57 लाख 19 हजार राशन कार्ड धारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन

रायपुर।छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 14 फरवरी की स्थिति में 57 लाख 19 हजार 495 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसारराशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग […]

छत्तीसगढ़ सड़क सुरक्षा में आदर्श राज्य बने,मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सड़क सुरक्षा परिदृश्य संबंधित बैठक ली

रायपुर।न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे, अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी की अध्यक्षता में तथा मुख्य सचिव अमिताभ जैन की मौजूदगी में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सड़क सुरक्षा के संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिदृश्य के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। न्यायमूर्ति श्री सप्रे ने छत्तीसगढ़ राज्य को सड़क सुरक्षा के मामले में आदर्श राज्य बनने की बात कही। देश में प्रतिदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं को उन्होंने चिंताजनक बताया। उन्होंने अधिकारियों को सुगम यातायात प्रबंधन के संबंध में सभी जरूरी कार्य करने कहा है। बैठक में न्यायमूर्ति […]

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024: 10, 12 की परीक्षाएं कल से , Board ने जारी की नई गाइडलाइन

नेशनल न्यूज़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 15 फरवरी, 2024 को कक्षा 12 और 10 की परीक्षाएं शुरू हो रही है इस बीच छात्रों के लिए बोर्ड की तरफ से स्टूडेंट्स के लिए गाइडलाइंस भी जारी की गई है। सीबीएसई हॉल टिकट बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए अनिवार्य है। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा कार्यक्रम, परीक्षा केंद्र विवरण और निर्देश जैसे विवरण शामिल होंगे। इसके अलावा छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। छात्रों को दिए गए समय से पहले परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं […]

अबू धाबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया

  इंटरनेशनल न्यूज़। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। मंदिर पहुंचने पर महंत स्वामी महाराज ने पीएम मोदी का आदर-सत्कार किया। इस दौरान अभिनेता अक्षय कुमार BAPS हिंदू मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अबू धाबी पहुंचे हुए है। मंदिर के उद्घाटन को लेकर देश और दुनियाभर में फैले भारतीयों में उत्साह बना हुआ है। बीएपीएस मंदिर सद्भाव, शांति और सहिष्णुता के मूल्यों के लिए एक स्थायी श्रद्धांजलि है, जिसे भारत और संयुक्त अरब अमीरात दोनों साझा करते हैं। इससे पहले दिन में, पीएम मोदी ने 14 फरवरी को दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं […]

किसान आंदोलन 2.0 के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने किया बड़ा ऐलान, पंजाब और हरियाणा में कल टोल प्लाजा करेंगे फ्री

नेशनल न्यूज़। किसान आंदोलन 2.0 के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ा ऐलान किया है। बैठक के बाद प्रेस से रुबरु हुए एसकेएम के किसान नेताओं ने पंजाब और हरियाणा में कल टोल प्लाजा फ्री करने का ऐलान किया है। 11 बजे से 2 बजे तक दोनों राज्यों के टोल किसानों द्वरा फ्री कराया जाएगा। गौरतलब है कि इस किसान आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्च शामिल नहीं है, लेकिन किसानों की मांगों के समर्थन में 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद का ऐलान किया है। इसके साथ ही किसानों के साथ सरकार के सख्त रवैये की भी एसकेएम ने निंदा की है। PunjabKesari किसानों के दिल्ली चलो मार्च का आज […]

राज्यसभा चुनाव : मध्यप्रदेश में निर्विरोध होगा राज्यसभा का निर्वाचन, भाजपा से चार, कांग्रेस से एक प्रत्याशी

नेशनल न्यूज़। भाजपा ने मध्य प्रदेश के राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। राज्य की कुल पांच सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इसमें भाजपा की चार और कांग्रेस की एक सीट पर जीत पक्की है। भाजपा ने डॉ. एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने अशोक सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। कोई अतिरिक्त उम्मीदवार न होने से यह स्पष्ट है कि चुनाव निर्विरोध होंगे। कौन हैं भाजपा के उम्मीदवारः एल मुरुगनः केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। सात जुलाई 2021 को उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री […]

सत्यम शिवम सुंदरम फाऊंडेशन सूर्या नर्सिंग इंस्टीट्यूट ने किया ध्यान एवं योग शिविर का आयोजन

  रायपुर। दिन के दौरान कुछ मिनट का ध्यान शरीर और दिमाग दोनों में रोजाना जमा होने वाले तनाव से छुटकारा पाने का एक शानदार तरीका हो सकता है। ध्यान तनाव दूर करने की प्रभावी तकनीक हैं। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सतगुरू आश्रम ईसा फाउंडेशन द्वारा 8 जनवरी, 2024 को जय हिंद कॉलेज एवं सूर्या नर्सिंग इंस्टिट्यूट में पूरी रुचि के साथ एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्यान शिविर में विशेषज्ञ के रूप में ईसा फाउंडेशन से हमारे बीच श्री नीधीश बाजपेयी सर,श्री सौरभ कोल्हे, श्री शुभम सर, सुश्री पारुल मैडम एवं संस्था प्रमुख श्री सौरभ आस्था बाफना उपस्थित थे । कार्यक्रम की शुरुआत योग सम्बन्धित […]

अंतरराष्ट्रीय कराटे चेम्पियनशिप में गोल्ड मेडल लेकर लौटी सरोजनी का हुआ सम्मान

० प्रतिभावान व्यक्तियों का सम्मान अन्यों को प्रेरित करना प्रमुख उद्देश्य सरायपाली। प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती बस उसे समयानुकूल अवसर मिलना चाहिए वह स्वयं निखर कर सामने आ जाती है ।और इस लोकोक्ति को सही साबित किया है ग्रामीण व वनांचल परिवेश के मध्य बसे ग्राम सुखापाली की बेहद ही गरीब परिवार के प्रतिभाशाली बेटी सरोजनी खटकर ने । इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार व रेलनिर्माण संघर्ष समिति के संयोजक दिलीप गुप्ता ने जानकारी देते हुवे बताया कि विगति दिनों विशाखापट्टनम में आयोजित सातवीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर लौटी सरोजिनी खटकर ने स्वयं के साथ ही अपने ग्राम , स्कूल , परिवार , सरायपाली […]

किसान कल रोकेंगे ट्रेन, दोपहर 12 बजे से पंजाब के सभी ट्रेनों को रोकने का ऐलान

पटियाला। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने 15 फरवरी को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक राज्य भर में ट्रेनें रोकने का ऐलान किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए किसान यूनियन के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि दिल्ली में चल रहे संघर्ष में केंद्र सरकार द्वारा किसानों पर लगाए गए प्रतिबंध और छोड़े जा रहे आंसू गैस के गोले छोड़ने वे निंदा करते हैं। fइसके साथ ही उगराहां ने किसान संघर्ष को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि संघर्ष को लेकर आज पंजाब स्तर की बैठक हुई है। गैर राजनीतिक किसान मोर्चा और किसान संघर्ष समिति की दिल्ली जाने की योजना […]

Breaking राज्यसभा चुनाव : जेपी नड्डा गुजरात से उम्मीदवार घोषित, अशोक चव्हाण भी उम्मीदवार घोषित

  नेशनल न्यूज़. बीजेपी ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इस लिस्ट के अनुसार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा गुजरात से पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। नड्डा के अलावा, गोविंदभाई ढोलकिया, मयनभाई नायक और जशवंतसिंह सलामसिंग परमार को गुजरात से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकित किया गया है। भगवा पार्टी ने कांग्रेस के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को भी अपना राज्यसभा उम्मीदवार नामित किया है। उन्हें मेधा कुलकर्णी और अजीत गोपछड़े के साथ महाराष्ट्र से नामांकित किया गया है। कांग्रेस से अलग होने के ठीक एक दिन बाद चव्हाण मंगलवार को मुंबई में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए।