छत्तीसगढ़ में कोरोना से दो मरीज की मौत, फिर मिले 12 नए मरीज, राजधानी में 11 और बस्तर में एक मरीज संक्रमित

रायपुर।छत्तीसगढ़ में हर रोज कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। 8 जनवरी को कोरोना से रायपुर में दो की मौत हुई है. अब रायपुर शहर में संक्रमितों की संख्या 45 हो गई. कल स्वास्थ्य विभाग ने बताया, छत्तीसगढ़ में 4625 सैम्पलों की जांच हुई. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.26 प्रतिशत है. प्रदेश भर में 4625 सैंपलों की जांच में 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिसमें रायपुर से 11 एवं बस्तर से 1 संक्रमित मिले.

आज का इतिहास 9 जनवरी : भारत के विकास में अनिवासी भारतीय समुदाय के योगदान को उजागर करने के लिए एनआरआई दिवस मनाया जाता है

प्रवासी भारतीय दिवस या एनआरआई दिवस औपचारिक रूप से हर 9 जनवरी को मनाया जाता है। एनआरआई दिवस उस दिन को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है जब महात्मा गांधी 1915 में दक्षिण अफ्रीका से मुंबई, भारत लौटे थे। दरअसल, यह दिन भारत के विकास में अनिवासी भारतीय समुदाय के योगदान को उजागर करने के लिए भी मनाया जाता है। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 9 जनवरी से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई […]

इदरीस गांधी बनें रहेंगे राज्य उर्दू अकादमी के अध्यक्ष, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

रायपुर। इदरीस गांधी राज्य उर्दू अकादमी के अध्यक्ष बने रहेंगे। हाईकोर्ट ने ये फैसला दिया है। इससे पहले राज्य सरकार ने आयोग, मंडल, प्राधिकरण और अकादमी को भंग करने का निर्देश दिया था। कुछ आयोग और मंडल के साथ प्राधिकरण के अध्यक्ष व सदस्योंको जबरिया हटा दिया गया था। राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ इदरीस गांधी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उच्चन्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व महाधिवक्ता सतीश चन्द वर्मा, अधिवक्ता मनहरण लाल साहू और अधिवक्ता नीलम जयसवानीने इदरीस गांधी की याचिका पर बहस की। जस्टिस चन्द्रवंशी अपने फैसले में राज्य शासन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि, तीन साल केपहले इदरीस गांधी को नहीं […]

भारत में लगातार ट्रेंड कर रहा #BoycottMaldives,एक दिन में 14,000 होटल और 3600 फ्लाइट टिकट की बुकिंग हुई कैंसिल

नेशनल न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव मुश्किलों से घिर गया है। पीएम मोदी के समर्थन के समर्थन में महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने मालदीव की आलोचना की है। वहीं, भारत-मालदीव के बीच राजनयिक विवाद के बीच ‘ईज़माईट्रिप’ ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ ‘एकजुटता’ प्रकट करने के लिए उसकी वेबसाइट ने द्वीपीय राष्ट्र के लिए सभी उड़ान बुकिंग पर रोक लगा दी है। अब जानकारी सामने आ रही है कि एक दिन में भारतीयों ने मालदीव में करीब 14000 होटलों की बुकिंग और 3600 फ्लाइट टिकट रद्द की हैं। यह मालदीव के टूरिज्म के लिए बड़ा झटका […]

साल का प्रदोष व्रत आज : जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस तरह से हर माह में दो प्रदोष व्रत आते हैं। प्रदोष व्रत शिव जी को समर्पित होता है। प्रत्येक प्रदोष व्रत का नाम सप्ताह के दिन के अनुसार होता है और इसके फल की प्राप्ति भी उसी के अनुसार बढ़ जाती है। प्रदोष व्रत के दिन व्रत रखकर शिव जी के साथ मां पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा व व्रत करने से शिव जी की कृपा प्राप्त होती है और वे अपने भक्तों के समस्त संकटों को दूर कर देते हैं। इस व्रत को करने […]

आज का राशिफल 9 जनवरी : जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप कुछ काम लोगों की भलाई सोचकर करेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों का यदि कुछ धन लंबे समय से फंसा हुआ था, तो वह उनको वापस मिल सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, तभी वह अपने जूनियर से काम निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई पुराना वाद विवाद सुलझ सकता है। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप […]

युवाओं को एक सूत्र में बांधने का सशक्त माध्यम है राष्ट्रीय एकता शिविर: उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

० श्री अग्रवाल राष्ट्रीय एकता शिविर के समापन समारोह में हुए शामिल ० शिविर में 14 राज्यों के एनएसएस के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा और दिखाया अपना कौशल रायपुर।उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल रविवार को अपने राजनांदगांव जिला प्रवास के दौरान स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, सोमनी राजनांदगांव में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस राष्ट्रीय एकता शिविर में एक दूसरे को निकट से समझने एवं जानने का अवसर मिलता है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय […]

विधायकों को विधान सभा सत्र में ऑनलाइन प्रश्न पूछने हेतु दिया गया प्रशिक्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा के सभी नव निर्वाचित विधायकों के द्वारा आगामी बजट सत्र, 2024 के प्रश्नकाल के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों की सूचनाएं ऑनलाइन प्रस्तुत करने की सुविधा हेतु दिनांक 08 जनवरी, 2024 को विधानसभा स्थित मुख्य समिति कक्ष में एनआईसी रायपुर के तकनीकी सहयोग से माननीय विधायकों के लिए प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में, विधायकों को ऑनलाइन प्रश्नों की सूचनाएं प्रस्तुत करने से संबंधित सैद्धांतिक और व्यावहारिक विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। नवनिर्वाचित विधायक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए। विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता करते हुए माननीय अध्यक्ष के […]

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के निवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलता देखकर मिलती है संतुष्टि: पीएम मोदी

० उत्तर बस्तर कांकेर जिले की कु. भूमिका से प्रधानमंत्री ने की चर्चा ० भूमिका ने बताया वन धन योजना सहित विभिन्न योजनाओं का मिल रहा लाभ रायपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ निचले स्तर पर भी निर्बाध ढंग से पहुंच रहा है, यह जानकर उन्हें काफी संतुष्टि मिली है। आदवासी बाहुल्य क्षेत्र के निवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलते हुए देखने पर संतुष्टि मिलती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत छत्तीसगढ़ में आयोजित किए जा रहे शिविरों में योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने […]

कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 11 को आएंगे छत्तीसगढ़, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं नव-नियुक्त छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट की उपस्थिति में 11 जनवरी 2024 को दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन, रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी (कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कार्य. सदस्य, संयुक्त महामंत्री एवं सचिव), समस्त एआईसीसी सदस्यगण, समस्त विधायक, प्रत्याशीगण, जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की अतिआवश्यक महत्वपूर्ण बैठक रखा गया है। जिसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेतागण विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी, आसन्न लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जायेगी।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं नव-नियुक्त छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट का प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन 11 जनवरी […]