वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का 83 की उम्र में हुआ निधन, तीन राज्यों के रह चुके हैं राज्यपाल

नेशनल न्यूज़। तीन राज्यों के राज्यपाल रहे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी का शुक्रवार को राजधानी भोपाल में निधन हो गया। 83 साल के कुरैशी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली, कुरैशी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल रहे। बता दें कि अजीज कुरैशी का जन्म 24 अप्रैल 1941 को भोपाल में हुआ था। वह 1984 में मध्यप्रदेश के सतना से लोकसभा चुनाव में सांसद चुने गए थे। कुरैशी मध्यप्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस के संस्थापक सदस्य के साथ ही 1973 में मध्यप्रदेश सरकार […]

कोरबा से सरोज पांडेय और दुर्ग से विजय बघेल का नाम तय, दूसरे जिलों में ये हो सकते हैं संभावित नाम

नई दिल्ली /रायपुर। आज शुक्रवार को दिल्ली में हुई बैठक के बाद खबर आ रही है कि दो सीटों पर कैंडीडेट फाइनल हो गए हैं। कोरबा से सरोज पांडे और दुर्ग से सांसद विजय बघेल को लोकसभा चुनाव लड़ाया जाएगा। रायपुर : सुनील सोनी, लक्ष्मी वर्मा, अंबिका यादव, संजय श्रीवास्तव, केदारनाथ गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, बृजमोहन अग्रवाल बिलासपुर : रजनी सिंह, प्रफुल्ल शर्मा, लखन लाल साहू, तोखन साहू, बृजेंद्र शुक्ला, ललित मखीजा, डॉ विनोद तिवारी, अमर अग्रवाल सरगुजा : कमलभान सिंह, रामसेवक पैकरा, विजयनाथ सिंह, रामकिशन सिंह, रायगढ़ : आरपी साय, गोमती साय, सुषमा खलको, गेंदलाल कंवर, सत्यानंद राठिया, शांता साय, गणेश राम भगत, रजनी राठिया जांजगीर : गुरदयाल पाटले, कमलेश […]

महादेव सट्टा एप : मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा को ED ने भोपाल से किया गिरफ्तार

रायपुर। महादेव सट्टा एप के मेन ऑपरेटर गिरीश तलरेजा को भोपाल ईडी ने भोपाल से गिरफ्तार किया है. रायपुर ईडी को जांच के दौरान तलरेजा और रतनलाल जैन के शुभम सोनी के साथ करोड़ों रुपयों का ट्रांसजेक्शन मिला था. भोपाल ईडी आज तलरेजा को रायपुर ईडी को सौंपेगी. वहीं फरार चल रहे रतनलाल जैन की तलाश जारी है.

जशपुर: ED ने CEO के सरकारी और निजी निवास पर मारी रेड, निलंबित IAS रानू साहू से है कनेक्शन

जशपुर। जिले के मनोरा सीईओ वीरेंद्र कुमार राठौर के सरकारी निवास पर ईडी ने दबिश दी है. जानकारी के मुताबिक मनोरा जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी राठौर के सरकारी निवास में सुबह 5 बजे ईडी की टीम पहुंची और अभी भी कार्रवाई जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईएएस रानू से तार जुड़ रहे हैं. जानकारी यह भी है कि जनपद सीईओ के मनोरा स्थित सरकारी निवास के अलावे उनके निजी निवास पर भी ईडी की कार्रवाई चल रही है. सभी ठिकानों पर ईडी ने एक साथ दबिश दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईएएस रानू से तार जुड़े हैं. तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू कोरबा में थी, […]

प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल बेहाल, पिस्तौल लेकर सीएम के पास पहुंचा व्यक्ति: दीपक बैज

गरियाबंद।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का नगर आगमन हुआ, जहां उनके साथ पूर्व विधायक राजिम अमितेश शुक्ला, बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक धु्रव पहुचें ,नगर के मजरकट्टा सहित काली मंदिर तिरंगा चौक पर उनका ढोल बाजे और आतिशबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया , प्रदेश अध्यक्ष श्री बैज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुचे थें । यह सम्मेलन सिविल लाईन स्थित सांस्कृतिक भवन सभाकक्ष में आयोजित किया गया था। आगामी लोकसभा में कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने तथा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी को दिशा-निर्देश दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि भाजपा झुठी और लबरी पार्टी है उन्होने प्रदेश में सत्ता पाने […]

Breaking: छत्तीसगढ़ में आज फिर ED ने दी दबिश, पूर्व मंत्री के करीबी जेपी अग्रवाल के यहां पड़ी रेड

  रायपुर। आज सुबह से ED छत्तीसगढ़ के कई जिलों में छापेमार कार्रवाई कर रही है। ईडी ने कांग्रेस सरकार में प्रभावशाली मंत्री रहे कोरबा के विधायक रहे और राजस्व मंत्री रहे जय सिंह अग्रवाल के करीबी जेपी अग्रवाल के निवास में ईडी ने दबीश दी। इसके साथ ही कोरिया में भी छापेमार कार्रवाई की है। बताया जाता है कि जेपी अग्रवाल बड़े ठेकेदार है.जिला मुख्यालय के बैकुण्ठपुर में ईडी की छापामार कार्रवाई की है। टीम बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के सीईओ राधेश्याम मिर्झा से पूछताछ कर रही है। राधेश्याम मिर्झा का हाल ही में सुरजपुर जिले के प्रतापपुर जनपद में ट्रांसफर हुआ है। कांग्रेस सरकार में कोरिया के सोनहत में […]

अयोध्या के राम लला के मंदिर में हुआ चमत्कार, गर्भगृह में श्रीराम के पास पहुंचा अनोखा पक्षी

अयोध्या। राम के विराजमान होने के बाद जहां देश भर के राम भक्त अयोध्या पहुंचकर प्रभु राम का दर्शन पूजन कर अपने आप को धन्य मान रहे हैं, तो वहीं इंसान के साथ-साथ जानवर भी प्रभु राम के दर्शन पूजन को लालायित हैं. बीते दिन प्रभु राम विराजमान होने के बाद एक बंदर ने प्रभु राम का दर्शन पूजन किया था और उसके बाद संत समाज ने उसे हनुमान का स्वरूप बताया था. वहीं अब प्रभु राम के मंदिर में जहां बालक राम विराजमान है, उस गर्भ गृह में एक पक्षी परिक्रमा करते हुए नजर आया. पक्षी कभी बालक राम के सिर पर बैठकर चरण वंदन करते नजर आ रहा […]

आज का इतिहास 1 मार्च : आज ही के दिन हुआ था सबसे विनाशकारी ‘हाइड्रोजन बम’ का परीक्षण

इतिहास के नजरिये से हर दिन खास है. इसी कड़ी में आइये जानते हैं 1 मार्च के इतिहास के बारे में. 1 मार्च साल 1954 ये वो दिन था जब दुनिया के सबसे शक्तिशाली बम यानी कि ‘हाइड्रोजन बम’ का परिक्षण किया गया था. इसे मानव इतिहास का अब तक का सबसे भयानक विस्फोट माना जाता है. इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस बम के विस्फोट की तीव्रता हिरोशिमा को नष्ट करने वाले परमाणु बम से भी कई गुना ज्यादा थी. इतिहास के दूसरे हिस्से में बात ‘भारतीय रेल’ की करेंगे. 1 मार्च साल 1969 को आज ही के दिन देश की पहली सुपरफास्ट ट्रेन […]

बांग्लादेश की राजधानी के सात मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 44 की मौत, दर्जनों झुलसे

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार देर रात एक सात मंजिला इमारत में आग लगने से कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसके बारे में जानकारी दी। बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री सामंत लाल सेन ने ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल और निकटवर्ती बर्न अस्पताल का दौरा करने के बाद एएफपी को बताया, “आग से अब तक 44 लोगों की मौत हो गई है।” सेन ने कहा कि शहर के मुख्य बर्न अस्पताल में कम से कम 40 घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के अधिकारी मोहम्मद शिहाब ने कहा कि आग ढाका के बेली रोड […]

मार्च के पहले ही दिन लगा महंगाई का झटका, एलपीजी गैस सिलेंडर के बढे दाम

नेशनल न्यूज़। नए महीने की आज से शुरुआत हो गई है और महीने के पहले दिन यानी 1 मार्च को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर से बढ़ गए हैं। क्योंकि आज से LPG सिलेंडर और जेट फ्यूल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। नई दरें आज से ही लागू होंगी। OMCs ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। दिल्ली में ये 25 रुपये, तो वहीं मुंबई में 26 रुपये महंगा हो गया है। आइए जानते हैं नए रेट के बारे में। 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर हुए महंगे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लगातार दूसरे महीने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर के महंगाई […]