महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी

0 पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा रायपुर।राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होगें। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं […]

राज्य शिक्षा सेवा के माध्यम से हो जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक, संयुक्त संचालक, अपर संचालक के पद पर अधिकारियों का चयन

० देश में शिक्षा गुणवत्ता और शिक्षा के बेहतर विकास के लिए आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ.एस की तरह “भारतीय शिक्षा सेवा” (आई.ई.एस.) परीक्षा की हो शुरुआत : शिक्षाविद् सतीश प्रकाश सिंह रायपुर।देश में शिक्षा गुणवत्ता और शिक्षा के बेहतर विकास के लिए आई.ए.एस, आई.पी.एस, आई.एफ.एस की तरह “भारतीय शिक्षा सेवा” (आई.ई.एस.) परीक्षा के माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग में अधिकारियों का चयन किये जाने की शिक्षाविद् सतीश प्रकाश सिंह द्वारा मांग की गई हैं । छत्तीसगढ़ राज्य में इसकी शुरुआत “राज्य शिक्षा सेवा” परीक्षा (एस.ई.एस.) के माध्यम से किये जाने की मांग की गई हैं । प्रख्यात शिक्षाविद् सतीश प्रकाश सिंह राष्ट्रीय संयोजक “अखिल भारतीय प्रगतिशील एवं नवाचारी शिक्षक महासंघ” ( […]

स्कूल के उद्घाटन में पहुंचे सीएम केजरीवाल बीजेपी पर बरसे , कहा- ‘ये कहते हैं BJP में आ जाओ हम छोड़ देंगे, मैंने कहा बिल्कुल नहीं’

दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को चार नए स्कूलों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। दिल्ली सीएम ने कहा कि जब हम स्कूलों, मोहल्ला क्लीनिकों और अस्पतालों का उद्घाटन करने जाते हैं, तो अन्य दलों के लोग हमारे खिलाफ नारे लगाने के लिए वहां पहुंच जाते हैं। आज एक शुभ दिन है क्योंकि चार स्कूलों का उद्घाटन किया जा रहा है। आज तो कम से कम ये गंदी राजनीति ना करो। केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, ‘वे हमें यह कहते हुए भाजपा में शामिल हो जाओ, हम छोड़ देंगे। मैंने कहा कि मैं भाजपा में शामिल नहीं होऊंगा। हम कुछ […]

पूर्व खाद्य मंत्री अरमजीत भगत के करीबियों के यहां आज भी आईटी की रेड जारी

रायपुर। पूर्व खाद्य मंत्री अरमजीत भगत, उनके करीबी और प्रदेश के दूसरे कारोबारियों के यहां बुधवार को शुरू हुई आयकर विभाग की जांच रविवार को भी जारी है। इस बीच खबर है कि आयकर की टीमों ने रायपुर में 3 और लोगों के यहां दबिश दी है। ये सभी लोग पूर्व मंत्री के करीबी कारोबारी हरपाल अरोड़ा से जुड़े हुए हैं। आयकर की टीमों ने जिन जहां दबिश दी है उनमें फाइनेंस ब्रोकर पंकज गुलानी का कार्यालय और बंगला है। दोनों प्रभात टॉकीज के पास और देवेंद्र नगर में सेक्टर -1 में स्थित हैं। रियल इस्‍टेट कारोबारी भागवत वर्मा के यहां भी आयकर ने दबिश दी है। आयकर विभाग के […]

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कल से, छग विस भी जल्द बनेगा पेपरलेस: डॉ. रमन सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का 5 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस सत्र को अहम करार देते हुए कहा कि सरकार के बजट से राज्य के विकास की दिशा तय होगी. बजट सत्र शुरू होने से एक दिन पहले डॉ. रमन सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री ने डिजिटल बजट पेश किया था. हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा भी नई तकनीक से जुड़कर काम करेगा. छत्तीसगढ़ विधानसभा को पेपरलेस बनाया जाएगा. इससे सदन का कामकाज सरल होगा. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ 2025 में अपनी यात्रा के 25 वर्ष पूरा करने जा रहा है. हमारा प्रयास […]

Todays Recipe: नान और पराठों के साथ बनाएं आलू की कतली

सामग्री 6-7 आलू 3 बड़े चम्मच घी 3 सूखी लाल मिर्च 2 हरी मिर्च 1 टहनी करी पत्ता 1/4 छोटा चम्मच राई ½ छोटा चम्मच हींग 2 प्याज ¾ छोटा चम्मच हल्दी 1½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर 1½ बड़ा चम्मच धनिया पाउडर ½ छोटी चम्मच काला नमक 1 बड़ा चम्मच चाट मसाला नमक स्वादानुसार 2 चुटकी कसूरी मेथी चिली फ्लेक्स हरा धनिया बारीक कटा हुआ विधि 0 अगर आपने आलू बड़े-बड़े लिए हैं, तो उनकी क्वांटिटी को कम कर लें। ज्यादा लोगों के लिए बना रहे हैं, तो आलू बढ़ा सकते हैं। ० पहले आलू को साफ करके और धोकर अलग रख लें। इसे टिश्यू पेपर या पेपर टॉवल की […]

गुप्त नवरात्रि में मिलती है तंत्र-मंत्र की सिद्धि, व्रत रखने पर सभी कष्टों का होता है नाश, जानें कब से होगी शुरू

तांत्रिक, अघोरियों और उपासक के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाने वाली गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी 2024 से शुरू हो रही है. इसका समापन 18 फरवरी को होगी. इस नवरात्रि में गुप्त रूप से पूजा कर अघोरी तंत्र-मंत्र की सिद्धि प्राप्त करते हैं. वहीं गृहस्थ जीवन वालों को इस दौरान देवी दुर्गा की सामान्य रूप से पूजा करनी चाहिए. मान्यता है कि इससे समस्त संकटों का नाश होता है. राजधानी रायपुर के ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज शुक्ला ने बताया कि गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की मां काली, मां तारा, मां त्रिपुर, मां भुनेश्वरी, मां छिन्नमस्तिके, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला यह 10 महाविद्या प्रकट […]

X पर फॉलोवर्स के मामले में योगी आदित्यनाथ बने भारत के नंबर-1 CM,राहुल गांधी और अखिलेश यादव को छोड़ा पीछे

नेशनल न्यूज़। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में शुमार योगी अब फॉलोअर्स के मामले में देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर योगी के पर्सनल अकाउंट @माईयोगीआदित्यनाथ के कुल 2.74 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर फॉलोअर्स के मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (2.73 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही सीएम योगी एक्स पर पीएम मोदी और अमित शाह के बाद तीसरे सबसे लोकप्रिय राजनेता बन गए हैं। एक्स पर पीएम […]

चिली के जंगलों में लगी भीषण आग, अब तक 46 की मौत, अब आबादी वाले इलाकों में फैलने का खतरा

इंटरनेशनल न्यूज़। दक्षिण अमेरिकी देश चिली में जंगल की आग ने विकराल रूप ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भीषण आग से 46 लोगों की मौत हो गई है और करीब 1,100 घर नष्ट हो गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को हताहतों की जानकारी देते हुए कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अभी तक बचाव दल वालपराइसो क्षेत्र के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में नहीं पहुंच सका है। चिली की गृह मंत्री कैरोलिना तोहा ने कहा कि देश के मध्य और दक्षिण क्षेत्र में 92 जंगलों में आग लगी है। जंगल की आग से 43,000 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे […]

आज का इतिहास 4 फरवरी : 2004 में फेसबुक लांच, जुकरबर्ग ने बदला सोशल मीडिया का अंदाज

पिछले दो दशक में टेक्नोलॉजी ने जिस रफ्तार से तरक्की की है, उसने लोगों की जीवनशैली को एकदम बदल दिया। फोन, कंप्यूटर और इंटरनेट जैसी व्यस्तताओं ने दुनिया को आपके टेबल से होते हुए आपके हाथ तक पहुंचा दिया। सोशल मीडिया के जरिए लोगों की सोशल लाइफ में आए इस बदलाव में चार फरवरी का एक खास महत्व है। दरअसल 2004 में चार फरवरी को ही मार्क जुकरबर्ग ने हावर्ड यूनिवर्सिटी में अपने साथ पढ़ने वाले तीन दोस्तों के साथ मिलकर बनाई वेबसाइट ‘फेसबुक’ को लांच करके दुनियाभर के लोगों को ‘फ्रेंड्स’ और ‘लाइक’ को गिनते रहने का एक नया गणित दे दिया। हालत यह है कि दुनिया के अरबों […]