जशपुर में नहीं थम रभा जंगली हाथियों का उत्पात, राहगीर महिला को उतारा मौत के घाट
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथियों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है. जहां लगातार जंगली हाथियों द्वारा लोगों पर हमले की घटना सामने आ रही है. बुधवार देर शाम बगीचा वन परिक्षेत्र में मुख्य सड़क पर हाथी ने एक राहगीर महिला को मौत के घाट उतार दिया, इस दौरान ट्राइसिकल पर सवार दिव्यांग सहित दो लोगों बाल-बाल बचे. इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन अमले के रेंजर अशोक सिंह ने बताया कि मृतक महिला का शव बरामद कर उसे उसके परीजनों को सौंप दिया गया है. वहीं प्रत्यक्ष दर्शी दिव्यांग मनमोहन कोरवा ने बताया कि वह अपनी भाभी जयंती कोरवा के साथ मैनी […]



