बड़ी खबर : मार्च के इन तारीख को होगा लोकसभा चुनाव का ऐलान, AI निभाएगी बड़ी भूमिका

नेशनल न्यूज़। भारत में मार्च- अप्रैल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। जानकारी सामने आई है कि 13 मार्च के बाद चुनाव की तारीख का ऐलान होगा। इसकी घोषणा किसी भी समय की जा सकती है। कहा जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव 7-8 चरणों में हो सकते हैं। चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहना है कि आयोग आम चुनाव की तैयारियों का आकलन करने के लिए कई राज्यों के दौरे पर हैं। इस दौरे के पूरा होने के बाद चुनाव तारीखों का ऐलान किया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी निभा सकती है बड़ी भूमिका- फिलहाल केंद्रीय चुनाव निकाय के अधिकारी तमिलनाडु का दौरा कर रहे हैं। इसके […]

संदेशखाली में फिर बिगड़े हालात, भीड़ ने TMC नेताओं के घर में लगाई आग

  नेशनल न्यूज़। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में संकटग्रस्त संदेशखाली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को सुबह फिर से विरोध प्रदर्शन हुए। पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। शुक्रवार सुबह नाराज स्थानीय लोगों ने इलाके में जबरन जमीन हड़पने एवं महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस नेताओं की संपत्तियों में आग लगा दी। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेताओं के घरों में भी भीड़ ने तोड़फोड़ की। पुलिस ने वर्षों तक कुछ नहीं किया- प्रदर्शनकारी लाठियों से लैस प्रदर्शनकारियों ने संदेशखाली के बेलमाजुर इलाके में मछली पकड़ने के एक यार्ड […]

विदाई समारोह में शिक्षक ने बच्चों को दी सीख, बोले-निडर होकर पाएं ज्ञान

गरियाबंद। शा.उच्च. मा. विद्या. पिपरछेड़ी, वि. ख. गरियाबंद में 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए शनिवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें स्कूल प्रशासन की ओर से जूनियर छात्रों ने अपने सीनियरों को विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन खुमेश्वरी कोम्मर्रा, हेमसागर एवम् लक्ष्मी के द्वारा गया किया। वहीं, स्कूल के प्राचार्य बसंत त्रिवेदी, ग्रामीण अतिथियों, विद्यार्थियो सहित समस्त गुरुजनों श्री कामता प्रसाद, वीरेंद्र सिन्हा, रवि प्रकाश अंगारे, हरिनारायण यादव, किरण लाल दीवान, सूरज महडिक,दिनेश कुमार निर्मलकर, दीपक कुमार, हेमंत कुमार, बृजभूषण साहू, डॉ. ओमप्रकाश वर्मा, नूतन साहू, योगेश्वरी यादव, यशवन्त नाग, बाबूलाल बेल, तारसिंह शोरी, बैजनाथ नेताम, सत्यम पटेल, पुरसोत्तम एवम् टेकराम शोरी मौजूद रहे। समारोह में मधुर संगीत, ड्रामा, […]

विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल होंगे पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू

  गरियाबंद।‌ विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ तहत् गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तहसील मुख्यालय मैनपुर के फारेस्ट मैदान में 24 फरवरी दिन शनिवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली रूप से जनता को संबोधित करेंगे। विधानसभा स्तरीय आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू भी मुख्य रूप से शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू शुक्रवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचेंगे जहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह मैनपुर के लिए रवाना होंगे।।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपनी मांगो को लेकर फिर हुए लामबंद,कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों मे कार्यरत समस्त कर्मचारी अधिकारी विगत कई सालों से चली आ रही मांग को लेकर ज्ञापन रैली के माध्यम से कलेक्टर जिला गरियाबंद के द्वारा राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौपा गया, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक गरियाबंद से प्रदीप वर्मा ने बताया कि हम कोई नई मांग नही कर रहे, हमारी मांगे वही हैं जो पूर्ववर्ती सरकारों से हम करते आये है केंद्र के समाचार महंगाई भत्ता पूर्व के लंबित महंगाई भत्ता का एरियस, वेतन भी विसंगति, पिंगवा कमेटी का रिपोर्ट, सातवें वेतनमान के एरियस की अंतिम किश्त का भुगतान आदि हमारी मांग पूर्ववर्ती […]

छॉलीवुड के एक्टर को रेप और अप्राकृतिक अनाचार के लिए पुलिस ने किया अरेस्ट , जानिए क्या है मामला

भिलाई। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के अभिनेता और निर्माता-निर्देशक मनोज राजपूत को रेप और अप्राकृतिक अनाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। जीआरपी भिलाई-3 थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 29 साल की पीड़िता ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। मनोज राजपूत छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘गांव के जीरो शहर में हीरो’ के लीड एक्टर हैं। पीड़िता ने बताया कि मनोज के साथ उसका अफेयर पिछले 12 सालों से चल रहा है। शादी का वादा कर वो पिछले कई सालों से उससे रेप और अप्राकृतिक अनाचार कर रहा है। युवती ने बताया कि शादी की बात पर एक्टर हमेशा उसे टाल […]

लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण के लिए 36.61 करोड़ रुपए मंजूर

० उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद 18 कार्यों के लिए मिली प्रशासकीय स्वीकृति रायपुर।राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा मुंगेली, रायगढ़ राजनांदगांव, रायपुर, जशपुर, बस्तर और सूरजपुर जिले में विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 36 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री  अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने 18 कार्यों के लिए कुल 39 करोड़ 58 लाख 99 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। लोक निर्माण विभाग द्वारा मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड में रहंगी नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के लिए एक करोड़ 85 […]

स्टेट जीएसटी ने की बड़ी कार्रवाई,तीन आयरन स्टील व्यवसायियों के यहां पकड़ी गई 6.75 करोड़ रूपए की जीएसटी चोरी

रायपुर।छत्तीसगढ़ के जीएसटी के प्रवर्तक विंग ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई की। रायपुर के तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं श्याम स्टील इंडस्ट्रीज़, ईश्वर इस्पात एवं ईश्वर टीएमटी के यहाँ स्टेट जीएसटी की प्रवर्तन विंग द्वारा छापा मारा गया। प्रवर्तक विंग द्वारा उरला सिलतरा क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों में जांच की गई। जिसके प्रारभिक जांच में पाया गया कि इन तीन आयरन स्टील उत्पाद निर्माताओं द्वारा 6.75 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी की गई है। आगे की कार्रवाई में यह राशि और बढ़ने की संभावना है। इन फ़र्मो द्वारा मौके पर ही अधिकारियों के समक्ष 4.75 करोड़ रुपए जीएसटी जमा किया गया। इन फर्मो द्वारा कच्चा स्क्रैप खरीद कर सरिया बनाया […]

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को नहीं मिली राहत, PMLA कोर्ट ने 7 मार्च तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

रांची। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को एक बार फिर से कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 7 मार्च तक बढ़ा दी गई है। अब हेमंत सोरेन को 7 मार्च तक जेल में ही रहना होगा। बता दें कि 22 फरवरी को न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हेमंत सोरेन और बरगाईं अंचल के निलंबित उपनिरीक्षक भानु प्रताप की पेशी हुई, जिसमें कोर्ट ने हेमंत सोरेन और राजस्व निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की न्यायिक हिरासत अवधि 7 मार्च तक बढ़ा दी है। बीते गुरुवार को हेमंत सोरेन और भानु प्रताप प्रसाद की बिरसा मुंडा केंद्रीय कारक […]

इस वर्ष राजिम कुंभ कल्प को रामोत्सव के रूप में मनाया जायेगा,24 फरवरी से 8 मार्च तक होगा कुंभ

  ० धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मेला स्थल का किया निरीक्षण ० अधिकारियों की बैठक लेकर सभी तैयारियां तेजी से पूर्ण करने के दिए निर्देश गरियाबंद। देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाला राजिम कुंभ कल्प इस वर्ष 24 फरवरी माघपूर्णिमा से 8 मार्च महाशिवरात्रि तक आयोजित होगा। राज्य शासन ने इसे राजिम कुंभ कल्प का नाम दिया है। इस वर्ष राजिम कुंभ कल्प को रामोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इसके लिए राजिम त्रिवेणी संगम में भव्य तैयारियां की जा रही है। राजिम कुंभ कल्प की तैयारियों को लेकर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने विगत रात्रि मेला स्थल का निरीक्षण […]