ननकीराम कंवर ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को लिखा पत्र, आत्मानंद स्कूल में हुए भ्र्ष्टाचार की जांच की मांग की

रायपुर। बीजेपी नेता ननकीराम कंवर ने कांग्रेस शासन काल में पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल के रिनोवेशन व सामग्री सप्लाई में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। सामग्री निम्न स्तर का सप्लाई किया गया है।   जो वर्तमान स्थिति में बहुत खराब हो चुकी है स्तर हिन सामग्री सप्लाई की जांच राज्य स्तर पर समिति बनाकर पुरे प्रदेश मे जिला खनिज न्यास मद की राशी मे आत्मानंद स्कूल के रिनोवेशन व सामग्री सप्लाई में हुये भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषी ठेकेदार व संबंधित ऐंजेनसी के अधिकारी कर्मचारी के विरुध्द अपराधिक मामला दर्ज कर राशी वसुली की कार्यवाही करने की मांग की गई है। इसकी जानकारी अनिल चौरसिया के द्वारा […]

झारखंड में चंपई सोरेन सरकार ने विश्वास मत किया हासिल, 47 पक्ष और 29 वोट विपक्ष में पड़े

रांची। आज यानी 5 फरवरी को झारखंड की चंपई सोरेन सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। विश्वास मत प्रस्ताव के पक्ष में 47 वोट प्राप्त हुए, जबकि विरोध में 29 मत मिले। विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करते हुए सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर हेमंत सोरेन को फंसाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ईडी ने हेमंत सोरेन को उस मामले में गिरफ्तार किया है, जिसका कोई खाता-बही नहीं हैं। जबकि बीजेपी विधायक भानू प्रताप शाही का ईडी ने 7 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। चंपई सोरेन ने कहा कि विपक्ष […]

अंबिकापुर समेत देश में बनेंगे 13 नए एयरपोर्ट, चुनाव से पहले काम होगा शुरू

  नेशनल न्यूज़। लोकसभा चुनाव से पहले देश में 13 नए एयरपोर्ट बनने शुरू हो जाएंगे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय मई तक 13 एयरपोर्ट का निर्माण शुरू कर रहा है। 3 शहरों ग्वालियर, पुणे और कोल्हापुर में नए टर्मिनल चालू होंगे। इनका उद्घाटन फरवरी में होने की संभावना है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर में भव्य टर्मिनल का उद्घाटन फरवरी मध्य में हो सकता है। 20 हजार वर्ग मीटर में फैला टर्मिनल पीक आवर में 1400 यात्रियों को संभाल सकता है। मंत्रालय का दावा है कि 498 करोड़ की लागत से बने टर्मिनल से हर साल 20 लाख यात्री सफर करेंगे। कोल्हापुर में 356 करोड़ […]

Breaking: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत,12 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

रांची।हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन को कोई राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा है। वहीं, हेमंत सोरेन की अगली सुनवाई 22 फरवरी को है। बता दें कि ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन ने याचिका दायर की थी।  

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024: भारत के इन संगीत विशेषज्ञों ने बिखेरी चमक, पांच भारतीयों ने जीते पुरस्कार

नेशनल न्यूज़। मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन और गायक शंकर महादेवन के एक फ्यूजन संगीत समूह ‘शक्ति’ ने ‘दिस मूमेंट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ वैश्विक संगीत एल्बम की श्रेणी में 2024 का ग्रैमी पुरस्कार जीता है। इस एल्बम में संगीत समूह के संस्थापक सदस्य गिटार वादक जॉन मैकलॉघलिन के साथ हुसैन, महादेवन, वायलिन वादक गणेश राजगोपालन और तालवादक सेल्वागणेश विनायकराम शामिल हैं। ‘शक्ति’ का 45 से अधिक वर्षों में पहला स्टूडियो एल्बम ‘दिस मूमेंट’ जून 2023 में रिलीज किया गया था। संगीत के क्षेत्र के सबसे बड़े पुरस्कार ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन करने वाली रिकॉर्डिंग एकेडमी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पेज पर यह घोषणा की। पोस्ट में कहा […]

आज का इतिहास 5 फरवरी : मौजूदा दौर के 2 सबसे सफल फुटबॉलर नेमार और रोनाल्डो का जन्म आज ही हुआ

मौजूदा दौर में फुटबॉल की बात हो तो तीन नाम सबसे पहले आते हैं, लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार जूनियर। इन तीन में से दो का जन्म आज ही के दिन हुआ था। 1985 में आज ही के दिन पुर्तगाल के एक गरीब परिवार में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म हुआ। वहीं, 1992 में आज ही के दिन ब्राजील के एक गरीब परिवार में नेमार जूनियर का जन्म हुआ था। पहले बात रोनाल्डो की। इनके पिता माली थे, मां दूसरे के घरों में जाकर खाना बनाती थीं। चार भाई-बहनों में सबसे छोटे रोनाल्डो का परिवार टीन की छत वाले घर में रहता था। मुश्किल हालात के बीच रोनाल्डो का दाखिला […]

शक्ति वंदन अभियान को लेकर भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला संपन्न

० केन्द्र सरकार की योजनाओ को लेकर भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के पहले महिला स्व सहायता समुह तक पहुॅचेगे गरियाबंद। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को जोड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी शक्ति वंदन अभियान के माध्यम से स्वयं सहायता समूह, एनजीओ और मातृशक्ति से संपर्क स्थापित कर केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं उपलब्धियों को आम जन तक पहुॅचाने का काम करेगी। जिले में अभियान की सफलता के लिए रविवार को विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय गरियाबंद में किया गया। कार्यशाला में सांसद चुन्नीलाल साहू, शक्ति वंदन अभियान के प्रदेश सह संयोजक किशोर महानंद, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन […]

श्रीराम चरित मानस सम्मेलन के समापन पर हरदीभाठा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

  ० हरदीभाठा ग्राम सहित क्षेत्र का माहौल हुआ धार्मिकमय चारों तरफ गुंज रहा है प्रभु श्रीराम के जयकारे गरियाबंद। तहसील मुख्यालय से लगे ग्राम हरदीभाठा में 02 फरवरी से आज 04 फरवरी तक प्रदेश स्तरीय श्रीराम चरित मानस सम्मेलन का आयोजन किया गया मानस सम्मेलन के समापन व तीसरे दिन आज रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पडा सुबह 09 बजे से क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में श्रध्दालुगण मानस सम्मेलन में पहुंचने लगे दोपहर 02 बजे तक हरदीभाठा मानस सम्मेलन स्थल में पैर रखने के लिए जगह नही था, चारो तरफ श्रद्धालुओं की अपार भींड से पुरा हरदीभाठा व मैनपुर नगर धार्मिकमय नजर आ रहा है, आज अंतिम […]

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति , देखें लिस्ट

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव के लिए निम्नलिखित लोकसभा के पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। जारी किए गए नियुक्ति आदेश के बाद ये मतलब निकला जा रहा है कि अब ये लोग उम्मीदवार नहीं होंगे और इन सीटों की घोषणा भी जल्दी हो सकती है.देखें नियुक्ति आदेश

वैश्विक मानव तस्करी अध्ययन के लिए रश्मि ड्रोलिया अमरीका पहुँचीं

  रायपुर। टाइम्स ऑफ इंडिया की पत्रकार रश्मि ड्रोलिया को अमेरिकी सरकार ने मानव तस्करी का अध्ययन करने के लिए 3 सप्ताह के ‘इंटरनेशनल विजिटर्स लीडरशिप प्रोग्राम (आईवीएलपी)’ के तहत चुना है। 25 देशों के 25 प्रतिभागियों में से वह भारत से अकेली हैं, और समूह में एकमात्र पत्रकार हैं। वे आज से वाशिंगटन डीसी में इस प्रोग्राम में शामिल हुई हैं, और अमेरिका के 6 अलग-अलग राज्यों के 7 शहरों का दौरा करेंगी। कार्यक्रम के लिए चुने गए अन्य प्रतिभागियों में अलग-अलग देशों के सामाजिक कार्यकर्ता, वकील, जांच अधिकारी, न्यायिक अधिकारी हैं, जो अपने-अपने देशों में मानव तस्करी से संबंधित मुद्दों पर काम कर रहे हैं। आईवीएलपी अमेरिकी सरकार […]