आज का इतिहास 1 फरवरी: अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की आज के दिन 2003 में हादसे में जान चली गई थी

भारतीय तटरक्षक दिवस हर साल 1 फरवरी को मनाया जाता है। तटरक्षक दिवस हर देश के उन संगठनों के सम्मान में मनाया जाता है जो देश की जरूरत को ध्यान में रखकरसमुद्री सुरक्षा की देखभाल करते हैं। बता दें कि एक तटरक्षक के पद पर स्वेच्छा से कार्य करने, खोज करने और बचाव अभियान चलाने वाले की देश की सीमाओं की रक्षा करने की जिम्मेदारी होती है।अमेरिकी अंतरिक्ष इंजीनियर और अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला कल्पना चावला का निधन 1 फरवरी 2003 को हुआ चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 1 फरवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से […]

व्यासजी के तहखाने की देखें तस्वीरें , 30 साल बाद जले दीप, पूजा-अर्चना के बाद मंगला आरती भी हुई

वाराणसी। ज्ञानवापी परिसर में व्यासजी के तहखाने में जिला अदालत के आदेश के बाद बुधवार देर रात पूजा-अर्चना हुई। बृहस्पतिवार तड़के मंगला आरती भी हुई। तहखाने में 30 साल बाद दीप जले। कोर्ट का आदेश आने के बाद रात में ही तहखाने से बैरिकेडिंग हटा दी गई थीं। तड़के से ही पूजा के लिए लोग जुटने भी लगे हैं। कड़े प्रशासनिक सुरक्षा घेरे में पूजा की शुरुआत हुई। बता दें कि व्यासजी के तहखाने में अभी आम श्रद्धालुओं का प्रवेश निषेध है। सिर्फ पुजारी को पूजापाठ के समय आने-जाने दिया जाएगा।व्यासजी के तहखाने में पूजा करने की एक्सक्लूसिव तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में पुलिस और प्रशानिक अधिकारी दिखाई दे […]

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने HC का किया रुख, आज होगी सुनवाई

  रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार रात को झारखंड उच्च न्यायालय का रुख किया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धनशोधन के आरोप में सात घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया। सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की पीठ गुरुवार सुबह साढ़े 10 बजे सोरेन की याचिका पर सुनवाई करेगी।  

CG Accident: बीजापुर में बड़ा सड़क हादसा ,अनियंत्रित ट्रेलर और पिकअप के बीच हुई टक्कर, 4 की मौके पर मौत

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नैमेड थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां एक अनियंत्रित ट्रेलर और पिकअप के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई है। जिससे पिकअप में सवार 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है. घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

पिछली सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ गम्भीरता से लड़ाई नहीं लड़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० जब से हमारी सरकार आई है, नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई मजबूत हुई ० मुख्यमंत्री ने पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग ली ० राज्य में नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा की रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को महानदी भवन (मंत्रालय) में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों की हाई लेवल बैठक लेकर राज्य में नक्सल उन्मूलन अभियान की गहन समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से हमारी सरकार आई है, नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई मजबूत हुई है। नक्सलियों के विरूद्ध हमारे पुलिस जवान मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज हो रहे हैं, लगातार कैम्प स्थापित हो रहे […]

साय कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के हित में लिया बड़ा फैसला : महतारी वंदन योजना पर लगी मुहर, तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब संग्रहण दर 5500 रुपए

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें महतारी वंदन योजना पर मुहर लगाई गई. वहीं तेंदूपत्ता संग्रहण दर 5500 रुपये करने का फैसला लिया गया. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, मोदी की गारंटी को लागू करने का सिलसिला चल रहा है. ⁠प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब संग्रहण दर 5500 रुपये दिया जाएगा. ⁠ साव ने कहा, तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना शुरू होगी. 75 फ़ीसदी राशि शासन द्वारा और 25 फ़ीसदी राशि लघु वनोपाज संघ द्वारा वित्तीय अनुदान दिया जाएगा. ⁠महतारी वंदन योजना पर मुहर लगाई गई है. समाज में महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव को सुधार लाने के उद्देश्य से तथा आर्थिक […]

प्रशांत कुमार यूपी के कार्यवाहक डीजीपी बने

रायपुर। एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार को अब यूपी पुलिस का नया डीजीपी बना दिया गया है, उन्हें 2023 के दिसंबर माह में ही यूपी पुलिस का नया एडीजी बनाया गया था। वहीं एक बार फिर उनका प्रमोशन 1 माह के बाद हो गया. अब उन्हें यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी की जिम्मेदारी दे दी गई है। इससे पहले उन्हें राष्ट्रपति के हाथों वीरता पुरस्कारों से सम्मानित करने का ऐलान हुआ था. प्रशांत कुमार का जन्म बिहार के सिवान में हुआ था। आईपीएस में आने से पहले प्रशांत कुमार ने एमबीए, एमएससी और एमफिल की डिग्री पूरी की थी। आईपीएस प्रशांत कुमार को तमिलनाडु कैडर मिला था, लेकिन 1994 […]

CG Accident: आमने-सामने भिड़े ट्रक और बस,30 यात्री घायल, एक महिला की मौत भी

रायपुर। अभनपुर क्षेत्र के भरेंगाभांठा चौक पर आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है. ट्रक और बस में आमने-सामने की भिड़ंत से 30 यात्री घायल हुए हैं. इनमें 6 लोग गंभीर हैं. वहीं एक महिला की मौत हुई है. घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. 11 घायलों को रायपुर मेकाहारा लाया गया है. वहीं बाकी लोगों का स्थानीय अभनपुर अस्पताल में इलाज चल रहा. मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में तर्री निवासी एक महिला की मौत हुई है.  

ईडी ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को भेजा 5वां समन, शराब घोटाले में होनी है पूछताछ

नेशनल न्यूज़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में चल रही जांच में 2 फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए नया समन जारी किया है। ईडी ने 17 जनवरी, तीन जनवरी, 21 दिसंबर और दो नवंबर को केजरीवाल को समन भेजा था, लेकिन दिल्ली सीएम पेश नहीं हुए थे। इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दिए जवाब में पूछा कि यदि वह आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी नहीं हैं, तो उन्हें समन क्यों जारी किया गया। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत समन […]

बड़ी खबर : ज्ञानवापी पर हिंदू पक्ष की बड़ी जीत, व्यासजी के तहखाने में 31 साल बाद पूजा की मिली अनुमति

वाराणसी। ज्ञानवापी स्थित व्यासजी के तहखाने में पूजा किए संबंधी आवेदन पर जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में दोनों पक्ष की तरफ से मंगलवार को बहस पूरी कर ली गई थी। अदालत ने इस प्रकरण में बुधवार को अपना आदेश सुनाया। तहखाने में पूजा करने की अनुमति मिल गई है। प्रकरण को लेकर हिंदू पक्ष के वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी कहते ने कहा आज व्यासजी के तहखाने में पूजा करने का अधिकार दिया गया है और कोर्ट ने एक सप्ताह के भीतर आदेश का अनुपालन करने का आदेश जिला अधिकारी को दिया है। वादी के अधिवक्ताओं के मुताबिक व्यासजी के तहखाने को डीएम की सुपुर्दगी में दिया […]