फरवरी के आने वाले व्रत-त्यौहार : जानें कब है जया एकादशी, प्रदोष व्रत, माघ पूर्णिमा?

फरवरी 2024 का नया सप्ताह 18 तारीख को रविवार से शुरू हो रहा है. इस सप्ताह में बुध का शनि की राशि कुंभ में गोचर होने वाला है. वहीं माघ गुप्त नवरात्रि का समापन पारण के साथ होगा. लोगों को उनको पापों से मुक्ति दिलाकर मोक्ष प्रदान करने वाली जया एकादशी भी इस सप्ताह में आने वाली है. ​भगवान विष्णु के व्रत के बाद शिव पूजा के लिए समर्पित प्रदोष व्रत रखा जाएगा. इस सप्ताह में माघ माह का समापन पूर्णिमा के दिन होगा. माघ पूर्णिमा का व्रत और माघ पूर्णिमा का स्नान-दान अलग अलग दिन है. जानते हैं नए सप्ताह में जया एकादशी, बुध प्रदोष, माघ पूर्णिमा व्रत, माघ […]

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- ‘हिम्मत है तो राष्ट्रपति शासन लगाकर दिखाइए’, बयान पर भड़की टीएमसी

कोलकाता। संदेशखाली मुद्दे पर बंगाल की राजनीति गरमाई हुई है। हाल ही में भाजपा नेताओं ने बंगाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की थी। अब टीएमसी ने इस पर तगड़ा पलटवार किया है। टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने भाजपा की राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग पर कहा कि ‘मैं चुनौती देता हूं कि यहां (पश्चिम बंगाल) राष्ट्रपति शासन लगाकर दिखाइए। हमें डराने की कोशिश मत कीजिए। आप चुनी हुई सरकार को हटा सकते हैं, ऐसे बयान अपने तक सीमित रखिए।’ बंगाल में राष्ट्रपति शासन की उठी मांग कुणाल घोष ने कहा कि ‘अगर आपमें हिम्मत है तो करके दिखाइए, […]

आज का इतिहास 18 फरवरी : कैसे ‘प्लूटो’ बना ग्रह से बौना ग्रह, जानिए आज का इतिहास

18 फ़रवरी का इतिहास अंतरिक्ष विज्ञान की नजर से देखें तो काफी मायने रखता है. 18 फरवरी साल 1930 में आज के ही दिन ‘प्लूटो’ की खोज हुई थी. प्लूटो की खोज (discovery of pluto) का श्रेय अमेरिकी वैज्ञानिक ‘क्लाइड टॉमबॉग’ (Clyde Tombaugh’) को जाता है. इसके नाम का किस्सा भी काफी दिलचस्प है. 11वीं क्लास की एक स्टूडेंट ने सुझाव दिया कि रोम में अंधेरे का देवता प्लूटो है. यह ग्रह भी अंधेरे में रहता है, इस वजह से इसे भी प्लूटो नाम देना ठीक होगा. हालांकि साल 2006 के बाद से इसे ग्रह की श्रेणी से हटा कर बौने ग्रह (dwarf planets) की श्रेणी में डाल दिया गया. […]

बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन: बोले जेपी नड्डा, ‘लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतेगी भाजपा’

नेशनल न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद से पार्टी तेजी से आगे बढ़ी है। उन्होंने पिछले दशक में प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की जो पार्टी संगठन के लिए नई उपलब्धियों से भरा रहा है। नड्डा ने यहां दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में मौजूद प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद मोदी सरकार ‘हैट्रिक’ लगाएगी और लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखेगी। केंद्रीय मंत्रियों समेत 11,500 प्रतिनिधि ले रहे भाग यहां प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन की दो दिवसीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, […]

श्रीहरिकोटा से ISRO ने सफलतापूर्वक लॉन्च किया INSAT-3, अब मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी

  नेशनल न्यूज़। मौसम उपग्रह इनसैट-3 डीएस को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया। इनसैट-3 डीएस उपग्रह भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित किए जाने वाले तीसरी पीढ़ी के मौसम विज्ञान उपग्रह का अनुवर्ती मिशन है, और यह पूरी तरह से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) रॉकेट से इनसैट-3डीएस मौसम उपग्रह के प्रक्षेपण से पहले शनिवार को नेल्लोर जिले में श्री चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर के दर्शन किए और मिशन की सफलता की कामना की। सोमनाथ सुबह कुछ अन्य अधिकारियों के साथ एक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए सुल्लुरपेटा में स्थित मंदिर पहुंचे और भगवान की मूर्ति […]

सड़क सुरक्षा संबंधी जन जागरूकता कार्यक्रमों का हो आयोजन: मुख्य सचिव श्री जैन

० सड़क सुरक्षा संबंधी जन जागरूकता कार्यक्रमों का हो आयोजन ० प्रत्येक माह जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के निर्देश रायपुर।मुख्य सचिव अमिताभ जैन द्वारा आज चिप्स कार्यालय रायपुर से समस्त संभागायुक्त एवं कलेक्टर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से ली गई। बैठक में मुख्य सचिव द्वारा जिलों से शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा उपरान्त आगामी कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव श्री जैन द्वारा इसी क्रम में जिलों को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक प्रतिमाह अनिवार्यतः आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलों में प्रतिमाह सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरुकता संबंधी कार्यक्रम भी आयोजित करने […]

कही-सुनी (18 FEB-24): छत्तीसगढ़ के भाजपाइयों को लगा करंट

रवि भोई की कलम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी चौंकाने वाले फैसले लेती रहती है। इस जोड़ी ने अबकी बार छत्तीसगढ़ के लोगों और भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं को भी चौंका दिया। राज्यसभा प्रत्याशी के लिए ऐसे नेता के नाम की घोषणा कर दी, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर रहा था। कांग्रेसी नाड़ी वाले राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा हाईकमान ने छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में भेजने का फैसला कर दिया। राज्यसभा जाने के लिए सपना देख रहे नेताओं को झटका तो लगा ही, नाम सुनकर दूसरों को भी करंट लग गया। भाजपा के नेता देवेंद्र का नाम सुझाने वाले की तलाश में लग गए हैं। […]

नए बस स्टैंड में पकड़ाया 7 किलो सोने का जेवर, दो बैग में ले जा रहा था कुरियर बॉय

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाटागांव स्थिति न्यू बस स्टैंड से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक दो बैग में करीब 7 किलो सोने के जेवरों को बस से मुंबई ले जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचा है। जानकारी के अनुसार, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि युवक कुरियर बॉय का काम करता है। इसी दौरान वे भाटागांव न्यू बस स्टैंड से दो बैग में करीब 7 किलो सोने के जेवरों को मुंबई ले जा रहा था। जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ से अधिक आंकी गई है। सूचना के बाद CGST और […]

नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ , भारी मात्रा में नक्सलियों का सामान बरामद

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के रामपुर गांव के पास नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल से नक्सली सामान भी बरामद किया। मिली जानकारी के अनुसार, जवानों को सूचना मिली थी कि, रामपुर गांव के पास दरभा डिवीजन और पश्चिम बस्तर डिवीजन के बड़े नक्सली मौजूद हैं। सूचना मिलने के बाद बस्तर फाइटर्स, CRPF 230 यंग प्लाटून और DRG के जवान रवाना हुए थे। इसके बाद वहां पर मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल से 2 बंदूक,1 क्लेमोर बम, 2 BGL सेल, 3 टिफिन बम, इलेक्ट्रॉनिक वायर, डेटोनेटर, नक्सली वर्दी और दस्तावेज बरामद किया। वहीं बीजापुर के गुण्डम कैम्प से DRG, […]

ज्योतिरादित्य सिंधिया को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, राज्यसभा सदस्यता को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

ग्वालियर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके राज्यसभा निर्वाचन में गलत जानकारी देने के आरोप लगाते हुए निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। यह याचिका पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह ने दायर की थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपनी परंपरागत गुना-शिवपुरी सीट से भाजपा से चुनाव हार गए। इसके बाद उन्होंने कमलनाथ की सरकार को गिराकर भाजपा की सदस्यता ले ली और भाजपा की सरकार बनवा दी। बदले में भाजपा ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य […]