पत्थलगांव में हाथियों का उत्पात, घर में की तोड़-फोड़, मलबे में दबने से महिला की मौत और बच्ची घायल

जशपुर। पत्थलगांव के डुमरबहार गांव में एक हाथी ने बीती रात घरों में तोड़-फोड़ करते हुए जमकर उत्पात मचाया. हाथी की तोड़-फोड़ के दौरान घर पर मौजूद सदस्य जान बचाकर भागने में कामयाब रहे, लेकिन एक महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई, वहीं एक बच्ची घायल हो गई. घर की तोड़-फोड़ से मलबे में दबकर सुहानी बाई की मौत हो गई, जिस पर वन विभाग ने मृत महिला के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की. वहीं पत्थलगांव इलाके में हाथियों के उत्पात की सूचना मिलते ही डीएफओ सहित वन अमला रात को ही मौके पर पहुंच गया. लेकिन हाथी तमाम कवायदों के […]

मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जमदेई क्षेत्रवासियों को 27.72 करोड़ रूपए की लागत के 30 विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन के अवसर पर सूरजपुर के जिलेवासियों को 27 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत के 30 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इन कार्यो पर लोकार्पण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री द्वारा जिन कार्याें का लोकार्पण किया गया, उनमें लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम सरहरी से ग्राम सिंघरा के मध्य बाकी नदी में 4 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित पुल, विकासखण्ड़ रामानुजनगर में लोहरदगा नाला पर 4 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचे,स्वर्गीय नंदकुमार बघेल को दी श्रद्धांजलि

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचे।उन्होंने पाटन सदन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उनके परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक किरण सिंहदेव ने भी स्वर्गीय नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।  

राजिम में पूल की बॉउंड्री से टकराई बाइक, युवक के नदी में गिरने से मौत

राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम में दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। राजिम त्रिवेणी संगम पुल पर बाइक सवार युवक पुल की बाउंड्री से टकराकर नीचे नदी में गिर गया, जिसकी सुचना लोगों ने राजिम पुलिस को दी. पुलिस ने आस पास के लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला पर तब तक उसकी मौत हो गई थी।मृतक के शव को अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।  

दुर्ग के वंदित जैन ने सीए फाइनल एग्जाम में मारी बाजी, देश में मिला 20 वां स्थान

भिलाई। दुर्ग निवासी सीए हर्ष जैन (सांखला) के पुत्र वंदित जैन ने सीए फाइनल एग्जाम में पूरे देश में 20वां स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है. प्रथम अटेम्प्ट में ही वंदित ने ग्रुप 1 और ग्रुप 2 एक साथ पास कर ये कीर्तिमान रचा है. साथ ही उन्होंने सी.एफ.ए. (यू. एस.) के भी दो लेवल उच्च अंकों से उत्तीर्ण किए हैं. वंदित ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया है. वंदित ने बताया कि महज 13 साल की उम्र से ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें सी.ए. बनना है. जिसके लिए उन्होंने शुरू से दृढ़ता और कड़ी मेहनत को अपनी सफलता तक […]

भाजपा के शासन काल में अपराधियों के हौसले बुलंद – नितिन पोटाई

कांकेर। कांग्रेस नेता नितिन पोटाई ने कांकेर जिले के पखांजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या किये जाने पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा शासन काल के एक महीने में छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था ध्वस्त होती नजर आ रही है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि खुले आम गोलाबारी हो रही है। प्रदेष के राजधानी रायपुर से लेकर ब्लॉक मुख्यालय तक निरंतर अपराध बढ़ रहे है। हत्या, लूट, चोरी, डकैती, तथा चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, नक्सली घटनाए भी लगातान सुनने को मिल रही है । महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अनाचार के मामले भी लगातार […]

अमित जोगी ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की

रायपुर/दिल्ली। जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक अमित जोगी नई दिल्ली में भाजपा के चाणक्य और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की.राजनीतिक गलियारे में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं.

Breaking: IAS बसवराजू एस मुख्यमंत्री के सचिव नियुक्त, खाद्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बसवराजू एस. की पदस्थापना सचिव मुख्यमंत्री के रूप में की गई है। उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। बता दें समवेत सृजन के साप्ताहिक कॉलम कही सुनी में ये पहले ही लिख दिया गया था कि बसवराजू एस. मुख्यमंत्री के सचिव बनेंगे।  

Winter Special Recipe: ठंड में ऐसे बनाएं कीमा आमलेट

सामग्री चिकन कीमा- 1 कप (बारीक कूटा हुआ) अंडा- 5 नमक- स्वादानुसार घी- 1 कप शेज़वान चटनी- 2 चम्मच टमाटर की प्यूरी- 2 चम्मच मीठी लाल चटनी- 2 चम्मच विधि ० कीमा आमलेट बनाना बहुत ही आसान है, इसके लिए सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें। साथ ही, कीमा अच्छी तरह से धोकर छलनी में रख दें, ताकि सारा पानी बाहर निकल जाए। ० इस दौरान गैस पर एक नॉन- स्टिक गर्म करने के लिए रख दें। जब पैन गर्म होने लगे, तो 1 कप घी डालें और जब घी पिघलने लगे, तो चिकन का कीमा डालकर हल्की आंच पर फ्राई करें। ० फ्राई […]

भाजपा कार्यकर्त्ता ने पत्रकार को पीटा, वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के मामला हुआ शांत

अंबिकापुर। सोमवार को भाजपा के सम्भागीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से बाइट लेने के दौरान कथित रूप से एक भाजपा कार्यकर्ता ने पत्रकार पर हमला कर दिया। सीएम से पत्रकारों ने तुरन्त इसकी शिकायत की। पत्रकारवार्ता के बहिष्कार की नौबत आ गई थी, लेकिन फिर वरिष्ठ भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। भाजपा कार्यकर्ता सूरजपुर जिले का बताया जा रहा है। इससे पहले मंच से भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया, जीत के लिए उनको शाबासी दी। हौसला इतना बढ़ा कि कुछ ही देर में सीएम विष्णुदेव साय की पत्रकारों से बातचीत के पहले ही यह घटना हो […]