हलषष्ठी आज : संतान प्राप्ति और संतान की लंबी उम्र के लिए महिलाएं करेंगी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
5 सितंबर दिन मंगलवार को हल षष्ठी तिथि का व्रत किया जाएगा। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को भगवान कृष्ण के बड़े भाई श्रीबलरामजी का जन्म हुआ था। भगवान बलराम का प्रधान शस्त्र हल तथा मूसल है इसी वजह से बलरामजी को हलधर कहा जाता है। उन्हीं के नाम पर इस त्योहार का नाम हलषष्ठी पड़ा। भारत के कुछ राज्यों में इस पर्व को ललई छठ के नाम से भी जाना जाता है। बलरामजी को बल बहुत प्रिय है इसलिए इस दिन हल की भी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महिलाएं यह व्रत संतान प्राप्ति और संतान की लंबी उम्र के […]



