हाई स्कूल मालगांव में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

  गरियाबंद। गरियाबंद के ग्राम मालगांव में हाई स्कूल के बच्चों द्वारा वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम मालगांव के सरपंच पार्वती ध्रुव, अध्यक्षता फारूख चौधरी प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा, विशेष अतिथि ग्राम पटेल नरसिंग निषाद, ग्राम समिति सचिव भीखम नेताम, ग्राम समिति कोषाध्यक्ष धरमू राम निषाद, ग्राम कोटवार बालक राम नेताम, रमाकांत निषाद, भुनेश्वर निषाद, ग्राम पंचायत मालगांव के पंचगण लंकेश्वर ध्रुव, यशोदा सिन्हा, कचरा निषाद, हाई स्कूल के प्राचार्य सतीश कुमार तिवारी, मिडिल स्कूल प्रधान पाठक, रीतू परिहार, प्राथमिक स्कूल के प्रधान पाठक सुनीता आडिल थे। कार्यक्रम भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। बच्चों द्वारा रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुति प्रस्तुत किया […]

अंबिकापुर में बोले राहुल गांधी, कहा-INDI की सरकार आएगी तो MSP की गारंटी है

अंबिकापुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय इस वक्त अंबिकापुर में है। इस दौरान राहुल गांधी ने किसानों के प्रदर्शन के बीच कहा ऐलान किया है। राहुल गांधी ने संबोधन में कहा, कि किसानों को जो मिलना चाहिए वो नहीं मिल रहा है। अगर INDIA की सरकार आएगी तो MSP की गारंटी है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, कि किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है! कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार MSP की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी […]

PM मोदी ने की ‘पीएम सूर्य घर’ योजना की घोषणा, हर महीने 300 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त

नेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए मंगलवार को ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ की घोषणा की। उन्होंने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ‘‘सतत विकास और लोगों की भलाई के लिए, हम पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना शुरू कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘75,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों के बैंक खातों में सीधे दी जाने वाली पर्याप्त सब्सिडी से लेकर भारी रियायती बैंक ऋण तक, […]

UP: जमीनी विवाद में फौजी ने 7 लोगों को गोली मारी, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर

गोंडा। यूपी के गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जमीनी विवाद में फौजी ने 7 लोगों को गोली मार दी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत का माहौल है। मामला छपिया थानाक्षेत्र के महुलीखोरी गांव का है। यहां मृतक महिला अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए आई थी। सूचना पर छपिया एसओ समेत पुलिस ने वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। आरोपी फौजी सीताराम यादव फरार बताया जा रहा है। वारदात के बाद […]

किसानों का दिल्ली कूच : सुरक्षा चक्र को तोड़ने की कोशिश की, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

हरियाणा। किसानों के दिल्ली कूच को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अंबाला शंभू बॉर्डर के हालात बिगड़ते नजर आ रहे है। किसानों ने सुरक्षा चक्र को तोड़ने की कोशिश की। किसानों ने पत्थर के बैरिकेड को किनारे कर दिया है। इससे पहले शंभू बॉर्डर पर किसानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे। बताया जा रहा है कि किसान पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग के लिए लगाए गए बड़े-बड़े पत्थरों को खिलौनों की तरह उठाकर फैंक रहे हैं। किसानों का कहना है कि कोई भी बैरिकेडिंग उन्हें दिल्ली जाने से नहीं रोक सकती। हरियाणा-पंजाब और दिल्ली के बॉर्डर सील आंदोलन को देखते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा […]

आशीष कुमार टिकरिहा होंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के विशेष सहायक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आशीष कुमार टिकरिहा को विशेष सहायक नियुक्त किया गया है। आशीष कुमार टिकरिहा 2013 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।    

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली, मानहानि मामले में शिकायत को किया ख़ारिज

दिल्ली। राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने तेजस्वी यादव के खिलाफ दायर मानहानि मामले की शिकायत को खारिज कर दिया है। तेजस्वी यादव ने बीती 19 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गुजरातियों के लेकर दिया अपना बयान वापस ले लिया था। तेजस्वी यादव के बयान वापस लेने पर मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने माना था कि जब माफी मांग ली गई है तो केस को आगे क्यों बढ़ाना। बीती 5 फरवरी को कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित […]

अपहृत मजदूर और ठेकेदार को नक्सलियों ने किया रिहा, सकुशल लौटे घर

सुकमा। जगरगुंडा थाना क्षेत्र से अगवा किए गए 4 लोगों को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है. इनमें से एक ने अपने परिजनों को फोन पर बात कर जानकारी भी दी. उसने अपने पिता से की बात कर कहा कि मैं सुरक्षित हूं, आ रहा हूं. बता दें कि बीते 11 जनवरी को नक्सली गांव से 4 लोगों को अगवा कर अपने साथ ले गए थे. इनमें से तीन मजदूर थे और एक ठेकेदार था. नक्सली ठेकेदार की जेसीबी भी साथ ले गए थे. जानकारी के मुताबिक ठेकेदार नल जल मिशन योजना पर काम करा रहा था. जिस गांव से चारों को अगवा किया गया है ये गांव जगरगुंडा थानाक्षेत्र […]

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची अंबिकापुर, टीएस सिंहदेव ने राहुल गांधी का किया स्वागत

रायपुर। अंबिकापुर पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा का टीएस सिंहदेव ने स्वागत किया। पूर्व डिप्टी सीएम ने अपने ट्वीट में बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी का अंबिकापुर में हार्दिक स्वागत। आज राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के साथ अंबिकापुर के जनमानस को जागृत कर रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित हुआ। यह यात्रा और राहुल का नेतृत्व प्रदेशवासियों को अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने और न्याय के हक़ के साथ देश में उनकी भागीदारी मांगने की प्रेरणा दे रही है। कोंग्रस नेता जयराम रमेश ने आज की यात्रा की जानकारी दी और बताया कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा 31वें दिन सरगुजा ज़िले के […]

6 सप्ताह में ढाई लाख कमाने वाली भिखारी को पुलिस ने लिया हिरासत में, अपने बच्चों से मंगवाती थी भीख

नेशनल न्यूज़। अपने बच्चों को भीख मांगने के लिए मजबूर करने के आरोप में इंदिरा बाई नाम की एक महिला को इंदौर से हिरासत में लिया गया। ऐसा कहा जाता है कि इस महिला भिखारी ने लगभग 6 सप्ताह में 2.5 लाख रुपये कमाए हैं। इतना ही नहीं, जिस एनजीओ ने महिला को उसके एक बच्चे के साथ हिरासत में लेने में मदद की, उसने दोनों से 20,000 रुपये भी वसूले। इंदिरा को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया, जबकि उनकी बेटी को एनजीओ की देखरेख में रखा गया है. पुलिस कर्मियों द्वारा ले जाए जाने के दौरान महिला को भिखारियों के पुनर्वास में मदद करने वाले एनजीओ से बहस […]