राजधानी में जिंदल स्टील की राज्य स्तरीय फल, फूल, सब्जी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता 13,14 एवं 15 को

  रायपुर।जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड,उद्यानिकी विभाग छग शासन, प्रकृति की ओर से सोसाइटी ,इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 13,14,15 जनवरी को फल फूल सब्जी प्रतियोगिता एवं आयोजन गाँधी उद्यान रायपुर में किया जा रहा हैं. इस आयोजन में तोरण सजाओ,पेंटिंग,सलाद सजाओ आदि प्रतियोगिताओ को शामिल किया जायेगा विभिन्न श्रेणी में रखी गयी इस प्रतियोगिता में बागवानी में शामिल कॉलेज स्कुल के गार्डन्स एवं छोटे बड़े घरो के गार्डन्स एवं टेरिस गार्डन्स में की गयी बागवानी के साथ साथ इस प्रतियोगिता में विजेताओं को अलग अलग श्रेणी में स्टार ग्रीन अवार्ड से नवाजा जायेगा . इस आयोजन में राजिम के सैंड आर्टिस्ट हेमचंद […]

पखांजूर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद प्रदर्शन, स्कूल बंद होने के साथ ही कई सेवाएं रही बंद

कांकेर। जिले के पखांजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना रविवार की रात की है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या को लेकर पूर्व विधायक मंतूराम पावर और भाजपा पूर्व विधायक भोजराज नाग के नेतृत्व में भाजपाई धरने पर बैठ गए हैं और आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस नेता के घर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हत्या का आरोप लगाते हुए पत्थरबाजी की है। भाजपा नेता की हत्या पर आक्रोश जताते हुए पूर्व विधायक मंतूराम पावर ने कहा कि, […]

“छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” ने मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री से प्रदेश के 3266 से अधिक शासकीय स्कूलों में प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति देने की मांग की”

० नई सरकार से पूर्ण उम्मीद कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं शिक्षा हित में प्राचार्य पदोन्नति का आदेश शीघ्र जारी करें – सतीश प्रकाश सिंह प्रदेश संयोजक रायपुर। “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत हजारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की प्राचार्य पदोन्नति की आवाज़ को शासन तक पहुंचाने कारगर पहल की हैं। प्रदेश में विगत 11 वर्षो से 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्राचार्य के रिक्त पदों पर पात्रता रखने वाले नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक माध्यमिक शाला की प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं हुई हैं। प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में […]

राजधानी में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ नही, महादेव घाट के पास युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या

रायपुर। राजधानी रायपुर में शातिर अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ नजर ही नही आ रहा है। एक बार फिर बदमाशों ने महादेव घाट के पास एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात में शामिल आरोपियों में एक आरोपी एक दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर में हत्या की ये वारदात डीडी नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक महादेव घाट के पास आशीष बंजारे नाम का युवक […]

राहगीरों पर डंडे, राड से नकाब पोशों का हमला,दहशत फैली पुलिस ने बढ़ाई पेट्रोलिंग

सौरभ सतपथी सरायपाली।विगत कुछ दिनों से शहर के आस-पास सुनसान जगहों पर कुछ नकाबपोश आपराधिक तत्वों के द्वारा रात्रि के समय आने-जाने वालों पर हमले की घटनाएँ सामने आई है। अचानक इस प्रकार की घटनाओं से शहर से काम करने के बाद रात्रि के समय अपने घर लौटने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं शहर के कुछ कॉलोनियों में भी देर रात अज्ञात लोगों के घूमने की घटनाएँ सीसी टीवी कैमरे में रिकार्ड की गई है। शहरवासियों द्वारा पुलिस गश्त पर भी अब सवाल उठाये जा रहे हैं। लगभग सप्ताह भर से मुख्य मार्ग पर झिलमिला से बैतारी के बीच, सारंगढ़ मार्ग पर बोंदा से पहले, सरसीवां मार्ग […]

भजनलाल सरकार को बड़ा झटका, मंत्री सुरेंद्र सिंह को उपचुनाव में मिली हार,कांग्रेस के रुपिंदर सिंह जीते

नेशनल न्यूज़। करणपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर ने मंत्री सुरेंद्र सिंह को हरा दिया है। बता दें कि कांग्रेस ने ये सीट 12570 वोटों से जीती है। जीत के बाद कांग्रेस के नेताओं ने रुपिंदर सिंह कुन्नर को बधाई दी है।   अशोक गहलोत ने एक्स पर दी बधाई श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है। श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता […]

साल का पहला प्रदोष व्रत 9 को, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और विधि

साल 2024 का पहला प्रदोष व्रत 9 जनवरी को रखा जाएगा. यह दिन भगवान शिव जी को समर्पित है. हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष का व्रत रखा जाता है. यह दिन शास्त्रों में बहुत ही शुभ माना जाता है. इस दौरान, भक्त उपवास रखते हैं और भगवान शिव की पूजा करते हैं. हालांकि, इस त्योहार को देश के दक्षिणी भागों में प्रदोषम के नाम से भी जाना जाता है. ऐसे में जो साधक इस दिन माता पार्वती और शिव जी की विशेष आराधना करते हैं उनके ऊपर भगवान की सदैव कृपा बनी रहती है. जानें भौम प्रदोष व्रत […]

बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राज्य सरकार के फैसला रद्द, 11 दोषियों की नहीं होगी रिहाई, फिर जाना होगा जेल

  नेशनल न्यूज़। बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज बड़ा फैसला लिया। कोर्ट ने 11 दोषियों को रिहा करने के गुजरात सरकार के माफी आदेश को रद्द कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात में 2002 के दंगों के दौरान बिलकिस बानो से सामूहिक दुष्कर्म और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के मामले में 11 दोषियों को सजा से छूट देने के राज्य सरकार के फैसले को सोमवार को रद्द कर दिया। न्यायमूर्ति बी वी नागरत्न और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भूइयां की पीठ ने सजा में छूट को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं को सुनवाई योग्य करार देते हुए कहा कि गुजरात सरकार सजा में छ्रट का […]

सूचना का अधिकार नियम की उड़ रही धज्जियां – आदिवासी सहायक आयुक्त

जीवन एस. साहू गरियाबंद।गरियाबंद जिला में आदिवासी विकास विभाग में पदस्थ सहायक आयुक्त इन दिनों चर्चा में है, क्योंकि उनका मूल पद संयुक्त कलेक्टर में है, जिसे सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गरियाबंद में पदस्थ बी.के. सुखदेवे के निलंबन के पश्चात् तत्कालीन कलेक्टर ने प्रभार दिलाया था, वर्तमान में उनका कार्यकाल 10 माह से अधिक होने जा रहा है, गौरतलब है कि उक्त कार्यालय में करोड़ो रूपये की राशि विभिन्न मदों में विकास कार्य के किये जाते है, इसलिए यह पद दुधारू गाय माना जाता है, एैसा करोड़ो के बजट राशि को देखकर उक्त प्रभारी सहायक आयुक्त के लार टपकने लगे विकास और निर्माण कार्य में राशि का एैसा बंदरबाट हुआ […]

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में समन्वयकों की नियुक्ति की

रायपुर। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में समन्वयकों की नियुक्ति की है. छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर समन्वयक नियुक्त कर दिए हैं. बता दें कि ये समन्वयक प्रदेश चुनाव समिति और AICC को रिपोर्ट करेंगे. AICC की तरफ से जारी सूची के मुताबिक अलग-अलग लोकसभा के लिए जिन समन्वयकों को जिम्मेदारी दी गयी है, उनमें सरगुजा लोकसभा (ST) के लिए पवन अग्रवाल, रायगढ़ लोकसभा (ST) मधु सिंह, जांजगीर चांपा (SC) बैजनाथ चंद्राकर, कोरबा लोकसभा के लिए सुभाष धुप्पड़, बिलासपुर लोकसभा के लिए पियुष कोसरे, राजनांदगांव लोकसभा के लिए दीपक दुबे, दुर्ग लोकसभा पदम कोठारी, रायपुर लोकसभा के लिए राजेंद्र साहू, महासमुंद लोकसभा के लिए राजेश […]