CG IPS Transfer: देर रात 3 बजे आईपीएस का तबादला आदेश हुआ जारी, राजधानी के नए आईजी बनें अमरेश मिश्रा

रायपुर। मध्य रात्रि 3 बजे राज्य सरकार ने रेंज आईजी समेत करीब 25 जिलों के पुलिस कप्तानों का तबादला कर उन्हें नई जगह पदस्थ किया है. अब राजधानी रायपुर रेंज के नए आईजी अमरेश मिश्रा और रायपुर के नए एसएसपी संतोष कुमार सिंह होंगे. वहीं वर्तमान एसएसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल को बस्तर भेजा गया है. इसके अलावा आईपीएस डॉ. आनंद छाबड़ा, अजय कुमार यादव, बद्री नारायण मीणा को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ किया गया.इसके अलावा आईपीएस दीपांशु विजय काबरा की सेवाएं परिवहन विभाग से वापस लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया. आईपीएस डी. रविशंकर को पुलिस अधीक्षक जशपुर को अतिरिक्त […]

CM धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट ने UCC को दी मंजूरी, सोमवार को विधानसभा में किया जाएगा पेश

उत्तराखंड । उत्तराखंड सरकार की रविवार को कैबिनेट बैठक में यूनिफार्म सिविल कोड (यूसीसी) को मंजूरी मिल गई है। बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य मंत्रियों ने यूसीसी पर चर्चा की। शनिवार को धामी ने यूसीसी पर चर्चा के लिए कैबिनेट बैठक बुलाई थी, लेकिन इस पर चर्चा नहीं हो पाई थी। मुख्यमंत्री आवास पर शाम 6 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें यूसीसी का ड्राफ्ट पेश किया गया। कैबिनेट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों के साथ बिल पर चर्चा की। सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में यूसीसी बिल को रखा जाएगा। जहां से पास होने के बाद इसको उत्तराखंड में लागू […]

आजादी के बाद पहली बार कमार जनजाति के बीच ग्राम विजयनगर पहुँचा कोई विधायक,भारी उत्साह के साथ हुआ स्वागत

गरियाबंद।विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समाज टोइंयामुड़ा सर्कल का वार्षिक अधिवेशन ग्राम पंचायत बारुका के आश्रित ग्राम विजयनगर में आयोजित की गई। वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू, अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू विशिष्ट अतिथि बैसाखू कमार, नवतु कमार ने किया। अतिथियों ने भगवान श्रीराम जी की विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पारम्परिक वेशभूषा तथा तीर कमान से सुसज्जित कमार जनजाति समाज के लोगों ने विजयनगर पहुँचने पर अतिथियों का भव्य स्वागत किया। आजादी के बाद कोई विधायक कमार जनजाति के बीच ग्राम विजयनगर पहुंचा है। इतने वर्षों बाद किसी विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामवासी तथा कमार समाज के लोगों […]

श्रीरामचरितमानस हमारे जीवन में आदर्श जीवन जीने की कला सिखाती है- मुरलीधर सिन्हा

गरियाबंद। ग्राम हरदीभांठा में चल रहे श्रीरामचरितमानस तीन दिवसीय सम्मेलन के अतिथि भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला महामंत्री मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि श्रीरामचरितमानस महाग्रन्थ हमें अपने जीवन में आदर्श जीवन जीने की कला सिखाती है । उन्होंने अपने उदबोधन में कहा ऐसे आयोजन से गांव में सुमति आती है और हमारे जीवन को मानव जीवन अपने चरित निर्माण में एक अच्छा प्रसाद मिलता है । मनुष्य जन्म सबसे उत्कृष्ट है ऐसे सभी ग्रन्थों एवं सन्तों ने कहा है जो दुर्लभ जन्म है इसलिए हमारे जीवन को भी सार्थक बनाना है । भाजपा नेता श्री सिन्हा ने आयोजन समिति को दो हजार रुपये का सहयोग […]

बिलासपुर पुलिस के निजात अभियान का जिले में एक वर्ष हुआ पूर्ण ,उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की शिरकत

० सभी अतिथियों ने नशे और अपराधों पर रोक लगाने हेतु अभियान की मुक्त कंठ से की प्रशंसा ० निजात से जुड़कर कार्य करने वाले कुछ प्रमुख समाजसेवियों को किया गया सम्मानित ० विभिन्न स्कूल-कॉलेज के छात्रों द्वारा दी गयी रंगारंग प्रस्तुति,पोस्टर और रंगोली के माध्यम से छात्र छात्राओ ने नशे से दूर रहने का दिया संदेश बिलासपुर। अवैध नशे के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा प्रारंभ किए गए कार्यवाही व जागरूकता अभियान निजात के बिलासपुर जिले में सफल एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर कृषि महाविद्यालय, कोनी के ऑडिटोरियम में एक गरिमामय कार्यक्रम पुलिस द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री […]

भाजपा विधायक दल की बैठक में विधानसभा सत्र के विषय में की गई चर्चा

  रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा विधायक दल की बैठक आहूत की गई। बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, केदार कश्यप, दयाल दास बघेल, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, ओपी चैधरी,लखन लाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, सहित भाजपा विधायक मौजूद रहे। बैठक के बाद मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक हुई। उन्होंने बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी ने […]

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन कल चंपई सरकार के फ्लोर टेस्ट में होंगे शामिल, पीएमएलए कोर्ट ने दी परमिशन

रांची। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन 5 फरवरी को होने वाले चंपई सरकार के फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे। रांची की पीएमएलए कोर्ट ने उन्हें फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। दरअसल, सोरेन ने विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत के समक्ष याचिका दायर की थी। हेमंत सोरेन ने अपनी इस याचिका में प्रदेश की नई चंपई सोरेन सरकार के विश्वास मत में भाग लेने की अनुमति मांगी थी। बता दें कि चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली नई सरकार को 5 फरवरी को सदन में विश्वास मत का सामना कर बहुमत साबित करना है। वहीं, इसको लेकर जेएमएम केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य […]

बीजेपी की लोकसभा क्लस्टर की बैठक हुई,‘गांव चलो अभियान’ का शुरू होगा 7 फरवरी से

रायपुर। प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को लोकसभा क्लस्टर की बैठक हुई. बैठक को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से हमारे जो क्लस्टर बने हैं उनके प्रभारी और लोकसभा के प्रभारी, सह प्रभारी, सभी जिलों के अध्यक्ष और विस्तारक की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. उन्होंने बताया कि मीटिंग में आगामी कार्य योजना को लेकर चर्चा हुई है. हर लोकसभा क्षेत्रों, विधानसभा, जिलों और मंडलों में हमारी योजना का क्रियान्वयन निचले स्तर तक करना है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से शुरू की गई ‘गांव चलो अभियान’ का शुभारंभ 7 फरवरी से छत्तीसगढ़ में होगा. जो कि 11 फरवरी […]

भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की हुई बैठक, राज्यसभा की खाली सीट पर चुनाव को लेकर हुई चर्चा

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव के रिक्त सीट के सन्दर्भ में रणनीतिक रूप से चर्चा की गई. बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने राज्यसभा 15 राज्यों की 56 सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है. जिसके लिए 27 फरवरी को मतदान होना है. इसमें छत्तीसगढ़ की एक सीट पर चुनाव होना है. साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से चर्चा और सांगठनिक कार्यक्रम के तहत 7 से 11 फरवरी 2024 तक गांव चलो अभियान, 1 से 22 फरवरी 2024 तक स्व-सहायता समूह संपर्क योजना और 25 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक लाभार्थी संपर्क योजना के […]

गरियाबंद मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली की हुई मौत, जान बचाने पुलिस जवान ने दिया था खून

रायपुर। गरियाबंद मुठभेड़ में घायल महिला नक्सली की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. सुकमा जिले के सिलगेर की रहने वाली महिला नक्सली पार्वती को 25 जनवरी को सिकासेर में फोर्स से मुठभेड़ के दौरान सिर पर गोली लगी थी. हमले में गंभीर रूप से घायल महिला नक्सली की जान बचाने के लिए पुलिस के जवान ने रक्तदान किया था. जानकारी के मुताबिक, बीजापुर में सक्रिय नक्सलियों की एक टोली गरियाबंद में कमजोर पड़ी नक्सल गतिविधियों को विस्तार करने में जुटी हुई थी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को मैनपुर थाना क्षेत्र के सिकासार इलाका में सर्चिंग के लिए […]