ज्ञानवापी: व्यासजी तहखाने मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत नहीं, अगली सुनवाई 6 फ़रवरी को

प्रयागराज। वाराणसी स्थित ज्ञानवापी तहखाना में पूजा अर्चना की अनुमति देने संबंधी जिला जज वाराणसी के आदेश के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट से मुस्लिम पक्ष को कोई फौरी राहत नहीं मिली। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने 31 जनवरी की स्थिति बहाल करने की मांग की है। अगली सुनवाई अब छह फरवरी को होगी। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की पीठ ने कहा कि मस्जिद पक्ष पहले 17 जनवरी 2024 के आदेश को चुनौती दे। इस आदेश से जिलाधिकारी वाराणसी को रिसीवर नियुक्त किया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने 23 जनवरी को ज्ञानवापी परिसर को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद जिला न्यायालय ने 31 जनवरी के अंतरिम आदेश से […]

Todays Recipe: सर्दियों में बनाएं गरमा गरम चिकन पकौड़े

चिकन पकोड़े बनाने के लिए सामग्री 500 ग्राम बोनलेस चिकन, छोटे टुकड़ों में काटा हुआ 1 कप बेसन 2 बड़े चम्मच चावल का आटा 1 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच हल्दी पाउडर 1 चम्मच गरम मसाला 1 चम्मच जीरा पाउडर 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट 2 बड़े चम्मच दही 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस नमक स्वादानुसार पानी आवश्यकतानुसार डीप फ्राई करने के लिए तेल चिकन पकोड़े बनाने का तरीका- ० एक मिक्सिंग बाउल में चिकन के टुकड़ों को अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर, नमक, दही और नींबू के रस के साथ मिलाएं। इसे कम से कम 30 […]

Big News: केन्या की राजधानी में नैरोबी में भीषण गैस विस्फोट, तीन लोगों की मौत और 200 से अधिक घायल

  इंटरनेशनल न्यूज़। केन्या की राजधानी नैरोबी में शुक्रवार तड़के गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक में विस्फोट होने से कई मकान एवं गोदाम जल गए और इसके कारण कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने मृतक संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। सरकार के प्रवक्ता इसाक मावौरा ने बताया कि अधिकतर लोग देर रात उस समय अपने घरों के ही अंदर थे, जब उनमें आग लगी। अज्ञात पंजीकरण संख्या वाले और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक में विस्फोट हो गया, जिससे भीषण आग लग गई। एक उड़ता हुआ गैस सिलेंडर ‘ओरिएंटल गोदाम’ से टकराया, […]

व्यास तहखाने में पूजा-पाठ की इजाजत के बाद आज नमाजियों की भीड़ से भरी ज्ञानवापी मस्जिद, पुलिस ने लगाई बैरीकेडिंग

  वाराणसी। ज्ञानवापी मामले में बुधवार को जिला अदालत के फैसले में व्यास तहखाने में पूजा-पाठ करने का अधिकार दे दिया गया। वहीं आज यानि शुक्रवार को ज्ञानवापी मस्जिद नमाजियों की भीड़ से भरी हुई है। अब किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। 300 मीटर पहले लगी बैरीकेडिंग से ही लोगों को वापस भेजा जा रहा है।नमाज से एक घंटे पहले ही मस्जिद भर गई थी। करीब 1200 नमाजियों की क्षमता है। 31 साल बाद की गई पूजा वहीं, 1 फरवरी को ज्ञानवापी परिसर में आखिरकार 31 साल बाद पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। साथ ही तहखाने अब रोजाना 5 आरती भी की जाएंगी जो कि […]

ग्लैमर वर्ल्ड से आई शॉकिंग खबर: अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे का 32 की उम्र में निधन, सर्वाइकल कैंसर से थी पीड़ित

एंटरटेनमेंट न्यूज़। अभिनेत्री पूनम पांडे का कथित तौर पर गुरुवार रात सर्वाइकल कैंसर के कारण निधन हो गया। महज 32 साल की उम्र में दुन‍िया को अलव‍िदा कहने की खबर सुनकर फैंस सकते में हैं। हालांक‍ि अभी तक इसकी आध‍िकार‍िक पुष्‍ट‍ि नहीं हुई है। यह शॉक‍िंग खबर खुद उनके अकाउंट से शेयर हुई है। पूनम पांडे के लेटेस्ट पोस्ट ने अब पूरी दुनिया को एक बड़ा झटका दे दिया है। सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर लिखा गया है, ‘आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है। ये बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि हमारी […]

बड़ी खबर : हेमंत सोरेन रहेंगे 5 दिन की न्यायिक हिरासत में , ईडी ने मांगी थी 10 दिन की रिमांड

रांची। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि ईडी को 5 दिनों की हेमंत सोरेन की रिमांड मिली है। वहीं, ईडी ने कोर्ट से हेमंत सोरेन की 10 दिनों की रिमांड मांगी थी। उधर, हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इनकार किया। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट जाने को कहा।  

Big News: आज से झारखंड में चंपई सोरेन की सरकार, राजभवन में ली सीएम पद की शपथ

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने आज झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता ने रांची के राजभवन में झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। राजभवन के दरबाल हॉल में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। चंपई सोरेन झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री होंगे। चंपई को 10 दिनों के अंदर बहुमत साबित करना होगा। वहीं राज्य में रघुवर दास को छोड़कर कोई मुख्यमंत्री अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। वैसे अलग-अलग अवधियों को जोड़कर सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का […]

जिला अध्यक्ष सेवादल धमतरी ने लोकसभा टिकट की मांग की

धमतरी। होरीलाल साहू जिला अध्यक्ष धमतरी ने बताया कि यह 27 वर्ष पुलिस विभाग में नौकरी कर जन सेवा गरियाबंद धमतरी जिला में किया वर्ष 2018 में सेवानिवृत होकर गृह जिला गरियाबंद में विधानसभा के चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी में विधिवत प्रवेश कर विधानसभा चुनाव के दौरान जॉन प्रभारी के पद की जिम्मेदारी मिलने पर अच्छे ढंग से कार्य करते हुए राज्य विधान सभा में 58000 मतों की लीड लेकर अमितेश शुक्ला विजय हुए थे। साथ ही कोपरा ग्रामीण साहू समाज से जू ड़ कर ग्रामीण अध्यक्ष के पद पर 3 वर्ष तक लगातार साहू समाज कोपरा तथा गरियाबंद के साहू समाज में मिलकर काम किया। कांग्रेस सेवा दल […]

कौर हॉस्पिटल में हुवा निःशुक्ल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

राजिम। कौर हॉस्पिटल राजिम में प्रत्येक माह के प्रथम दिवस को विगत 1 वर्ष से गर्भवती माताओ निःशुक्ल चेकप शिविर आयोजित होते आ रहे है जिसके तहत इस माह भी नूतन वर्ष के प्रथम दिवस 1फरवरी को कौर हॉस्पिटल राजिम में गर्भवती के लिये निःशुक्ल चेकप शिविर आयोजित किया गया मातृत्व उत्साह बनाया गया। जिसमें विभिन्न माताओ ने लाभ उठाया जिसमे गर्भावस्था में रखे जाने वाले सावधानियों को बताया गया व खाना पन सम्बंधित जानकारी प्रदान डॉ गुरप्रीत कौर मैंम द्वारा दी गई । साथ में योग क्लास का भी प्रशिक्षण दिया जाते है जिसमें स्वास्थ्य रहने व नार्मल डिलवरी का लाभ सम्बंधित योग डॉ गुरप्रीत कौर मैंम द्वारा सिखाया […]

हाई स्कूल चिखली में एएसपी डी. सी. पटेल ने स्कूली बच्चों को दिए कैरियर गाइडेंस

  0 नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में बच्चों को दी जानकारी 0 अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के समस्त शिक्षक , छात्र–छात्राएं व ग्राम के पंच–सरपंच रहें मौजूद गरियाबंद। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरियाबंद डी. सी. पटेल के द्वारा गुरुवार को हाई स्कूल चिखली में अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के समस्त छात्र–छात्राओं से रुबरु होते हुए करियर गाइडेंस एवं नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए। अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के द्वारा पीएससी एवं यूपीएससी के परीक्षाओं के संबंध में जानकारी पूछे गए, जिसके संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही आज के युवा वर्ग जो नशे के लत में आकर अपने पूरी जिंदगी […]