Breaking: दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में हुई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

रायपुर। दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खामी के चलते लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. फिलहाल एयरपोर्ट पर अफरा तफरी की स्थिति बनी हुई है. हालांकि एयरपोर्ट आथरिटी ने कहा है कि जल्द ही उन्हें रायपुर भेजने की व्यवस्था की जाएगी. फ्लाइट में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे. हालांकि यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट नंबर 6E 859 आज शाम दिल्ली से 6.40 बजे उड़ान भरी थी, जिसे रात के 8 बजे रायपुर लैंड करना था, लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई. ATC से […]

वर्ष 2022 के लिए ‘‘अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केन्द्रीय गृहमंत्री पदक’’ से सम्मानित

० पुलिस अधिकारियों का पुलिस महानिदेशक द्वारा पदक एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मान रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य से 03 पुलिस अधिकारियों को वर्ष 2022 के लिये ’’अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केन्द्रीय गृहमंत्री पदक’’ हेतु चयनित किया गया है। केन्द्रीय गृहमंत्री पदक एवं प्रमाण-पत्र का वितरण संबंधित पुलिस अधिकारियों को श्री अशोक जुनेजा पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ द्वारा पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में 22 अगस्त 2023 को प्रदत्त किया गया। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा को जिला रायपुर के थाना तेलीबांधा क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ उसके सौतेले पिता द्वारा अप्राकृतिक कृत्य एवं दुष्कर्म के मामले में विवेचना के दौरान युक्ति-युक्त साक्ष्य संकलित कर 04 दिवस के […]

उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छता, और संक्रमण की रोकथाम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 आयुष संस्थाओं को दिए पुरस्कार

० आयुष संस्थाओं में स्वच्छता को बढ़ावा देने और संक्रमण की रोकथाम के लिए कायाकल्प-आयुष का क्रियान्वयन, छत्तीसगढ़ ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य ० केन्द्रीय आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती कविता गर्ग ने राज्य में इसके क्रियान्वयन की प्रशंसा की, आयुष को बढ़ावा देने यहां किए जा रहे कार्यों को भी सराहा ० जिला आयुर्वेद चिकित्सालय श्रेणी में जगदलपुर, आयुष विंग श्रेणी में जगदलपुर जिला चिकित्सालय और आयुष स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर में सूरजपुर को प्रथम पुरस्कार ० इन तीनों संस्थाओं को क्रमशः दो लाख, डेढ़ लाख और सवा लाख रूपए की पुरस्कार राशि दी गई रायपुर।उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्वच्छता […]

डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

रायपुर।राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री के स्थान पर विधायक डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शासन द्वारा इस संबंध में आज यहां मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया है। योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी आदेश में उल्लेखित किया गया है कि ‘‘माननीय मुख्यमंत्री जी अथवा उनके द्वारा नामांकित व्यक्ति’’ को राज्य योजना आयोग, छत्तीसगढ़ का ‘‘अध्यक्ष’’ नियुक्त करने का प्रावधान किया गया है। यह आदेश इसी तारतम्य में जारी किया गया है।  

PAK मीडिया में फ्रंट पेज पर छाया भारत का चंद्रयान-3, इन सुर्खिंयों से बटोरा ध्यान

  इस्लामाबाद। द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बावजूद पाकिस्तानी मीडिया व अखबारों ने बृहस्पतिवार को भारत के चंद्रयान की चंद्रमा पर ऐतिहासिक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ को पहले पन्ने पर जगह दी जबकि एक पूर्व मंत्री ने इसे भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ‘इसरो’ के लिए एक “महान क्षण” कहा। अधिकांश पाकिस्तानी अखबारों और वेबसाइटों की मुख्य खबर थी, ‘भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना’। यह चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने का भारत का दूसरा प्रयास था और रूस के लूना-25 मिशन के विफल होने के एक सप्ताह से भी कम समय में देश को यह सफलता मिली है। ‘जियो न्यूज’ ने अपने वेब डेस्क पर लैंडिंग के […]

PM मोदी की मौजूदगी में ऐलान, अब BRICS में शामिल हुए ये 6 और देश,1 जनवरी 2024 से होंगे मैंबर

नेशनल न्यूज़। अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (Argentina, Egypt, Ethiopia, Iran, Saudi Arabia, United Arab Emirates) ब्रिक्स (BRICS) में छह नए सदस्य देश शामिल हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने गुरुवार को इसका ऐलान किया। रामफोसा ने कहा कि हम ब्रिक्स विस्तार प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शक सिद्धांतों, मानदंडों, प्रक्रियाओं पर समझौते पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि इस ब्रिक्स विस्तार प्रक्रिया के पहले चरण पर हमारी आम सहमति है।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने कहा कि हमने अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को ब्रिक्स का पूर्ण सदस्य बनने के लिए […]

ओड़िसा से गांजा लेकर रायपुर आ रहे अंतर्राज्यीय आरोपियों पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 लाख 30 हजार का गांजा बरामद

रायपुर। गांजा तस्करी करने वाले उड़ीसा के 2 अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि दोपहिया वाहन सवार 02 व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर उड़ीसा से आरंग के रास्ते रायपुर की ओर आ रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चंद्राकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना कल्पना वर्मा द्वारा थाना प्रभारी आरंग को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आरंग के नेतृत्व में थाना आरंग पुलिस की टीम द्वारा थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत आरंग महासमुंद तिराहा पास नाकेबंदी कर मुखबिर द्वारा […]

फूड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में है रोजगार की बेहतर संभावनाएं, बी.टेक खाद्य प्रौद्योगिकी 4 वर्षीय पाठ्यक्रम एक नया अवसर

० कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं विद्यार्थी रायपुर।भारत के शिक्षा परिदृश्य में पिछले कुछ वर्षों में काफी बदलाव आया है। युवा विद्यार्थी आज ज्ञानोन्मुखी शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के स्थान पर रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता देने लेगे हैं। देश में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का महत्व दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी भी एक ऐसा पाठ्यक्रम है जिसमें रोजगार-व्यवसाय की बेहतर संभावनाएं हैं। विगत कुछ वर्षो में खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी से संबंधित उपक्रम एक बडे एवं विस्तृत रूप में सामने आये हैं। सर्वेक्षण के द्वारा यह मालूम किया गया है कि प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि होने से एवं बदलते समय के अनुसार व्यस्त जिन्दगी […]

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने भाटापारा और बलौदाबाजार न्यायालय का किया निरीक्षण

रायपुर।छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा हाईकोर्ट के मामलों की सुनवाई पश्चात् दिनांक 23 अगस्त 2023 को औचक निरीक्षण हेतु भाटापारा तथा बलौदाबाजार पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने भाटापारा व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया निरीक्षण के समय न्यायिक अधिकारी प्रकरणों की सुनवाई कर रहे थे। न्यायालय परिसर में वाशरूम की व्यवस्था उचित नहीं पायी गयी। वहां पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी कि न्यायालय के नवीन भवन हेतु 6.25 एकड़ भूमि शासन द्वारा आवंटित की जा चुकी है जिस पर 06 नवीन कोर्ट रूम का निर्माण किया जाना है। पूछने पर यह भी बताया गया कि रिवाईस इस्टीमेट पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा नहीं भेजा गया है इस कारण […]

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की बैठक तथा छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के कृषि विज्ञान केन्द्रों की कार्यशाला में शामिल हुए कुलपति डॉ. चंदेल

 ० छत्तीसगढ़ सरकार तथा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी रायपुर।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी अनुसंधान केन्द्र, भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केन्द्रों की क्षेत्रीय कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यशाला में डॉ. चंदेल ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के हित में संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना, छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना, भूमि हीन कृषक योजना, के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा किसानों से विभिन्न फसलों के समर्थन मूल्य पर उपार्जन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा किसानों के हित […]