असम सरकार का बड़ा फैसला, खत्म किया मुस्लिम विवाह एवं तलाक कानून

नेशनल न्यूज़। असम सरकार ने राज्य में बाल विवाह पर रोक के लिए मुस्लिम विवाह एवं तलाक पंजीकरण कानून, 1935 खत्म कर दिया है। शुक्रवार देर रात हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ’23 फरवरी को असम कैबिनेट ने एक अहम फैसला लेते हुए वर्षों पुराने असम मुस्लिम विवाह एवं तलाक पंजीकरण कानून को वापस ले लिया गया है। इस कानून में ऐसे प्रावधान थे कि अगर दूल्हा और दुल्हन शादी की कानूनी उम्र यानी लड़कियों के लिए 18 साल और लड़कों के लिए 21 साल के नहीं हुए हैं, तो भी शादी […]

ईरान ने पाकिस्तान में फिर किया सर्जिकल स्ट्राइक, जैश अल अदल का शीर्ष कमांडर ढेर

  इंटरनेशनल न्यूज़। ईरान और पाकिस्तान के बीच विवाद लगातार जारी है। ईरान ने एक बार फिर पाकिस्तान में आतंकियों की ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। इस हमले में जैश अल-अदल के कमांडर इस्माइल शाह बख्श को मार गिराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी सेना ने पाकिस्तानी की सीमा में घुसकर सुनियोजित तरीके से आतंकी संगठन जैश अल अदल के शीर्ष कमांडर इस्माइल शाह बख्श और उसके कुछ साथियों को ढेर कर दिया। इससे पहले बीते दिनों ही ईरान ने पाकिस्तान की सीमा में हवाई हमला किया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने भी ईरान के खिलाफ जवाबी हमला किया था। इससे दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था। […]

संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान,किसानों का ‘दिल्ली चलो मार्च’ 29 फरवरी तक टला

  नेशनल न्यूज़। किसान नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन को लेकर अगले कदम के बारे में 29 फरवरी को फैसला करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि शनिवार को ‘कैंडल मार्च’ निकाला जाएगा और उसके दो दिन बाद वे केंद्र का पुतला फूंकेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) ने शुक्रवार शाम को यह निर्णय लिया। दोनों संगठन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गांरटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके आह्वान पर बड़ी संख्या में किसान हरियाणा और पंजाब के बीच शंभू और खनौरी सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। केएमएम […]

राजधानी में देर रात जिम संचालक के कई ठिकानों पर ED ने दी दबिश, महादेव एप से जुड़ा है लिंक

रायपुर। देर रात जिम संचालक के कई ठिकानों में ईडी दबिश, पैसे के लेनदेन सहित अन्य मामले पर जांच जारी ईडी की टीम ने देर रात राजधानी के जिम संचालक के यहां छापा मार करवाई की है। ईडी की टीम 5 ठिकानों पर जांच कर रही है। स्टेशन रोड, छोटा पारा, शंकर नगर में अलग टीम जांच कर रही है। देर रात जिम संचालक के कई ठिकानों में ईडी दबिश, पैसे के लेनदेन सहित अन्य मामले पर जांच जारी घर, ऑफिस और गोडाउन में रेड चल रही है। सूत्रों के अनुसार यह रेड महादेव एप से जुड़ी मानी जा रही है। जिम संचालक से ईडी के अधिकारी पुछताछ कर रहे […]

सिरपुर महोत्सव का आगाज आज से,पहली बार गंगा आरती का आयोजन

  रायपुर।सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आगाज 24 फरवरी को शाम 06ः00 बजे और समापन 26 फरवरी को होगा। सिरपुर में पहली बार श्री गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट समिति एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी की गई है। सिरपुर महोत्सव के तीनों दिन ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक संध्या प्रतिदिन दोपहर 03ः30 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित होगा। सिरपुर महोत्सव में स्नान के लिए पहली बार कुण्ड बनाया गया है। गंगा आरती शाम 06ः30 बजे से 07 बजे तक […]

पीएम नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

० ’’विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा’’ ० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुड़ेंगे वर्चुअली तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में होगा आयोजन रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत छत्तीसगढ़वासियों को 34 हजार 427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे। इनमें 18,897 करोड़ रूपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15,530 करोड़ रूपए लागत की 1 परियोजना का शिलान्यास शामिल है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 24 फ़रवरी को दोपहर 12 बजे से होगा। इस अवसर पर […]

कांग्रेसी दुपट्टानुमा बल्बों की रोशनी से अतिथियों एवं श्रद्धालुओं की स्वागत में जुटा प्रशासनिक अमला एवं मेला समिति.

रायपुर (राजेन्द्र ठाकुर). कल यानि 24 फरवरी से प्रारंभ होने वाले राजिम कुम्भ कल्प मेला के आयोजन के लिये मेला प्रांगण सहित आवागमन के मार्ग बल्बों के रोशनी से जगमगाने लगा। बता दें कि 24 फरवरी यानि कल से माघ पूर्णिमा से यह कुम्भ कल्प मेला 8 मार्च महाशिवरात्रि के दिन समाप्त होगा। उक्त अवसर पर त्रिवेणी संगम के ओर छोर तीन जिले रायपुर – गरियाबंद-धमतरी जिले को जोड़ने वाली महानदी, पैरी नदी व सोंढूल नदी के उपर निर्मित सेतु के विद्युत खम्भों को राजिम कुम्भ कल्प मेला 2024 के आगाज उद्घाटन में पहुंचने वाले अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के लिये कांग्रेस के दुपट्टा नुमा झालर बल्बों एवं भगवा झंडा से […]

राज्य स्थापना के दिन 1 नवंबर को जनता को समर्पित होगा ‘अमृतकालः छत्तीसगढ़ विजन@2047’ : ओपी चौधरी

० शासकीय धन के आय-व्यय की दैनिक निगरानी के लिए शुरू होगी एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली(IFMIS 2.0) ० अर्थव्यवस्था को बढ़ाने की हमारी रणनीति का मूल आधार होगा तकनीकी रिफॉर्म और इनोवेशन ० दुर्ग संभाग में नवीन संभागीय वित्त एवं लेखा प्रशिक्षण संस्थान की होगी स्थापना ० राज्य की अर्थव्यवस्था की नीतियों के निर्धारण के लिए छत्तीसगढ़ एडवायजरी काउंसिल का होगा गठन ० टेक्नोलाजिकटल इंटरवेंशन के लिए 266 करोड़ का बजटीय प्रावधान ० जीएसटी में बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट की मदद से बढ़ेगा राज्य का राजस्व ० वित्त विभाग से अंतर्गत 7 हजार 956 करोड़ 87 लाख 39 हजार रूपए की अनुदान मांग पारित ० आवास एवं पर्यावरण विभाग से […]

सभी वर्गों के समावेशी विकास की दिशा में कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री श्री साय

० मैनपाट महोत्सव में नर्मदापुर में झंडा पार्क की स्थापना के लिए एक करोड़ रूपए की घोषणा ० मैनपाट महोत्सव आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 50 लाख रुपए की घोषणा रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के शुभारंभ में पहुंचे। समारोह में उन्होंने मैनपाट को पर्यटन की दिशा में और सुदृढ़ करने की बात कही, ताकि लोग सनातन और बौद्ध धर्म दोनों के समागम स्थल में सुकून की अनुभूति महसूस करें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के सभी वर्गों के समावेशी विकास की दिशा में कार्य कर रही है। श्री साय ने माताओं एवं बहनों का भी अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रदेश भर की महिला शक्ति […]

सीएम ने की बड़ी घोषणा, कहा-दामाखेड़ा का नाम अब होगा कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा

० माघपूर्णिमा पर बलौदाबाजार में दामाखेड़ा में आयोजित सतगुरू कबीर संत समागम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की बड़ी घोषणा ० सबके साथ और सहयोग से प्रदेश में बहाएंगे विकास की गंगा – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के दामाखेड़ा में माघपूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले सद्गुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। धर्म गुरू पंथश्री प्रकाश मुनि नाम साहेब ने मुख्यमंत्री के रूप में पहली दफा दामाखेड़ा आगमन पर श्री साय का कबीरपंथी समाज की ओर से आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर दामाखेड़ा का नाम कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा करने की घोषणा की। उन्होंने […]