आज का इतिहास 2 फरवरी : प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) की स्थापना 2 फरवरी 1949 को हुई थी

भारतीय इतिहास में 2 फरवरी का दिन बेहद खास माना जाता है क्योंकि इस दिन दुनिया के सबसे पुराने संग्रहालयों में शामिल कलकत्ता संग्रहालय की स्थापना 2 फरवरी 1814 को हुआ था। इसके अलावा, प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) की स्थापना 2 फरवरी 1949 को हुई थी। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 2 फरवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी। 2 फरवरी से जुड़ा भारतीय इतिहास 1889 – भारतीय राजनीतिज्ञ अमृत कौर का […]

देश के समावेशी विकास का बजट, आर्थिक विकास को मिलेगी गति, बड़े पैमाने पर निर्मित होंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री

० गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण पर केन्द्रित रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज संसद में प्रस्तुत केन्द्र सरकार के वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक पूर्ण विकसित भारत का आह्वान किया है। इस आह्वान को साकार करने की दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के सशक्तिकरण पर केन्द्रित है। देश की जनता के देखा है कि हमारी केन्द्र सरकार ने इन 10 वर्षों में देश के सर्वांगीण विकास और जन-जन […]

Big Breaking: 1 दिन की न्याायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, पहुंचे बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल

रांची। जमीन घोटाला मामले में 7 घंटे से अधिक पूछताछ के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई। ईडी ने हेमंत सोरेन को आज अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट से हेमंत सोरेन की 10 दिनों की रिमांड मांगी, जिसके बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया और हेमंत सोरेन को 1 दिन की न्याायिक हिरासत मिली है। वहीं, बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में हेमंत सोरेन रखे जाएंगे और सेंट्रल जेल में हेमंत सोरेन पहुंच गए हैं।  

Breaking: विपुल कुमार गुप्ता बनें छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव के OSD, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विपुल कुमार गुप्ता को उपमुख्यमंत्री अरूण साव के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है. आज मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय के आदेश जारी किए गए. बता दें कि, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विपुल कुमार गुप्ता, बिलासपुर में संयुक्त कलेक्टर का पद संभाल रहे थे.  

जमीन घोटाला मामला :कोर्ट में पेश हुए हेमंत सोरेन, ED ने मांगी 10 दिनों की रिमांड

जमीन घोटाला मामला जमीन घोटाला मामला रांची। जमीन घोटाला मामले में 7 घंटे से अधिक पूछताछ के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी हुई। ईडी हेमंत सोरेन को आज अदालत में पेश करेगी। गिरफ्तारी के बाद ईडी हेमंत सोरेन को रिमांड पर लेने की कोशिश में है और ईडी हेमंत सोरेन के खिलाफ जुटाए गए सबूत पेश करेगी। वहीं, चेहरे पर मुस्कान के साथ हेमंत सोरेन पीएमएलए कोर्ट पहुंच गए हैं। हेमंत सोरेन ने पहुंचते ही कोर्ट को प्रणाम किया। बताया जा रहा है कि सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट से हेमंत सोरेन की 10 दिनों की रिमांड मांगी है।  

रायपुर प्रेस क्लब निर्वाचन: 17 फरवरी को होगा मतदान,जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी की अधिसूचना

0    7 फरवरी तक लिए जाएंगे नामांकन   रायपुर।रायपुर प्रेस क्लब में अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों का निर्वाचन करने 17 फरवरी को मतदान होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रेस क्लब में निर्वाचन के लिए 02 फरवरी 2024 से 07 फरवरी 2024 तक नाम निर्देशन पत्र कलेक्टोरेट परिसर स्थित कक्ष क्रमांक 11 में भरे जाएंगे। प्रेस क्लब रायपुर के इस निर्वाचन से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के एक-एक तथा संयुक्त सचिव के दो पदो पर प्रत्याशी चुने जाएंगे। अपर कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी  बी.सी. साहू ने बताया कि रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएं तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश […]

बड़ी खबर :मुख्यमंत्री ने की घोषणा, टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाएगी 10-10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

० केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त 10-10 लाख रुपए की मिलेगी सहायता राशि रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सुकमा जिले के टेकलगुड़ेेम में बीते 30 जनवरी को नक्सल मुठभेड़ में शहीद तीनों जवान के परिजनों को 10-10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने आज कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर में आयोजित झुमका जल महोत्सव के अवसर पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह घोषणा की। यह आर्थिक सहायता राशि शहीद जवानों को राज्य और केन्द्र सरकार की ओर से मिलने वाली राशि से अतिरिक्त है। ज्ञातव्य है कि 30 जनवरी को प्रदेश के सुकमा जिले के जगरगुण्डा थाना […]

Budget 2024: टैक्स स्लैब में नहीं होगा बदलाव,वित्त मंत्री ने बजट में आम लोगों के लिए की ये 20 बड़ी घोषणाएं

नेशनल न्यूज़। गुरुवार को अंतरिम बजट पेश करते हुए लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण की मुख्य बातें इस प्रकार हैं: – भारतीय अर्थव्यवस्था में पिछले 10 वर्षों में सकारात्मक परिवर्तन देखा गया है। – 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। -सरकार ने 25 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से मुक्ति दिलाने में मदद की है। -पीएम फसल बीमा योजना के तहत 4 करोड़ किसानों को फसल बीमा दिया गया है। – पीएम किसान सम्मान योजना के तहत हर साल 11.8 करोड़ किसानों को सीधे आर्थिक मदद दी जा रही है. – पिछले 10 वर्षों में, सभी प्रकार के बुनियादी ढांचे – भौतिक, डिजिटल […]

ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन, कल होगी सुनवाई

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इससे पहले ही सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए राज्य प्रमुख के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया। आज राजभवन में चंपई सोरेन का शपथग्रहण हो सकता है। इस बीच झारखंड में कुछ आदिवासी संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। वहीं, हेमंत सोरेन की तरफ से झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर हुई है, जिस पर आज सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी। गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट […]

Budget 2024: आयुष्मान भारत के दायरे में सभी आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लाया जाएगा: वित्त मंत्री ने की घोषणा

नई दिल्ली।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य देखभाल के दायरे में सभी आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लाने की घोषणा की। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक वित्तपोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए प्रतिवर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये का ‘कवरेज’ प्रदान करती है। पिछले साल 27 दिसंबर तक इस योजना के दायरे में 12 करोड़ परिवारों के 55 करोड़ लोग थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को पर्याप्त और समय पर वित्तपोषण उपलब्ध कराना […]