CG Crime: दुर्ग में मिली अधजली लाश, इलाके में सनसनी, पुलिस करेगी जांच

दुर्ग। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया रसमड़ा क्षेत्र में अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई. रसमड़ा के पास गनियारी गांव के तालाब में स्थित सतबहनिया मंदिर के पास हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया था, लेकिन शव पूरी तरह जल नहीं पाया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. दरअसल, दुर्ग रसमड़ा के पास गनियारी गांव के तालाब में एक अधजली लाश को कुछ ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद गांव भर में यह चर्चा का विषय हो गया कि आखिर यह शव किसका है ? इसकी सूचना लोगों ने पुलगांव पुलिस दी. मौके पर डायल 112 और […]

महाराष्ट्र में बड़ी घटना : जयपुर से मुंबई जा रही चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के एक जवान और 3 यात्रियों की मौत

नेशनल न्यूज़। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान ने सोमवार को महाराष्ट्र में पालघर रेलवे स्टेशन के समीप एक ट्रेन में सवार चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि जवान ने अपने स्वचालित हथियार से गोलियां चलाकर ट्रेन में सवार एक अन्य RPF जवान तथा तीन यात्रियों की हत्या कर दी। यह ट्रेन जयपुर से मुंबई आ रही थी। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से पालघर की दूरी करीब 100 किलोमीटर है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया।  

प्राचार्य पदोन्नति के लिए राज्य स्तरीय व्याख्याता-प्रधान पाठक महापंचायत राजधानी में 20 अगस्त को

० “राज्य स्तरीय महापंचायत” में जुटेंगे प्रदेश के हजारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक – सतीश प्रकाश सिंह 0 स्कूल शिक्षा विभाग में 11 वर्षों से रुकी प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने प्रदेश के हज़ारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक हुए लामबंद रायपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत 11 वर्षों से रुकी हुई प्राचार्य पदोन्नति का आदेश जारी करवाने के लिए पूरे प्रदेश से हज़ारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक लामबंद होकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के आह्वान पर दिनांक 20 अगस्त 2023 को राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय व्याख्याता-प्रधान पाठक महापंचायत” (State Level Lecturers- Head Master’s Maha Panchayat -2023) का शांतिपूर्ण आयोजन कर रहें हैं। […]

मुख्यमंत्री आज बेरोजगारी भत्ते के तहत अंतरित करेंगे 31.71 करोड़ रुपए की राशि

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक लाख 22 हजार 625 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के तहत 31.71 करोड़ रूपए की राशि अंतरण करेंगे। बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत अब तक 80 करोड़ 72 लाख 30 हजार रुपए की राशि इस योजना के अंतर्गत युवाओं के खाते में अंतरित की जा चुकी है। इस प्रकार जुलाई महीने की राशि शामिल करने पर अब तक 112 करोड़ रुपए की राशि युवाओं के खाते में अंतरित हो जाएगी। बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के साथ ही युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए भी चिन्हांकित किया जा रहा है। जो युवा कौशल प्रशिक्षण चाहते हैं उन्हें विभिन्न […]

आज का इतिहास 31 जुलाई : प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज़ का जन्म 1947 को हुआ था

31 जुलाई के दिन का देश के स्वतंत्रता संग्राम में खास महत्व है। दरअसल दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे अपना आश्रम बनाया और यहां जीवन के कुछ नए प्रयोग किए जैसे खेती, पशु पालन और खादी।इसी आश्रम से महात्मा गांधी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम का ताना बाना बुनना शुरू किया। गांधी जी ने अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया और साबरमती आश्रम सत्याग्रह और डांडी मार्च जैसे आंदोलनों का साक्षी रहा। गांधी जी ने हालांकि 31 जुलाई 1933 को साबरमती आश्रम छोड़ दिया, लेकिन उनकी यादों को आज भी इस आश्रम में सहेजकर […]

आज का राशिफल 31 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सावन के चौथे सोमवार का दिन

मेष राशि: धार्मिक स्थल पर जाना पसंद करेंगे मेष राशि वालों के लिए जुलाई का अंतिम दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपके मन में खुशी रहेगी। अगर परिवार के सदस्यों के साथ कोई विवाद है, तो वह भी आज खत्म हो जाएगा और अब आप सभी एकजुट होकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर निराश हो सकते हैं, जिसके कारण आपको थोड़ा तनाव भी रहेगा। आज आप अपना कर्ज चुकाने में काफी हद तक सफल रहेंगे। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर जाना पसंद करेंगे। आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार के […]

मणिपुर हिंसा के खिलाफ राजधानी के सभी चर्चों में हुई कैंडल सेरेमनी, कैंडल मार्च भी

रायपुर। मणिपुर में तीन महीने से जारी हिंसा व मानवता को रौंदने वाली घटनाओं के खिलाफ रविवार को राजधानी में सभी चर्चों में कैंडल सेरेमनी की गई। साथ ही कैंडल मार्च कर मणिपुर में शहीद लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। राज्य व केंद्र सरकार से मांग की गई कि वे तत्काल शांति स्थापित करें। आर्च बिशप विक्टर हेनरी ठाकुर और बिशप अजय उमेश जेम्स की अगुवाई में सेरेमनी हुई।सेंट जोसफ कैथेड्रल बैरबाजार से आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर, फादर जोस फिलिप, विकर जनरल फादर सेबेस्टियन पी, सेंट पॉल्स कैथेड्रल सीएनआई में पादरी सुनील कुमार व पादरी सुशील मसीह, नवा रायपुर खड़वा में डीकन एमआर पटरस,मारथोमा चर्च, सेंट जैकब चर्च जोरा […]

पाटन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती: मुख्यमंत्री श्री बघेल

० ग्राम दरबार मोखली में डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह का किया गया आयोजन ० स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय  घनाराम बंछोर और गैंदलाल बंछोर की प्रतिमा का किया अनावरण ० नव निर्मित रेस्ट हाउस का किया लोकार्पण रायपुर। पाटन की धरती स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती है। अंग्रेजों के कुशासन के विरूद्ध आवाज उठाने का साहस इस धरती के सपूतों ने किया। हम उन्हें नमन करते है। यह बात दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम दरबार मोखली में आयोजित मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कही। यहां पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय घनाराम बंछोर तथा स्वर्गीय गैंदलाल […]

राजधानी में मुख्यमंत्री और जिला मुख्यालयों पर मंत्रीगण करेंगे ध्वजारोहण

० स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी ० जिला स्तरीय समारोह में नक्सली हिंसा में शहीदों के परिवारजनों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आमंत्रित किया जाएगा रायपुर।राज्य शासन ने 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के प्रदेश में गरिमापूर्वक आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश स्तर पर राजधानी रायपुर सहित जिला मुख्यालयों, नगरीय निकायों से लेकर विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर तक स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होगा। राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में प्रातः 9 बजे से निर्धारित कार्यक्रम समयानुसार आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस मौके पर वे […]

एडिशनल जज दीपक तिवारी बने हाईकोर्ट के स्थायी जज

रायपुर।माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा  न्यायमूर्ति  दीपक कुमार तिवारी को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण का मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल क्रमांक-1 में 31 जुलाई 2023 दिन सोमवार को सुबह 10 बजे आयोजित होगा। गौरतलब है कि माननीय न्यायमूर्ति  दीपक कुमार तिवारी, एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली से जारी कर दी गयी है। माननीय न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति 08 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में की गयी थी।