आंसू गैस से निपटने को गीली बोरी-स्प्रे पंप और PPE किट का सहारा; ड्रोन रोकने को अपनाया ये तरीका

दिल्ली। शंभू बॉर्डर पर किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच बुधवार को भी कई बार टकराव हुआ। किसान बॉर्डर पार तो नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने हरियाणा पुलिस व अर्धसैनिक बलों की कार्रवाई करने के लिए कई तरीके निकाल लिए हैं। पतंगें उड़ाकर सुरक्षाबलों के ड्रोन गिराए जा रहे हैं। आंसू गैस के गोलों पर पानी में भीगी बोरियां डाल उन्हें बेअसर किया जा रहा है। किसान गैस का असर कम करने के लिए स्प्रे पंप का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। रबड़ की गोलियों से बचने के लिए किसानों ने फुल बॉडी प्रोटेक्टर पहने हैं। केमिकल मिले हुए पानी की बौछारों से बचने के लिए पीपीई किट पहन कर […]

रीपा योजना गड़बड़ी मामले की होगी जांच, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सदन में की घोषणा

रायपुर। ग्रामीण औद्योगिक पार्क (RIPA) पर सत्तापक्ष के सदस्यों ने ही सरकार को घेरा. सत्तापक्ष के विधायकों के सवाल पर सरकार ने जांच का ऐलान किया. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी तीन महीने की समयावधि में जांच करेगी. वहीं एडवोकेट जनरल से ऑडिट कराया जाएगा.भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने सदन में ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) का मामला उठाते हुए सवाल किया कि रीपा के लिए किस-किस मद से राशि दी गई? पंचायत मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि 2021-22 के लिए 441 करोड़ का बजट स्वीकृत था. 260 करोड़ का भुगतान हुआ है. बाक़ी राशि शेष है. डीएमएफ सहित कई मदों से […]

बड़ी खबर : सोनिया  गांधी नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र को बताया वजह

  नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली की जनता के नाम एक पत्र लिखकर कहा है कि वह स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के चलते आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने रायबरेली की जनता का आभार जताया और कहा कि वह भले ही सीधे तौर पर उनका प्रतिनिधित्व न करें, लेकिन उनका मन-प्राण सदा वहां की जनता के साथ रहेगा। सोनिया गांधी ने पत्र में कहा, ” अब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के चलते मैं अगला लोकसभा चुनाव नहीं लडूंगी। इस निर्णय के बाद मुझे आपकी सीधी सेवा करने का अवसर नहीं मिलेगा, लेकिन यह तय है कि मेरा मन-प्राण हमेशा आपके साथ […]

8 भारतीयों की रिहाई के बाद दोहा पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कतर के पीएम के साथ की मुलाकात

इंटरनेशनल न्यूज़। यूएई की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कतर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार रात को अपनी दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर कतर की राजधानी दोहा पहुंचे। यह प्रधानमंत्री की कतर की दूसरी यात्रा है, उन्होंने पहली बार जून 2016 में कतर का दौरा किया था। हवाई अड्डे पर ​प्रधानमंत्री का स्वागत कतर के विदेश मंत्री विदेश राज्य मंत्री श्री सोल्तान बिन साद अल-मुरैखी ने किया। दोहा पहुंचने के बाद उन्होंने कतर के प्रधानमंत्री के शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी के साथ बैठक की। बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कतर के पीएम के साथ […]

कब है अचला सप्तमी? बन रहा ये खास योग, सभी पापों का होगा नाश, जानिए शुभ मुहूर्त

इस जन्म के साथ सात जन्मों के पाप से मुक्ति चाहते हैं तो अचला सप्तमी का व्रत करें. मिथिलांचल में अचला सप्तमी का विशेष महत्व है. इस बार 16 फरवरी को अचला सप्तमी मनाई जाएगी.इस बार अचला सप्तमी 16 फरवरी को मनाई जाएगी. इस व्रत में कुछ विधि विधान हैं, जिसको पूरा करने से बहुत लाभ मिलता है. इस दिन सिर पर अकोन के सात पत्ते और चिड़चिड़ी के सात पत्ते कांख में और पैर के नीचे बेर का पत्ता रख कर स्नान करते हुए मिथिलांचल में एक विशेष मंत्र का उच्चारण किया जाता है. मिथिला क्षेत्र में जिन शब्दों को बोलकर इस विधि से स्नान किया जाता है वह […]

बसंत पंचमी पर जैतुसाव मठ में भगवान के साथ खेली गई फूलों और गुलाल की होली

रायपुर। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर श्री जैतु साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में भगवान श्री रामचंद्र जी जानकी जी लक्ष्मण जी एवं राधा कृष्ण जी को आम का मौर ,गेहूं की बाली, गुलाल तथा फूलों की होली खिलाई गई , प्रधान पुजारी श्री सुमित तिवारी जी सवैया महाआरती किए. जिसमें सचिव महेंद्र अग्रवाल ,अजय तिवारी ,सुरेश शुक्ला ,उज्जवल ठाकुर, आचार्य सुरेश शुक्ला , जनमानस एवं माताएं बहने उपस्थित रही आरती के पश्चात भोग प्रसाद सभी को वितरण किया गया।

आज का इतिहास 15 फरवरी : आज के ही दिन दुनिया से रुख्सत हुए थे शायर मिर्जा ग़ालिब , टेडी बियर आया था दुनिया में

‘हम को मालूम है जन्नत की हक़ीक़त लेकिन दिल के ख़ुश रखने को ‘ग़ालिब’ ये ख़याल अच्छा है’. इतिहास के पहले अंश में हम बात करेंगे महान शायर मिर्जा ग़ालिब के बारे में. मिर्जा ग़ालिब उर्दू और फारसी के महान शायर थे. आज के ही दिन शायर ग़ालिब का इंतकाल 15 फरवरी 1869 हुआ था. उनका मकबरा दिल्ली में हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह के पास बना हुआ है. आज भले ही वो इस दुनिया में न हो लेकिन अपनी शायरी से लोगों के दिल में जिंदा हैं. इतिहास के दूसरे अंश में हम बात करेंगे इतालवी खगोलशास्त्री गैलीलियो गैलीली की. उनका जन्म 15 फरवरी 1564 में हुआ था. गैलीलियो […]

मुख्यमंत्री ने हेल्थ कैंप में अपना बीपी शुगर जांच कर स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

० नियमित हेल्थ चेकअप जरूरी ताकि आरंभ से ही इलाज शुरू हो जाए मुख्यमंत्री श्री साय ० मुख्यमंत्री श्री साय ने तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन रायपुर।आज विधानसभा में आयोजित स्वास्थ्य विभाग के शिविर में सबसे पहले मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने उनका बीपी और शुगर टेस्ट लिया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा की स्वास्थ्य टीम को इस हेल्थ कैंप के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नियमित हेल्थ चेकअप बहुत जरूरी है जैसे ही आपको पता चले कि शरीर में कुछ गड़बड़ है। आप इसका इलाज आरंभ कर दें अथवा लाइफस्टाइल से संबंधित सावधानियां बरतना शुरू कर दें। आप आसानी से स्वास्थ्य लाभ […]

सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से, आधे घंटे पहले पहुंचना होगा सेंटर

रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीबीएसई 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज यानी 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है। आज से शुरू हुई कक्षा 10वीं की परीक्षा 13 मार्च तक होगी वहीं 2 अप्रैल 2024 तक 12वीं की परीक्षाएं चलेगी। जिसमें करीब 35 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, कुछ परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 […]

‘पीएम-सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना’ के तहत् छत्तीसगढ़ की जनता को मिलेगा दोहरा लाभ

  ० योजनांतर्गत ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना पर प्रदेशवासियों को केन्द्र व राज्य दोनों अनुदान का लाभ ० 1 से 10 कि.वॉ. क्षमता के ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना पर हितग्राहियों को कुल लागत में से लगभग रू. 30,000 से 80,000 तक की भारी बचत होगी रायपुर। 13 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘‘पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’’ की शुरूआत की गई है। योजना के तहत् एक करोड़ घरों को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने का लक्ष्य है। योजनातंर्गत घरों की छत पर ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना की जावेगी। इस योजना का लाभ लेने हेतु पीएम सूर्य घर […]