Breaking: मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले में आरक्षक ने खुद को मारी गोली, 25 दिन की छुट्टी से लौटा वापस

रायपुर। मंत्री दयाल दास बघेल के बंगले के गार्ड रूम में शुक्रवार रात एक आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. आरक्षक रोहित सलामे ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार दी. आरक्षक एक हफ्ते पहले ही 25 दिन की छुट्टी से वापस आया था. आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है. फिलहाल अभी आरक्षक के शव को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है. पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है.   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर गंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 2:10 बजे आरक्षक क्र135 रोहित सलामे ई कंपनी, प्रथम वाहिनी ने मंत्री दयाल दास बघेल के स्टेशन रोड […]

Breaking: रायपुर रेलवे स्टेशन में RPSF से चली गोली ,जवान की मौत,एक यात्री घायल

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में फायरिंग से एक आरपीएसएफ जवान की मौत हो गई है. वहीं इस घटना में ट्रेन में सवार एक यात्री घायल हो गया है. जिसे रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरपीएसएफ जवान का नाम दिनेश चांद बताया जा रहा है. गोली गलती से चलने या हैंडलिंग में किसी तरह की लापरवाही होना, एसी जानकारी प्रारंभिक तौर पर सामने आ रही है. आरपीएफ ने इस घटना की पुष्टी की है. वहीं मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.  

महिलाओं के आत्म निर्भर बनाने के काम कर रही मोदी सरकार : गफ्फु मेमन

  0 शक्ति वंदन अभियान के तहत सांस्कृतिक भवन में महिला स्व सहायता समूह सम्मेलन आयोजित गरियाबंद। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में नगर के सांस्कृतिक भवन में शक्ति वंदन अभियान अन्तर्गत महिला स्व सहायता समूह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रही हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उत्कृष्ठ कार्य करने वाले समूह का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन थे। प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन, सीएमओ आशीष तिवारी सहित अन्य पार्षदगण व अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। इस […]

भाजपा ने की बजट की सराहना, कहा कि जनभावनाओ को पूरा करने वाला ऐतिहासिक बजट

  ० जिले के सुपेबेड़ा में आयुर्वेदिक अस्पताल की सौगात गरियाबंद। शुक्रवार को प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा के पटल में बजट प्रस्तुत किया। बजट में गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा में आयुर्वेदिक अस्पताल, हाईस्कुल और हायर सेकेण्ड्री का उन्नयन, जिला डाइट केन्द्र, जिला अस्पताल में सुविधाओ का विस्तार की घोषणा की गई है। बजट प्रस्तुत होने के साथ ही इसे लेकर भाजपा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने बजट की सराहना करते हुए इसे जनभावनाओ को पूरा करने वाला ऐतिहासिक बजट बताया। बजट की सराहना करते हुए जिला भाजपा महामंत्री अनिल चंद्राकर व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा ने […]

IAS एस प्रकाश को दी गई परिवहन विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी, देखें आदेश

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एस.प्रकाश को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ परिवहन विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Breaking: साय केबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय , राजिम के वैभव को स्थापित करने राजिम कुंभ (कल्प) की होगी फिर से शुरुआत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा परिसर स्थित मुख्य समिति कक्ष में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – ० छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के शहर राजिम के वैभव को फिर से स्थापित करने के लिए राजिम कुंभ (कल्प) की फिर से शुरूआत करने का निर्णय लिया गया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में राजिम माघी पुन्नी मेला के स्थान पर राजिम कुंभ (कल्प) मेला आयोजित करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ राजिम माघी पुन्नी मेला अधिनियम 2006 को संशोधित करने हेतु ‘‘छत्तीसगढ़ राजिम माघी पुन्नी मेला‘‘ (संशोधन विधेयक 2024) के प्रारूप का अनुमोदन किया […]

Budget 2024-25: नक्सल क्षेत्र में तैनात जवानों की सुरक्षा के लिए दिए जाएंगे स्पीक रेजिस्टेंट बूट

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ वार्षिक बजट 2024- 25 पेश किया। जिसमें वित्त मंत्री ने बताया कि कला साहित्य खेल के क्षेत्र में युवाओं के योगदान को प्रोत्साहित और उन्हें सम्मान देने के लिए 1 करोड़ 50 लाख का प्रावधान। वनवासियों की आय का प्रमुख साधन वनोपज है। उन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए विष्णुदेव सरकार द्वारा तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक 4000 प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5,500 रु प्रति मानक बोरा किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषि बजट में 33% की वृद्धि की गई है। विष्णु सरकार द्वारा कृषि हेतु कुल 13,438 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। नालंदा परिसर की तर्ज़ पर […]

बजट 2024-25 : कृषि मजदूरों के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना होगी शुरू

रायपुर। विष्णु देव सरकार द्वारा कृषि मजदूरों के लिए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना की शुरुआत की जाएगी। जिसके तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रति वर्ष 10,000 रुपये का वार्षिक भुगतान किया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान। प्रदेश के उज्जवल भविष्य के लिए महिलाओं और बच्चों का बेहतर पोषण और विकास के लिए इस बार विष्णु सरकार के बजट में 112 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। वर्ष 2024-25 के बजट में 5683 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। ग्रामीण घरों को नल से जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में जल जीवन मिशन के तहत […]

Budget 2024-2025: बजट में युवाओं के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना की सौगात, नया रायपुर में बनेगा आईटी हब

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ नई सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी अपना पहला मुख्य बजट 2024-25 पेश करते हुए युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. ओपी चौधरी ने कहा, युवा को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना प्रारंभ की जाएगी. युवाओं के लिए नया रायपुर में आईटी हब विकसित करने का प्रवाधान किया गया है. राज्य पुलिस बल में 1089 पदों की वृद्धि की गई है. शासकीय अस्पतालों में लैब टेक्निशियन के 373 पदों पर भर्ती की जाएगी. नालंदा परिसर की तर्ज पर प्रदेश में 22 जगहों पर सेंट्रल लाइब्रेरी शुरू की जाएगी, जिसके लिए 148 करोड़ का बजट रखा गया है. […]

एलईडी स्क्रीन वैन के माध्यम से भी लोगों को मिलेगी शासकीय योजनाओं की जानकारी

० एलईडी वैन जिले के गांवों में भ्रमण कर ऑडियो – वीडियो के माध्यम से करेंगे प्रचार ० कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने एलईडी स्क्रीन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना गरियाबंद। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एलईडी स्क्रीन वैन के माध्यम से भी दी जायेगी। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से एलईडी स्क्रीन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एलईडी वैन जिले के सभी विकासखंडों एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर ऑडियो – वीडियो एवं लघु फिल्म के माध्यम से लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देंगे। एलईडी वैन जनसम्पर्क विभाग द्वारा शासन की योजनाओं की प्रभावी जानकारी आमजन तक पहुँचाने और लाभ लेने […]