15 मार्च तक करवा सकेंगे राशन कार्ड का नवीनीकरण, खाद्य विभाग ने बढ़ाई आखिरी तारीख

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य दिनांक 15 मार्च 2024 तक बढ़ाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आम नागरिक की सुविधा का ध्यान रखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ाने के निर्देश दिए थे। ताकि सभी पात्र हितग्राही अपना आवेदन प्राथमिकता से कर सकें । इसी कड़ी में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयाल दास बघेल ने ऑनलाईन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख आगामी 15 मार्च 2024 तक बढ़ाने के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं। खाद्य विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने सभी जिलों के कलेक्टरों को […]

घर में लगी भीषण आग से एक युवक की जलकर मौत, चार लोग गंभीर रूप से झुलसे

बलौदाबाजार। जिले के भैंसापसरा स्थित एक मकान में देर रात आग लग गई. आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं. जिसमें से एक युवक की मौत हो गई है. आग की चपेट में आई दो महिला और एक बच्ची को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है. लेकिन परिवार में कोई भी अन्य सदस्य नहीं होने से रायपुर ले जाने में तकलीफ हो रही है. वहीं घायलों की मदद पड़ोसी युवक कर रहे हैं. पड़ोसी युवक शासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं.   बलौदाबाजार में […]

सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर,सर्चिंग अभियान जारी

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। कांकेर के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने कहा कि यह मुठभेड़ कोयलीबेड़ा इलाके के एक जंगल में उस समय हुई जब जिला रिजर्व गार्ड और सीमा सुरक्षा बल की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर थी। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक तीन नक्सलियों के शव और दो हथियार बरामद किए गए हैं और ऑपरेशन अभी भी जारी है।

सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज,योगेश्वर राजू सिन्हा ने गंगा आरती कर महोत्सव का किया शुभारंभ

  ० सिरपुर क्षेत्र के विकास में कमी नहीं आयेगी- श्री सिन्हा ० महोत्सव में पहली बार गंगा आरती का आयोजन,स्थानीय कलाकारों को मिला प्रस्तुति का मौका ० सांस्कृतिक संध्या में छालीबुड कलाकारों ने बिखेरा जलवा रायपुर।सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का रंगारंग आगाज आज माघ पूर्णिमा के अवसर शाम हुआ। महोत्सव के मुख्य अतिथि श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने पवित्र महानदी के तट पर गंगा आरती और दीपदान किया। सिरपुर महोत्सव में पहली बार श्री गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट समिति एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में गंगा आरती से महोत्सव की शुरुवात हुई है। मुख्य अथिति श्री सिन्हा ने कार्यक्रम में कहा कि महानदी के […]

Breaking: शराब घोटाला मामला, ACB और EOW ने अनवर ढेबर, विवेक ढांड और अनिल टुटेजा के ठिकानों में मारा छापा

रायपुर। राजधानी बिलासपुर,दुर्ग समेत कई जिलों में एसीबी ईओडब्ल्यू का छापेमारी की है। शराब घोटाले में दर्ज एफआईआर मामले में जारी 13 वारंट स्थानों पर एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम की दबिश है। ये छापेमारी, ईडी द्वारा बीते वर्ष में किए गए छह हजार करोड़ के शराब घोटाले के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए कि गई है। बिलासपुर सरगांव स्थित भाटिया डिस्टलरी, कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी, कुम्हारी दुर्ग स्थित केडिया डिस्टलरी, रायपुर स्थित अनवर ढेबर, विवेक ढांड समेत अनिल टुटेजा के ठिकानों पर एसीबी ईओडब्ल्यू की टीमों पड़ताल कर रहीं है। इन सभी के नाम ईडी की चार्ज शीट में भी शामिल है। ईओडब्लू ने दो दिन पहले ही विधि अधिकारियों […]

हर-घर को सूर्य घर बनाना और हर अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाना ही लक्ष्य: प्रधानमंत्री श्री मोदी

० जिला राजनांदगांव में 907 करोड़ की लागत से 100 मेगावॉट एसी/155 मेगावॉट डीसी सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट राज्य को समर्पित ० चरौदा-भिलाई में 280 करोड़ की लागत से 50 मेगावॉट रेलवे सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण रायपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का केंद्र बनाने हेतु सरकार के प्रयास पर भी प्रकाश डाला और राजनांदगांव जिले के 451 एकड़ बंजर भूमि में 907 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 100 मेगावॉट एसी/155 मेगावॉट डीसी सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट जो रात के दौरान भी आसपास के क्षेत्रों में बिजली […]

भव्य गंगा आरती के साथ राजिम कुंभ कल्प का हुआ शुभारंभ,संगम नगरी राजिम कुंभ कल्प में दिखा अयोध्या धाम का आकर्षक वैभव

० रामोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है राजिम कुंभ कल्प,’तीर्थनगरी राजिम के पवित्र कुंभ में देशभर के साधू-संतों ने लिया हिस्सा ० महामंडलेश्वर कृष्णानंद और श्री असंग साहेब सहित संत महात्माओं ने प्रदेशवासियों को दिया आशीर्वाद ० प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल ने दी कर्णप्रिय भजन की प्रस्तुति नृत्य नाटिका ‘गीतक दर्शन’ ने किया भावविभोर रायपुर।जीवन दायिनी महानदी, पैरी नदी और सोंढूर नदी के त्रिवेणी संगम छत्तीसगढ़ का प्रयाग राजिम में राजिम कुंभ कल्प-2024 का गंगा आरती के साथ भव्य शुभारम्भ हुआ। संगम नगरी राजिम कुंभ कल्प में अयोध्या धाम का आकर्षक वैभव दिखा। यह राजिम कुंभ कल्प रामोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर […]

सेंट पॉल्स कैथेड्रल के वार्षिक आमसभा में नए पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

रायपुर। पिछले दिनों सेंट पॉल्स कैथेड्रल में वार्षिक आमसभा संपन्न हुई। इसमें पादरी सुनील कुमार, सचिव अजय जॉन व कोषाध्यक्ष प्रमोद मसीह ने अपने प्रतिवेदन प्रस्तुत किए। आमसभा में पास्ट्रेट कोर्ट, पास्ट्रेट कमेटी और डायसिसन काउंसिल के लिए डेलिगेट का चुनाव किया गया। नए पदाधिकारियों को आराधना में शपथ दिलाई गई। आमसभा और चुनाव कराने के लिए छत्तीसगढ डायसिस की ओर रायगढ़ के पादरी सुमेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में एक निर्वाचन समिति भेजी गई। इसमें उप निर्वाचन अधिकारी पादरी समीर फ्रेंकलीन बैतलपुर, सदस्य पादरी प्रणय टोप्पो अंबिकापुर, जयदीप रॉबिंसन बिलासपुर, पादरी निर्मल कुमार पेंड्रा, पादरी अनीष मसीह विश्रामपुर, पादरी अशोक मसीह परसाभदेर, राकेश सालोमन महासमुंद, विपिन दयाल तखतपुर, संदीप मसीह […]

नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने किया दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का शुभारंभ

  गरियाबंद। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने स्थानीय गांधी मैदान में कान्हा युवा मण्डल गरियाबंद के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का फीता काटकर शुभारंभ किया। पहला मैच गरियाबंद और कांकेर के टीम के बीच खेला गया। नपा अध्यक्ष मेमन ने सर्विस कर मैच की शुरुवात कराई। इसके पहले उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय लेकर उन्हें बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा नेता अजय रोहरा ने की। प्रमुख रूप से सभापति वंश गोपाल सिन्हा, पार्षद विमला साहू, प्राचार्य डॉ आर के तलवरे, व्याख्याता नीलांबर पटेल, भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रतीक तिवारी थे। अतिथियों का स्मृति चिन्ह […]

राजिम कुंभ कल्प में पहुंचेंगे देशभर के साधु-संत : मुख्यमंत्री और धर्मस्व मंत्री ने लौटाई कुंभ की भव्यता

राजिम(राजेंद्र ठाकुर)। दुनिया भर में ख्याति प्राप्त देश के पांचवे कुंभ के नाम से प्रसिद्ध राजिम कुंभ कल्प मेले की शुरूआत 24 फरवरी से हो गई है। राजिम की पावनधरा त्रिवेणी संगम में आयोजित होने वाला यह मेला देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई हुई है। देश के कई प्रदेशों से ख्याति प्राप्त मंदिर, मठों, अखाड़ों और आश्रमों से जाने-माने हजारों साधु-संतों के चरण पड़ते हैं। उनके अमृतवाणी और चरण रज का पुण्य लाभ भी राजिम कुंभ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को मिलता है। प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम कुंभ […]