Burning Bus: प्रयागराज से दुर्ग जा रही स्लीपर बस के पिछले टायर में लगी आग से भड़की चिंगारी, 70 यात्रियों की बाल-बाल बची जान

गौरेला -पेंड्रा-मरवाही। गौरेला बेरियर के पास बांधा मूढा के पास प्रयागराज से दुर्ग जा रही स्लीपर बस में मंगलवार तड़के 3 बजे आग लग गई. बताया जा रहा है कि ब्रेक से चिंगारी निकलने के बाद पिछले टायर में आग लगने से पूरी बस देखते ही देखते धू-धूकर जल गई. हादसे के समय बस में करीब 70 यात्री सवार थे. गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को बस से उतार लिया गया. बताया जा रहा है कि बस के चालक को किसी अन्य वाहन के चालक ने बताया कि पिछले टायर से कुछ चिंगारी निकल रही है. ब्रेक शू के गर्म हो जाने के कारण ये आग बस के […]

आज का इतिहास 13 फरवरी : देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू का निधन आज ही के दिन 1949 में हुआ था

आज ही के दिन 1949 में देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू का निधन हुआ था। वह देश की आजादी की लड़ाई में शामिल रहीं और फिर कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं। सरोजिनी नायडू एक महान कवयित्री भी थीं और उन्होंने 12 साल की उम्र में कविताएं लिखना शुरू कर दिया था। उनकी कविताओं से प्रभावित होकर महात्मा गांधी ने उन्हें ‘नाइटिंगेल ऑफ इंडिया’ या ‘भारत कोकिला’ की उपाधि दी थी। सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में एक बंगाली परिवार में हुआ था। उन्होंने मद्रास यूनिवर्सिटी से मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया था। 1895 में 16 साल की उम्र में नायडू हायर एजुकेशन के लिए […]

छत्तीसगढ़ डायसिस चर्च अॉफ नार्थ इंडिया की त्रिवार्षिक डायसिसन काउंसिल का आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ डायसिस चर्च अॉफ नार्थ इंडिया की त्रिवार्षिक डायसिसन काउंसिल बिशप द राइट रेवरेंड एस.के. नंदा की अध्यक्षता में अग्रसेन धाम में हुई। काउंसिल में तीन साल के अात्मिक विकास के रोड मैप को मंजूरी दी गई। साथ ही छत्तीसगढ़ की कलीसियाअों, चर्चों, अस्पतालों, स्कूलों, हॉस्टलों व अन्य संस्थाअों को नया स्वरूप देने, अपडेट करने तथा डेवलपमेंट की योजनाअों को मंजूरी दी गई है। काउंसिल में नई कार्यकारिणी व समितियों का भी निर्वाचन हुअा। डायसिस के नए सचिव के रूप में नितिन लॉरेंस को दोबोरा जिम्मेदारी सौंपी गई है। जयदीप रॉबिंसन को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। नए पदाधिकारियों ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। नई कार्यकारिणी […]

हरियाणा में हाई अलर्टः दिल्ली कूच पर अड़े किसान तो जबरन होंगे डिटेन,तीनों बॉर्डर से सटे जिलों में अस्थाई जेलें तैयार

नेशनल न्यूज़। किसानों के दिल्ली कूच को रोकने की कमान 3 केंद्रीय मंत्रियों को सौंपी गई है। किसान संगठनों के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, नित्यानंद राय और अर्जुन मुंडा बातचीत कर रहे हैं। वहीं किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने जबरदस्त प्रबंध किए हैं। हरियाणा पुलिस ने पंजाब से हरियाणा का संपर्क काट दिया है। गौरतलब है कि हरियाणा से पंजाब को जोड़ने वाले सिंधु बॉर्डर, खनौरी बॉर्डर और डबवाली बॉर्डर को सील कर दिया है। किसानों को रोकने के लिए कीलें, क्रंक्रीट के बैरिकेड्स, कंटेनर और भारी पुलिस एवं केंद्रीय बल की तैनाती की तैयारी है। इन बॉर्डरों पर अस्थायी जेल भी बनाए गए […]

रायगढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक को कारण बताओ नोटिस जारी, पुलिसकर्मियों के साथ हुज्जतबाजी पड़ी महंगी

रायपुर। रायगढ़ के पूर्व कांग्रेस विधायक और दिग्गज नेता प्रकाश नायक को सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों और जवानों से हुज्जतबाजी महंगी पड़ गई। उनकी इस हरकत से नाराज प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया हैं। नोटिस पर उनसे तीन दिन के भीतर जवाब माँगा गया हैं। पूर्व विधायक जैसे बड़े नेता को जारी नोटिस के बाद जिला संगठन में हड़कंप मचा हुआ हैं। यहाँ पूरी घटना खुद राहुल गांधी, सचिन पायलट और भूपेश बघेल जैसे बड़े नेताओं के बीच घटित हुई लिहाजा इस पर फ़ौरन संज्ञान लिया गया। सोमवार यानी कल राहुल गांधी कोरबा जिले के मोरगा से यात्रा करते हुए सूरजपुर के तारा पहुंचे। […]

आज है माघ विनायक चतुर्थी, जान लें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष माघ माह की शुरूआत 26 जनवरी से हो गई है और इसका समापन 24 फरवरी को होगा. माघ महीने के शुक्ल पक्ष में आज भगवान गणेश की विनायक चतुर्थी मनाई जा रही है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश की पूजा शुभ मुहूर्त में की जाए तो व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है, और जीवन में सुख और संपन्नता आती है. तो चलिए जानते हैं माघ विनायक चतुर्थी का शुभ मुहुर्त क्या है और इसकी पूजा विधि के बारे में. माघ विनायक चतुर्थी 2024 तिथि और शुभ मुहूर्त हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की […]

कब है बसंत पंचमी आज या कल? देख लें पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें इस दिन क्यों पहनते पीले वस्त्र

हर साल सरस्वती पूजा का पावन पर्व माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है. इसके लिए उदयातिथि की मान्यता है. इस साल सरस्वती पूजा आज है या कल? इसको लेकर लोगों में संशय की स्थिति है क्योंकि पंचमी तिथि का प्रारंभ दोपहर के समय से हो रहा है. आइए जानते हैं सरस्वती पूजा मंगलवार को है या बुधवार को? सरस्वती पूजा का मुहूर्त कब से है? सरस्वती पूजा के दिन पीले रंग के कपड़े क्यों पहनते हैं? सरस्वती पूजा 2024 आज या कल? सरस्वती पूजा की सही तारीख को जानने के लिए आपको माघ शुक्ल पंचमी की तिथि जाननी होगी. इसके लिए वैदिक पंचांग की […]

ईपीएफ पर ब्याज दर बढ़कर 8.25% हुई,छ.ग.कमिटी ऑफ नेशनल एंप्लाइयर्स फेडरेशन ने निर्णय का किया स्वागत

  रायपुर।छ.ग.कमिटी ऑफ नेशनल एंप्लाइयर्स फेडरेशन चेयरमैन प्रदीप टंडन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ईपीएफ सदस्यों के लिए ब्याज दर को पिछले वर्ष की तुलना में 8.25 प्रतिशत तक बढ़ाने के केंद्रीय न्यासी बोर्ड, ईपीएफओ के निर्णय का स्वागत किया है, यह निर्णय 10 फरवरी 2024 को आयोजित सीबीडीटी की बैठक में लिया गया, जो भारत सरकार की वित्तीय योजनाओं के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने के प्रधान मंत्री के दृष्टिकोण के रूप में श्रमिक वर्ग के सामाजिक कल्याण की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है। केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना के लिए ब्याज दर में वृद्धि से लगभग 5 करोड़ कर्मचारियों को लाभ होगा, जिनमें […]

राजधानी में हुआ हिट एंड रन का मामला : तेज रफ़्तार कार ने युवा कारोबारी को रौंदा, मौके पर ही मौत

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव में एक तेज रफ्तार कार ने युवा कारोबारी को रौंद दिया. हादसे में कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. आरोपी कार चालक कार लेकर घटनास्थल से फरार हो गया है. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, मरीन ड्राइव में मृतक कारोबारी तड़के अपनी कार खड़ी कर चाय दुकान जाने के लिए सड़क क्रास कर रहा था. इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे चपेट में ले लिया. दर्दनाक सड़क हादसे में युवा ट्रेवल्स कारोबारी ईश्वर पिल्ले की मौके पर ही मौत हो गई. तेलीबांधा […]

लोकसभा चुनाव से पहले INDI गठबंधन को बड़ा झटका, जयंत चौधरी ने किया ऐलान NDA में शामिल होगी RLD

मेरठ।रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने आखिरकार सोमवार को एनडीए में शामिल होने का एलान कर दिया है। अब चौधरी जयंत के एनडीए में जाने से वेस्ट यूपी में चुनावी समीकरण भी पूरी तरह बदल जाएंगे। हालांकि, जयंत का एनडीए में शामिल होना कई दिनों से तय माना रहा था लेकिन, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार था। पश्चिमी यूपी में बदल जाएंगे चुनावी समीकरण रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह के एनडीए में शामिल होने से पश्चिमी यूपी के चुनावी समीकरण भी अब बदल जाएंगे। अब आगामी लोकसभा चुनाव में जाट वोट बैंक भी भाजपा की तरफ आता दिखाई देगा। अब इसके दो बड़े कारण हो गए हैं। पहले भाजपा सरकार ने किसानों […]