा कि वह 60 साल की उम्र तक खेलने की कोशिश कर सकते हैं। दरअसल, कार्यक्रम में अभिनेता शिवकार्तिकेयन ने धोनी से IPL में बने रहने का अनुरोध किया। इस पर धोनी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि यह आसान नहीं होगा, लेकिन वह कोशिश कर सकते हैं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो गया और फैंस में […]

गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास

० गंगरेल नौकायान उत्सव’ से धमतरी को मिली नई पहचान, 52 टीमों ने दिखाया दम ० महानदी की लहरों पर दौड़ी रफ्तार, गंगरेल बोट चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न ० जल, खेल और संस्कृति का संगम: गंगरेल में भव्य नौकायान प्रतियोगिता आयोजित धमतरी। आज का दिन धमतरी जिले के लिए ऐतिहासिक बन गया, जब पहली बार गंगरेल बांध की शांत एवं मनमोहक जलधारा पर ‘गंगरेल नौकायान उत्सव’ के अंतर्गत भव्य महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। मचान हाट प्वाइंट से गंगरेल ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स प्वाइंट तक 1000 मीटर की चुनौतीपूर्ण दूरी में आयोजित इस रोमांचक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अद्भुत गति, संतुलन और टीम वर्क का प्रदर्शन किया। आयोजन […]

आज का राशिफल 23 मार्च : वृषभ राशि की किसी खास से मुलाकात होने के संकेत, मकर राशि की लव लाइफ रहेगी सुखद, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

मेष राशि, आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी आज जैसे ही चंद्रमा वृषभ राशि में कदम रखेंगे, आपका पूरा फोकस अपनी पर्सनल इमेज से हटकर बैंक बैलेंस और सुख-सुविधाओं पर शिफ्ट हो जाएगा। पिछले कुछ दिनों से जो काम बिखरे हुए थे, उन्हें समेटने का यह सही मौका है। कुंभ राशि में बुध की सीधी चाल यह पक्का करेगी कि आपका सोशल और प्रोफेशनल नेटवर्क अब पूरी रफ़्तार से आपके लिए काम करे। ग्यारहवें भाव में बुध, मंगल और राहु की युति आपको किसी प्रभावशाली ग्रुप से कोई बड़ा फायदा या मैसेज दिला सकती है। हालांकि, टीम के साथ काम करते समय अपनी जिद पर अड़े रहने से बचें, वरना बातचीत में […]

आज का पंचांग 23 मार्च : आज का चैत्र नवरात्रि का 5वां दिन, जानें पूजा के लिए मुहूर्त का समय

सोमवार, 23 मार्च 2026 को चैत्र शुक्ल पंचमी के अवसर पर ‘लक्ष्मी पंचमी’ का पावन पर्व मनाया जाएगा। धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित यह दिन सुख-समृद्धि और नए व्यवसाय की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आज चंद्रदेव वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में रहेंगे, जिसके स्वामी सूर्यदेव और देवता अग्निदेव हैं। कृत्तिका नक्षत्र के प्रभाव से आज आपमें गजब की ऊर्जा और निडरता बनी रहेगी, जो जीवन के सही संचालन में सहायक होगी। आज विष्कुंभ योग का प्रभाव रहेगा, इसलिए अपने व्यवहार में सहजता बनाए रखें। नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की आराधना करना और अपनी बड़ी इच्छाएं पूरी करने के लिए प्रयास करना […]

Dhurandhar 2 Box office collection : ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, वर्ल्डवाइड कमाई 500 करोड़ के पार

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई करते हुए 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ओपनिंग से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया। ईद की छुट्टी का भी फिल्म को भरपूर फायदा मिला, जिसके चलते तीसरे दिन यानी शनिवार को इसने 113 करोड़ रुपये की कमाई की। तीन दिनों में […]

पिता की हैवानियत से दहला गरियाबंद : 6 साल की बेटी के गले पर चलाया चाकू, फिर खुद को भी किया लहूलुहान

गरियाबंद। गरियाबंद में एक दिल दहला देने वाली घटना से सनसनी फैल गई है। मैनपुर थाना क्षेत्र के कामेपुर ग्राम में एक पिता ने अपनी ही 6 साल की बेटी पर चाकू से प्राणघातक हमला किया। इसके बाद खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना के बाद पिता और बेटी दोनों की हालत गंभीर है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना घर के आंगन में हुई, जहां परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। आरोपी पिता महेंद्र नेताम (उम्र 36 साल) ने पास में ही रखे एक सब्जी काटने के चाकू से बेटी की […]

बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 : 9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर

० समृद्ध और विकसित बस्तर बनाने का प्रयास : वन मंत्री केदार कश्यप रायपुर। बस्तर की ऐतिहासिक और नैसर्गिक धरा उस समय गौरवशाली क्षण की साक्षी बनी, जब ‘बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ में उत्साह का अभूतपूर्व जन सैलाब उमड़ा और 9,800 से अधिक पंजीकृत धावकों ने भाग लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बस्तर के बदलते स्वरूप, बढ़ती शांति और शासन की ‘पूना मारगेम’ जैसी पुनर्वास नीतियों की सफलता का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा। बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026’ बस्तर के जगदलपुर स्थित लालबाग से प्रारम्भ होकर चित्रकोट जल प्रपात के समीप समापन पश्चात आयोजित समारोह के अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप […]

Breaking : खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसा: एक महिला की मौत, 16 घायल, सीएम ने दिए जांच के आदेश

  महासमुंद। चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में संचालित रोपवे का केबल अचानक टूटने से ट्रॉली में सवार श्रद्धालु घायल हो गए। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार, खल्लारी मंदिर पहाड़ी पर स्थित होने के कारण श्रद्धालु रोपवे के माध्यम से दर्शन के लिए पहुंचते हैं। रविवार सुबह नवरात्रि के चलते बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच रहे थे। इसी दौरान रोपवे का केबल अचानक टूट गया, जिससे ट्रॉली झटके के साथ नीचे की […]

Chaitra Navratri 2026 : आज नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा, जानें भोग, मंत्र और पूजन विधि

चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा करने का विधान होता है। मान्यता है की मां का रूप बहुत ही आलौकिक और दिव्य है। दुर्गा माता के स्वरूपों का वर्णन देवी भागवत पुराण में भी किया गया है। माता के इस रूप की पूजा करने से अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है की मां कुष्मांडा मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली हैं। देवी शेर की सवारी करती हैं और उनकी आठ भुजाओं में अस्त्र हैं। आइए विस्तार जानें मां कुष्मांडा की पूजा विधि , भोग, मंत्र, आरती और देवी का स्वरूप। मां कुष्मांडा का स्वरूप मां दुर्गा का चौथा स्वरूप देवी कुष्मांडा हैं, जिनके स्वरूप का […]