स्प्रिंगबोर्ड पब्लिक स्कूल के एनुअल फंक्शन में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

  गरियाबंद। स्प्रिंगबोर्ड पब्लिक स्कूल सोहागपुर गरियाबंद का वार्षिक उत्सव स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्वघाटन मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष लालिमा ठाकुर, आशीष शर्मा, पारस ठाकुर, नीलांबर सोम, सुरेखा साहु एवं मुकुन्द बाघ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूवात कक्षा पहली के बच्चों के द्वारा स्वागत नृत्य से किया गया । कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के नन्हे बच्चो ने भारतीय संस्कृति एवं देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये। शाला के शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा सोशल मीडिया के अत्याधिक प्रयोग एवं उसके दुष्प्रभाव को बतलाने हेतु नाटक प्रस्तुत किया गया । मुख्य अतिथियों द्वारा बच्चो एवं स्कूल शिक्षकों के परिश्रम एवं अद्वभुत […]

क्रिकेट के प्रति दीवानगी से नगरी को मिलेगी नई पहचान: डॉ लक्ष्मी ध्रुव

० स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट स्पर्धा का हुआ शुभारंभ ० विजेता को दो लाख तथा उपविजेता को एक लाख रुपए मिलेगा इनाम नगरी। नगरी में स्पोर्ट्स क्लब के द्वारा रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया गया है, जिसका शुभारंभ सोमवार को पूर्व विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव के मुख्य आतिथ्य में हुआ।विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखनलाल ध्रुव, बंटी नाग, राजेंद्र सोनी पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नगरी,पेमन स्वर्णबेर, पार्षद जियाउद्दीन रिजवी, सुनीता निर्मलकर बबला कश्यप, रवि ठाकुर,उपस्थित हुए। स्पर्धा में 32 टीमों के बीच मुकाबला होगा, जिसमें विजेता को 2 लाख रुपए व कप तथा उपविजेता को एक लाख रुपए व कप […]

नेशनल डिफेंस कॉलेज से आए मेहमानों को भाया छत्तीसगढ़,देखा सांस्कृतिक और पुरा वैभव, लिया व्यंजनों का आनंद

  रायपुर।छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक वैभव देख दिल्ली से आए मेहमान अभिभूत हुए। नेशनल डिफेंस कॉलेज से आए वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने आज राजधानी रायपुर के घासीदास संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के पुरा वैभव देखा वहीं गढ़कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आनंद लिया। नेशनल डिफेंस कॉलेज नई दिल्ली के 16 वरिष्ठ अधिकारियों का दल छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर है। आज इन मेहमानों ने महंत घासीदास संग्रहालय का भ्रमण किया। संस्कृति एवं पुरात्व विभाग के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक वैभव की विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सिरपुर में गुप्तकालीन लक्ष्मण मंदिर है। सिरपुर में ही बौद्ध धर्म का मठ है, यहां चीनी यात्री ह्वेनसांग आए […]

महतारी वंदन योजना के फर्जी लिंक से सावधान रहने की अपील

० ऑनलाईन आवेदन सिर्फ विभाग के वेब पोर्टल और मोबाइल एप्प से करें ० आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत सचिव, सीडीपीओ और वार्ड प्रभारी के माध्यम से भी किया जा सकता है आवेदन रायपुर।महिला बाल विका विभाग ने महतारी वंदन योजना में आवेदन के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे फर्जी लिंक से महिलाओं को सावधान रहने की अपील की है। विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए विभाग द्वारा www.mahtarivandan.cgstate.gov.in और मोबाइल ऐप जारी किया गया है, इस लिंक और एप्प पर महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। आवेदन के लिए किसी भी तरीके का शुल्क नही देना है। इसके अलावा […]

खेलों को बढ़ावा देने मद्कूद्वीप में बनाया जाएगा खेल परिसर : अरुण साव

० उप मुख्यमंत्री ने कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह रायपुर।उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को मुंगेली जिले के मद्कूद्वीप में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। श्री साव ने इस मौके पर कहा कि मद्कूद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने वहां खेल परिसर बनाने की भी बात कही। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल से टीम वर्क और नेतृत्व की भावना बढ़ती है तथा जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। खेल से स्वस्थ शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लगातार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, […]

छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की तरह निजी स्कूलों को भी बेहतर शिक्षा हेतु सरकार देगी बढ़ावा -बृजमोहन अग्रवाल

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की लीडिंग एजुकेशन चैन ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल का अंबिकापुर में शुभारम्भ हुआ. इस अवसर पर, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बहतरआई की एकेडमिक डायरेक्टर कम प्रिंसिपल डॉ .श्रुति गुप्ता ने कहा कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल 23 वर्ष में एक लम्बी यात्रा कर आज अपने पांचवी शाखा का प्रारंभ कर रहा है। 88 बच्चों से शुरू यह सफ़र आज 6000 बच्चों तक पहुंच चुका है और आगे भी जारी रहेगा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की शिक्षा प्रणाली में 7ए का खास महत्व है जो आरोग्य, एटीट्यूड, एकेडमिक,एआई,आथेन्सिटी , अलमाइटी एवं आर्ट व क्राफ्ट के हिस्से हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की उच्च शिक्षा का ही परिणाम है कि […]

नगर पालिका गोबरा नवापारा में कांग्रेस का कब्ज़ा बरकरार,ध्वस्त हुआ अविश्वास प्रस्ताव

अभनपुर। नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के विरुद्ध भाजपा और निर्दलीय पार्षदों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आज ध्वस्त हो गया. अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए गए. अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई ने आज सुबह 11 बजे पालिका के सभागार में कार्यवाही शुरू की. मतदान के बाद अध्यक्ष मध्यानी के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 8 मत और विपक्ष में 11 मत पड़े. वहीं 2 मत निरस्त घोषित हुए.  

षटतिला एकादशी कल: तिल के करें कुछ खास उपाय, मिलेंगे लाभकारी परिणाम

माघ मास में कृष्ण पक्ष की एकादशी को षटतिला एकादशी कहते हैं. माघ मास में एकादशी होने के कारण इसका बड़ा महत्व है. यह एकादशी 6 फरवरी 2024 को पड़ रही है. इस दिन तिल से हवन करना, जल में तिल डालकर स्नान करना और तिल का सेवन करना अति उत्तम माना गया है. सनातन धर्म में एकादशी तिथि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. ज्योतिष शास्त्र में इस दिन के लिए उपाय भी बताए गए हैं, जिनको करने से साधक को भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है. षटतिला एकादशी पर तिल […]

महतारी वंदन योजना से नारी सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा : संजू साहू

गरियाबंद। भाजपा के युवा नेता एवम उप सरपंच ग्राम पंचायत कोकड़ी संजू साहू ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महतारी वंदन योजना को एक मार्च से लागू के आदेश पर प्रसनता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह मोदी की एक और गारेंटी है जो पूरा होने जा रही है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में महतारी वंदन योजना को क्रियावंत के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है. योजना में पात्र महिलाओं को 01 मार्च 2024 से लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. इस योजना के तहत 01 जनवरी 2024 को 21 वर्ष पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार […]

झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा : राहुल गांधी ने चलाई 200 किलो कोयले से लदी साइकिल

रामगढ़। झारखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज चौथा दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी यात्रा की शुरुआत रामगढ़ के महात्मा गांधी चौक से की। राहुल गांधी ने इस दौरान साइकिल पर कोयला ले जा रहे युवाओं से मुलाकात की। राहुल गांधी ने 200 किलो कोयले से लदी साइकिल को चलाया। वहीं, इसका फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि शहर के बाजार टांड़ स्थित सिधो कान्हो स्टेडियम में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार की सुबह खुली जीप में सवार राहुल गांधी शहर के बाजार टाड़, गोला रोड, गांधी चौक, मेनरोड होते हुए रांची इरबा की ओर रवाना हुए। इस दौरान जगह-जगह […]