पॉवर कंपनी में 45 वें अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज टुर्नामेंट का शुभारंभ
० पांच राज्यों की टीमों के बीच होगा जीत हार का मुकाबला रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज की मेजबानी में 45वीं अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज टूर्नामेंट का आगाज किया गया। इसमें पहले दिन स्वीस लीग (डुप्लीकेट) मैच खेले गए। इस टूर्नामेंट में पांच राज्यों के खिलाड़ियों के बीच जीत-हार का मुकाबला होगा। कल 10 जनवरी को प्रोग्रेसिव और पेयर मास्टर के व्यक्तिगत मुकाबले होंगे। 45वीं अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज टूर्नामेंट का उद्घाटन छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के प्रबंध निदेशकगण मनोज खरे एवं एसके कटियार ने किया। उन्होंने ताश के पत्ते फेंटकर खेल की शुरुआत की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त इस खेल में ताश के पत्तों से टीमें अपनी […]



