लक्षद्वीप में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, टूरिस्ट बोले- मालदीव और बाली से अच्छी जगह,PM मोदी के दौरे के बाद बढ़े टूरिस्ट

  नेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया लक्षद्वीप यात्रा और बंगाराम में उनके प्रवास के कारण फिरोजी पानी, बहुरंगी मूंगा चट्टानों और विभिन्न प्रकार के समुद्री जीवों वाले इस द्वीप में पर्यटकों का आना बढ़ गया है। सिर्फ बंगाराम ही नहीं, पास का थिन्नकारा द्वीप भी प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद चर्चा में रहा और सोशल मीडिया मंचों पर मालदीव के कुछ नेताओं द्वारा मोदी तथा भारत के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों के कारण दोनों देशों के बीच पैदा हुए राजनयिक विवाद के बाद लक्षद्वीप को फायदा हो रहा है। इस घटना के परिणामस्वरूप कई लोगों ने पर्यटन स्थल के रूप में मालदीव का बहिष्कार करने और लक्षद्वीप […]

हरिनाथ अकेडमी में परीक्षा का डर छूमंतर पर वर्कशॉप, बच्चों को एग्जाम के तनाव से बचने दिए टिप्स

रायपुर। गांधी चौक रायपुर में स्थित हरिनाथ अकेडमी हॉयर सेकंडरी स्कूल में सामाजिक सांस्कृतिक संस्था नवसृजन मंच और महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए “परीक्षा का डर छूमंतर” विषय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा जी ने स्वामी विवेकानंद जी और हरिनाथ अकादमी के बीच संबंध बच्चों से साझा किया। साथ में संस्था के द्वारा किया जाने वाला सामाजिक कार्य और राष्ट्र निर्माण में युवा के योगदान को विस्तृत पूर्वक समझाया। परीक्षा का डर कैसे दूर हो इस विषय पर वक्ता के रूप में श्री कांतिलाल जैन जी […]

कान्हा क्लब का दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता,पहले दिन गरियाबंद और भिलाई ने जीता मैच

  गरियाबंद। नगर के कान्हा कल्ब मैदान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल और अपर कलेक्टर अविनाश भोई ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक, विनय दासवानी, कान्हा क्लब के कोच जीडी उपासने भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीसी पटेल ने आयोजक कान्हा क्लब की सराहना करते कहा कि हर वर्ष कान्हा कल्ब द्वारा बेहतर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इससे जिले में युवाओं का खेल के प्रति रुझान बढ़ता है साथ ही उन्हें अपने […]

नाबालिग को भगाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

  0 पांच हजार रुपए के अर्थदंड से भी किया दंडित गरियाबंद। न्यायालय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष न्यायालय (पाक्सो एवं बलात्कार मामले) गरियाबंद, जिला- गरियाबंद यशवंत वासनीकर द्वारा 08 फरवरी 2024 को नाबालिग पीड़िता को भगाकर ले जाकर उनके इच्छा के विरूद्ध जबरदस्ती लगातार शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी उमेश कुमार यादव पिता- नीलसिंह यादव उम्र 25 वर्ष साकिन- गुड़भेली थाना-देवभोग जिला-गरियाबंद को आरक्षी केन्द्र देवभोग के अपराध क्रमांक 326 / 2021 पाक्सो प्रकरण क्रमांक 01/ 2022 में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5,000/ रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। मामला इस प्रकार है कि पीड़िता के पिता द्वारा थाना देवभोग में लिखित रिपोर्ट दर्ज […]

कही-सुनी (11FEB-24): दो महीने में साय सरकार की लंबी छलांग

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार को कामकाज संभाले 13 फ़रवरी को दो महीने हो जाएंगे। साय सरकार ने कोल, शराब,कस्टम मिलिंग और पीएससी घोटाले का पिटारा खोलकर प्रदेश की राजनीति को गरमा दी, तो वहीं किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 18 लाख परिवारों को छत, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी और महतारी वंदन योजना का क्रियान्वयन कर मोदी गारंटी को पूरा करने के लिए कदमताल भी कर लिया। किसानों को 3100 की दर से धान की कीमत देने के लिए योजना बना ली है और बजट में राशि का प्रावधान कर लिया है। समर्थन मूल्य के अलावा अंतर की राशि 917 […]

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल : मस्कट में बंधक बनाई गई जोगी दीपिका सुरक्षित छत्तीसगढ़ लौटी

० मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ओमान स्थित इंडियन एम्बेसी से संपर्क कर किया था मदद का आग्रह ० छत्तीसगढ़ लौटने के बाद जोगी दीपिका ने श्री विजय शर्मा से मिलकर सुनाई आपबीती ० छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री साय और उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के प्रति जताया आभार रायपुर।प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की त्वरित पहल से मस्कट में बंधक बनाई गई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका मानव तस्करों से बचकर सुरक्षित छत्तीसगढ़ पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री श्री साय को जब इस प्रकरण की जानकारी उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से मिली तो […]

30 स्कूली बच्चों और 3 टीचर्स जा रहे थे पिकनिक,बस में लगी भीषण आग से जलकर हुई खाक

  नेशनल न्यूज़। गुजरात के वलसाड में एक बड़ा हादसा हो गया है। धरमपुर में एक स्कूल बस में आग लग गई। ये बस सिलवासा से 30 स्कूली बच्चों और 3 टीचरों को पिकनिक के लिए ला रही थी। आग इतनी भयानक थी कि पूरी बस जलकर खाक हो गई। क्या है पूरा मामला? दरअसल धरमपुर में सिलवासा से 30 स्कूली बच्चों और 3 टीचरों को बस पिकनिक के लिए ला रही थी। इसी दौरान बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत ये रही कि इस घटना में सभी लोग बाल-बाल बच गए क्योंकि घटना से […]

अपराध, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री ने अपराध पर लगाम लगाने पुलिस अधिकारियों को दिया कड़ा संदेश ० कहा – पुलिस कप्तान सहित थाना स्तर के अधिकारियों पर होगी कड़ी विभागीय कार्रवाई ० पुलिस के प्रति अपराधियों के मन में डर और आम जनता में सम्मान हो ० पुलिस अपराधियों के लिए कठोर और आमजनों के लिए नम्र हो ० मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों के सम्मेलन को किया संबोधित रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अपराध, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। अपराधों पर लगाम नहीं लगी तो सबंधित जिले के पुलिस कप्तान पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय […]

जाजल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला : शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत जिले का पहला कैंटीन का हुआ शुभारंभ

० शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत कैंटीन का वित्त मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने किया शुभारंभ ० निर्माणी, संगठित एवं असंगठित वर्ग के श्रमिको को मात्र पांच रुपए में मिलेगा चावल, दाल, सब्जी, आचार का गर्म और ताजा भोजन रायपुर.जाजल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 के अवसर पर वित्त मंत्री और जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री  ओ पी चौधरी ने आज शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत जिला मुख्यालय जांजगीर के निकट स्थित एफसीआई गोदाम के पास स्थित नया बस स्टैंड परिसर पर कैंटीन का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत आज प्रभारी मंत्री के द्वारा […]

महतारी वंदन योजना के लिए राज्य में 35 लाख 49 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन

रायपुर।महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी है। इस योजना के तहत प्रदेश में 35 लाख 49 हजार 561 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जा रहे है। प्रदेश भर में फार्म भरने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं। महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी जिलों में लग रहे कैंपों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। महिलाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से […]