एक करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी करने वाला पहला राज्य बना असम

  नेशनल न्यूज़। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को कहा कि असम, देश में एक करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी करने वाला पहला राज्य बन गया है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (एबीपीएम-जेएवाई) के तहत प्रत्येक परिवार को सूचीबद्ध अस्पतालों में प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक इलाज नि:शुल्क मिलता है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में शर्मा ने कहा, ‘‘असम ने नई कामयाबी हासिल की है। राज्य ने माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लक्ष्य को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘विकसित भारत यात्रा और आयुष्मान आपके द्वार अभियान जैसे प्रयासों के माध्यम से एक […]

माता-पिता की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं, उन्हें खुश रखें तो जीवन सफल होगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० जशपुर के कंडोरा में मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री ० मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस की घोषणा की रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम कंडोरा में आयोजित मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं है, इसलिए हम सभी को प्रतिदिन अपने माता-पिता का चरण छूकर आशीर्वाद लेना और उन्हें प्रणाम करना चाहिए। उन्हें खुश रखेंगे, तो जीवन सफल होगा। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप मनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री साय ने […]

बसंत पंचमी के दिन अबू धाबी में 700 करोड़ से बने पहले हिंदू मंदिर का PM मोदी करेंगे उद्घाटन

  इंटरनेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अबू धाबी में बने पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन 14 फरवरी को किया जाएगा। PM मोदी अपनी आगामी संयुक्त अरब अमीरात ( UAE) की यात्रा के दौरान इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे। PM मोदी की यह यात्रा 2015 के बाद से UAE की सातवीं और पिछले आठ महीनों में उनकी तीसरी यात्रा होगी। मंदिर भगवान स्वामीनारायण को समर्पित ये मंदिर 15,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह मंदिर इतालवी संगमरमर से बना है और 108 फुट ऊंचा है। इस मंदिर में भगवान स्वामीनारायण, भगवान शिव, भगवान गणेश, भगवान कृष्ण और देवी राधा की मूर्तियां स्थापित हैं। यह मंदिर हिंदू धर्म […]

दिल्ली में धरा गया हल्द्वानी हिंसा का मास्टर माइंड आरोपी , हिरासत में लेने के बाद उत्तराखंड रवाना हुई पुलिस

नैनीताल/देहरादून।उत्तराखंड के हल्द्वानी में हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मास्टर माइंड आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अब्दुल मलिक है। गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लेने के बाद अपने साथ लेकर उत्तराखंड पुलिस दिल्ली से रवाना हुई। वहीं इससे पहले पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीएस मीणा के अनुसार सीसीटीवी के साक्ष्यों के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों पर हिंसा फैलाने और भीड़ को भड़काने का आरोप है। उन्होंने बताया कि अभी सीसीटीवी और वीडियो रिकाडिर्ंग का विश्लेषण कर उपद्रवियों की पहचान की […]

रामलला के दर्शन कर भावुक हुए विधायक, बोले- इतिहास में याद रखे जाएंगे मोदी-योगी

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी और विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के आग्रह पर रविवार को समाजवादी पार्टी को छोडकर सभी दलों के विधायक और योगी सरकार के विधायक, मंत्री प्रभु श्रीराम लला के दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। इस अवसर पर परिवहन निगम की लग्जरी बसों में सवार सभी विधायकों ने इस पुण्य कार्य के लिए सीएम योगी का आभार जताया। सत्ता पक्ष के साथ साथ विपक्षी दलों के विधायक भी पूरी तरह राम धुन में मगन दिखाई दिए। उल्लेखनीय है कि अयोध्या दर्शन करने पहुंचे विधायकों में बीजेपी के सहयोगी दलों के साथ साथ आरएलडी, बसपा और कांग्रेस के भी विधायक शामिल हुए। जिन बसों से विधायकों को अयोध्या ले जाया […]

दो युवकों में एक लड़की को लेकर जमकर हुआ विवाद, राजधानी के हाईपर क्लब में चली गोली

रायपुर। राजधानी में बीती रात गोली चलने का मामला सामने आया है. जहां दो पक्षों के विवाद हुआ. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर हमला करते हुए तोड़फोड़ कर फायरिंग कर दी. पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि, रायपुर हाईपर क्लब के पार्किंग ग्राउंड में रात लगभग 11.30 बजे विकास अग्रवाल और रोहित तोमर शख्स के बीच पुराने प्रेम संबंध की बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद रोहित तोमर ने गुस्से में आकर विकास अग्रवाल पर हमला करते हुए उसके गाड़ी में तोड़-फोड़ करते हुए अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली […]

गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन आज : धन, बल और ऐश्वर्य चाहिए तो गुप्त नवरात्रि में इस देवी की करें उपासना

इस दुनिया में हर व्यक्ति की कुछ कामनाएं/इच्छाएं रहती हैं. किसी को धन चाहिए तो किसी को बल, किसी को ऐश्वर्य तो किसी को ज्ञान पाने की चाहत होती है. गुप्त नवरात्रि में आपकी ये सभी अपेक्षाएं/कामनाएं पूरी हो सकती हैं. कैसे? चलिए आपको बताते हैं. दरअसल, धर्म शास्त्रों में माघ मास की गुप्त नवरात्रि तंत्र-मंत्र साधना के लिए बेहद खास मानी जाती है. सिद्धियां प्राप्त करने के लिए साधक गुप्त रूप से तांत्रिक क्रियाएं करते हैं. साथ ही, यह नवरात्रि कामोत्पत्ति की पूर्ति के लिए भी विशेष मानी गई है. नवरात्रि में देवी की आराधना करके धन, बल, ऐश्वर्य, विद्या, संतान सहित अन्य कामनाओं को पूरा किया जा सकता […]

आज का इतिहास 11 फरवरी: 27 साल बाद 1990 में जेल से रिहा हुए थे अफ्रीकी गांधी ‘नेल्सन मंडेला’

इतिहास के पन्नों में 11 फरवरी का दिन कई ऐतिहासिक घटनाओ का गवाह है. आज ही के दिन साल 1990 में ‘नेल्सन मंडेला’ (‘Nelson Mandela’) को 27 साल की कैद के बाद जेल से रिहा किया गया था. उन्हें जून 1964 में राजद्रोह और साजिश का दोषी ठहराते हुए उम्रक़ैद की सज़ा सुनाई गई थी. बता दें ‘नेल्सन मंडेला’ ने दक्षिण अफ्रीका में लम्बे समय तक रंग भेद के विरुद्ध आंदोलन किया था. महात्मा गांधी के सत्याग्रह की राह पर चलने की वजह से मंडेला को ‘अफ्रीकी गांधी’ (‘African Gandhi’) भी कहा जाता है. इतिहास के दूसरे अंश में बात महान वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन (Thomas Alva Edison) की करेंगे. […]

जब मुख्यमंत्री ने मांदर की थाप में किया कर्मा नृत्य, मांदर की थाप, आकर्षक वेशभूषा देख खुद को रोक नहीं पाए सीएम

रायपुर। मांदर की थाप, आकर्षक वेशभूषा और आदिवासी लोक नृर्तकों की लयबद्धता भला किसको आकर्षित नहीं करेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी अपने आप को नहीं रोक सके और अपने गृहग्राम बगिया में कर्मा दलों के आग्रह पर सपत्निक शामिल होकर नृत्य किया। एक मंझे लोक कलाकार की तरह नृत्य करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय को देखकर जनमानस को सुखद अनुभूति हो रही थी कि उनमें आदिवासी संस्कृति के प्रति वहीं आदर भाव और सम्मान है। जशपुर अंचल सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में कर्मा नृत्य सुप्रसिद्ध है। यह आदिवासी समाज का प्रमुख नृत्य है। भादो मास की एकादशी को उपवास के पश्चात् करमवृक्ष की शाखा को घर के आंगन […]

किसान दिल्ली रवाना : हरियाणा से पंजाब जाने वाले रास्ते सील, 12 जिलों में धारा 144, 7 जिलों में इंटरनेट बंद

नेशनल न्यूज़। हरियाणा व पंजाब के किसान संगठनों के 13 फरवरी के दिल्ली कूच के आह्वान के बाद तीनों राज्यों में अलर्ट है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने पंजाब से आने वाले सभी बॉर्डर सील कर दिए हैं। 12 जिलों में धारा 144 लागू कर सात जिलों में इंटरनेट सेवाओं को भी बंद करने का फैसला लिया है। राज्य के गृह विभाग के मुताबिक, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और पुलिस जिला डबवाली में 11 फरवरी को सुबह छह बजे से लेकर 13 फरवरी रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, बल्क एसएमएस और डोंगल सर्विस ठप रहेगी। व्यक्तिगत एसएमएस, बैकिंग एसएमएस, […]