आज का इतिहास 26 फरवरी : पुलवामा अटैक का बदला लेने आज किया गया था ‘बालाकोट एयर स्ट्राइक’

इतिहास के पन्नों में 26 फरवरी का दिन भारतीय सेना को समर्पित है. आज ही वो दिन था जब साल 2019 में देश के जाबांजों ने पुलवामा हमले का बदला (Revenge of Pulwama attack) लिया था. दिन था 26 फ़रवरी का जब वायु सेना ने मिराज-2000 विमानों के साथ LOC पार कर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह के बालाकोट (Balakot Air Strike) में जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैम्पों पर एयर स्ट्राइक की थी. इस एयर स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के अधिकांश ठिकानों को तबाह कर दिया गया था. कार्रवाई के दौरान भारतीय विंगकमांडर अभिनंदन (Wing Commander Abhinandan) को पाक सेना ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन भारत सरकार के दबाव के चलते […]

पंजाब में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा महिलाओं के लिए की बड़ी घोषणा

नेशनल न्यूज़। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक और पंजाब ऑब्जर्वर नताशा शर्मा ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सभी 13 लोकसभा पर चुनाव लड़ेगी। इस आशय की घोषणा कांग्रेस की प्रेसवार्ता में हो चुकी है। नताशा शर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की हर एक कार्यकर्त्ता चुनाव के लिए तैयार है और सभी सीटें जीतने का संकल्प लें चुकी है। उन्होंने कहा, “भारत जोड़ों न्याय यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी जो संदेश पूरे देश को दे रहें है वो पंजाब के हर घर में पहुंचाने में महिला कांग्रेस जी जान से जुट गई है। प्रदेश के हर […]

महतारी वंदन योजना के हितग्राही ऑनलाइन पोर्टल में ऐसे देख सकते हैं आवेदन की स्थिति

रायपुर। महतारी वंदन योजना के हितग्राही अब अपने आवेदन की स्थिति और उस पर की गई कार्यवाही के बारे में जान सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा हितग्राहियों के लिए महतारी वंदन योजना के ऑनलाईन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति ज्ञात करने की सुविधा प्रदान की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ लिंक की सहायता से हितग्राही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपने आवेदन पर की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की अनंतिम सूची जारी की जा चुकी है एवं इनका प्रकाशन आंगनबाड़ी केंद्रों एवं ग्राम पंचायत […]

PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ के प्रथम माईक्रोबायोलॉजी खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला का किया शुभारंभ

० राजधानी रायपुर में 4.33 करोड़ रुपए की लागत से बनी है अत्याधुनिक प्रयोगशाला ० माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला प्रारंभ होने से खाद्य पदार्थाे को दूषित करने वाले बैक्टीरिया, फंगस, यीस्ट, मोल्ड आदि की हो सकेगी जॉच ० छत्तीसगढ़ शासन लोगों को गुणवत्ता पूर्ण सुरक्षित एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने है प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल रायपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम राजकोट से राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी में स्थित छत्तीसगढ़ के प्रथम माईक्रोबायोलॉजी खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ही समय में देश के विभिन्न शहरों में अनेक लोकार्पण और शिलान्यास कर नई परंपरा की शुरूआत की। […]

जूनियर नेशनल सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को रजत और कांस्य पदक

रायपुरबिहार की राजधानी पटना में आयोजित 41वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ बालक वर्ग का ग्रैंड फाइनल में छत्तीसगढ़ की टीम उप विजेता रही। छत्तीसगढ़ का मुकाबला राजस्थान के साथ हुआ राज्य की टीम को रजत पदक प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम को कास्य पदक से संतोष करना पड़ा। छत्तीसगढ़ की टीम ने बालक वर्ग में अपने सुपर-8 के तीनों मुकाबले में सबसे पहले चंडीगढ़ को 11-0 से हराया उसके बाद पंजाब को 10-2 से हराया तथा आखिरी मैच में केरल को 4-0 से हराकर अपने पूल में टॉप किया। पुल टॉपर के मैच में छत्तीसगढ़ ने आंध्र प्रदेश को 5-3 से हराया और ग्रैंड फाइनल […]

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम पर छत्तीसगढ़ सरकार शुरू करेगी पुरस्कार: बृजमोहन अग्रवाल

० राष्ट्र संत आचार्य विद्यासागर जी महाराज को विनयांजलि देने उमड़ा सर्व समाज रायपुर।राष्ट्र संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज को आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक में विनयांजलि दी गई। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री ने आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम पर जल्द ही पुरस्कार की स्थापना, विद्यापीठ और आदर्श गौशाला निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का आयोजन सकल जैन समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत और पुरेंद्र मिश्रा सहित सर्वसमाज प्रमुखों द्वारा आचार्य श्री को विनयांजलि दी गई। संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज द्वारा सदैव ही आत्म कल्याण एवं […]

राजिम कुंभ कल्प में राईस मिल एसोशिएशन ने किया निःशुल्क भोजन भंडारे की व्यवस्था

० श्रद्धालुओं को मिला रहा स्वादिष्ट भोजन राजिम। कुंभ कल्प मेला का शुरूआत 24 फरवरी से हो गया है। मेला के पहले दिन लाखों श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान कर मेले का आनंद लिया। कुंभ कल्प में इस बार भीड़ दोगुनी बढ़ी गई है। मेला में मेलार्थी को किसी प्रकार की असुविधा उन्हें न हो इसके लिए भोजन, पानी, स्वच्छता और सुरक्षा के भरपूर व्यवस्था किए गए हैं। रायपुर, गरियाबंद एवं धमतरी जिले से दाल-भात सेंटर अधिक मात्रा में लगाएं गए है। वहीं धर्मस्व संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर मेला क्षेत्र में गोबरा नवापारा राईस मिल एसोशिएशन द्वारा निःशुल्क भंडारे की व्यवस्था की गई है। जिसका उद्घाटन […]

राजिम कुंभ कल्प में श्रीरामलला की रंगोली बनी आकर्षण कर केन्द्र,कलाकार ने दिखाई अदभुत कलाकृति

राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला 2024 का आयोजन रामोत्सव के थीम पर मनाया जा रहा है। 5 वर्ष बाद कुंभ की भव्यता लौटी है। इसे यादगार बनाने और भगवान श्रीराम के जीवनी को चरितार्थ करने भव्य पंडाल लगाकर झांकी के माध्यम से दिखाया जा रहा है। ज्ञात हो कि राजिम कुंभ में छत्तीसगढ़ की संस्कृति परंपरा और महत्ता को दूर -दूर तक बिखेरने के लिए विभिन्न रंग भरे गए हैं जिसकी आभा दूर से ही दिख रहीं, जिसमे शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन, ज्ञान, विश्वास और भक्ति का अद्भुत समन्वय किया गया हैं जिसे देखने लिए श्रद्धालुओ की भीड़ लगी हैं। छत्तीसगढ़ शासन के इस आयोजन में चारो तरफ़ नवीन प्रयोग किए […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तेलंगाना के भद्राचलम में श्री सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज तेलंगाना में भद्राचलम स्थित श्री सीतारामचंद्र स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। श्री साय ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भगवान श्रीराम से की। उल्लेखनीय है कि श्रीसीतारामचंद्र स्वामी मंदिर भद्राचलम में गोदावरी नदी के किनारे स्थित सिद्ध मंदिर है।  

‘लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़’ क्रिएटर्स मीट अप कार्यक्रम में क्रिएटर्स ने दिखाया जोश

० सुशासन की स्थापना में सोशल मीडिया के बेहतर उपयोग पर चर्चा हेतु एक दिवसीय मीटअप का हुआ आयोजन रायपुर।राज्य शासन के “जनसंपर्क विभाग” के द्वारा नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद भवन के ऑडिटोरियम में ’लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़’ क्रिएटर्स मीट अप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के जाने-माने सैकड़ों क्रिएटरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनसंपर्क आयुक्त  मयंक श्रीवास्तव, आईएएस डॉ अय्याज फकीरभाई तंबोली ने किया। कार्यक्रम में 270 से अधिक से क्रिएटरों ने भाग लिया। जनसंपर्क विभाग के द्वारा अलग-अलग कटेगरी में बेहतर कंटेंट के लिए 15 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हए जनसंपर्क आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि इस […]