CG Weather Update: आसमान में छाए बादल से तापमान में होगी बढ़ोतरी, ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत

रायपुर। प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड बढ़ रही है. पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के हर जिलें का तापमान में कमी आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा. हवा की दिशा बदलने के साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल भी छाए रहेंगे. साथ ही न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि, आने वाले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज से नमी की मात्रा बढ़ने वाली है तथा हवा की दिशा भी बदलेगी. इसके चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान […]

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय दोपहर 12 बजे पीएम मोदी से उनके आवास पर करेंगे मुलाकात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री आवास, 7 लोककल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व 12.45 पर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भी रहेंगे।

आज का इतिहास 23 दिसंबर : आज भारत के 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर किसान दिवस मनाया जाता है

हर साल 23 दिसंबर को भारत के 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर किसान दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा भारतीय इतिहास में 23 दिसंबर 1912 को बंगाल और पंजाब में भूमिगत भारतीय क्रांतिकारी, रास बिहारी बोस की अगुवाई में भारत के वायसराय लॉर्ड हार्डिंग की हत्या का प्रयास, दिल्ली में औपचारिक जुलूस के दौरान वायसराय के हावड़ा (हाथी गाड़ी) में बम फेंका। जिसमें वायसराय घायल होने के बावजूद बच गया था। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 23 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी […]

Winter Special Recipe: मशरूम पकोड़ा

सामग्री 500 ग्राम मशरूम कॉर्न फ्लोर बेसन चार चम्मच चिली फ्लैक्स और ओरिगैनो सीजनिंग चाट मसाला काली मिर्च आटा तेल धनिया मिर्च कैसे बनाएं मशरूम पकोड़ा ० पकोड़ा बनाने के लिए कुकर में दो कप पानी और कटे हुए मशरूम को डालकर 7-8 सीटी में पका लें। ० अब पानी को फेंक कर मशरूम को एक बाउल में रखें। ० बाउल में स्वादानुसार नमक, कॉर्न फ्लोर, मसाले, ओरिगैनो, बेसन, चावल का आटा, बेकिंग सोडा, अदरक-लहसुन का पेस्ट, अजवाइन, हींग और पानी डालकर मिक्स करें। ० पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें और उसमें से मशरूम को निकालकर अच्छे से कोट करते हुए तेल में फ्राई करें। ० पकोड़े […]

आज शनिवार: व्रत रखकर करें शनिदेव की पूजा, साढ़े साती से मिलेगी मुक्ति, जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित किया गया है. इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से लोगों के कष्ट दूर हो सकते हैं. शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है और जो लोग शनिदेव को प्रसन्न करने में कामयाब हो जाते हैं, उनकी किस्मत बदल जाती है. जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष है या जो लोग शनि के प्रकोप को झेल रहे हैं, उन्हें शनिवार के दिन व्रत रखकर पूजा-पाठ जरूर करना चाहिए. शनिदेव को प्रसन्न करना आसान है और इससे लोगों को साढ़ेसाती से भी राहत मिल सकती है. इसके अलावा वैष्णव जन 23 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी का व्रत रखेंगे. शनिवार […]

Covid Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 423 नए संक्रमण केस,जेएन.1 के 22 मामले

नेशनल न्यूज़। भारत में कोविड मामलों की संख्या लगातार बढञती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 423 ताजा संक्रमण दर्ज किए गए। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि गुरुवार तक देश में कोविड-19 उप-संस्करण जेएन.1 के 22 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 21 मामले गोवा से और एक अन्य केरल से सामने आए हैं। सूत्रों ने कहा, गोवा में जेएन.1 वैरिएंट के मामलों का कोई समूह नहीं देखा गया है और सभी संक्रमित लोग बिना किसी जटिलता के ठीक हो गए हैं। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में 640 ताज़ा […]

आज का राशिफल 23 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी निर्णय को समय पर लेना होगा, नहीं तो समस्या सकती है। आपको किसी काम के पूरा होने के लिए आज अपने भाइयों से मदद मांगनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपने घर की सुख सुविधाओं के खरीदारी पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको किसी अजनबी की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी कार्य को […]

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र कमेटी का गठन किया , टीएस सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र कमेटी का गठन किया है. इस कमेटी में कुल 16 कांग्रेस नेताओं को जगह दी गई है. छत्तीसगढ़ से पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को भी जिम्मेदारी दी गई है. कमेटी का चेयरमैन पी. चिदंबरम को बनाया गया है. वहीं टीएस सिंहदेव को संजोयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात

रायपुर /दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल से दिल्ली प्रवास पर हैं. प्रवास के दौरान सीएम साय ने आज शनिवार को सुबह नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुणसाव और विजय शर्मा भी थे।

सालेम इंग्लिश स्कूल में एनुअल डे का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया

रायपुर। सालेम इंग्लिश स्कूल में एनुअल डे का कार्यक्रम बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ क्वायर ग्रुप के स्वागत गीत से किया गया. अवसर प्रति मुख्य अतिथि के रूप में  बृजमोहन अग्रवाल विधायक दक्षिण रायपुर छत्तीसगढ़ जिन्होन अपने शब्दों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के प्रारंभ में छत्तीसगढ़ी स्वागत नृत्य कक्षा 12वीं के बच्चों के द्वारा शाला की शिक्षिका श्रीमती आकांक्षा नंद के निर्देशन में प्रस्तुति किया गया.क्लासिक नृत्य कक्षा आठवीं के बच्चों के द्वारा शाला की शिक्षिका श्रीमती मधुमसी के निर्देश में प्रस्तुति किया गया। आगे की कड़ी में नर्सरी एव पी पी वन के नन्हे […]