CG Corona Update: AIIMS की नर्स सहित 3 कोरोना पॉजिटिव, सीएम साय ने ली अधिकारियों की बैठक

रायपुर। कोरोना का नया वेरिएंट छत्तीसगढ़ में भी तेजी से पैर पसार रहा है। गुरुवार को एक ही दिन में तीन पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर और कांकेर जिले में एक-एक मरीज की पहचान हुई है। इनमें से एक रायपुर AIIMS की नर्स भी शामिल है। 3 केस मिलने के बाद मुख्यमंत्री साय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली है।  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 23 दिसम्बर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास एवं जनहित से जुड़ी योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, गृहमंत्री और वित्तमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को जारी की 2485.79 करोड़ रूपए की राशि

० समाज कल्याण योजनाओं तथा अधोसंरचना विकास योजनाओं के वित्तीय पोषण को मिलेगी मजबूती ० 11 दिसम्बर को दी गई किश्त के बाद केन्द्र ने पुनः जारी की अतिरिक्त किश्त रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय करों से मिली राशि में से छत्तीसगढ़ के हिस्से की राशि राज्य को हस्तांतरित करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यह जनता से किए गए हमारे वादों को पूरा करने के हमारे प्रयासों को बल प्रदान करेगा। गौरतलब है कि आगामी त्यौहारों और नये वर्ष को देखते हुए केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ रूपए की […]

बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ , आईईडी की जद में आया जवान हुआ घायल

बीजापुर। नक्सलियों के भारत बंद के ऐलान के बीच जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है. यह मुठभेड़ जांगला थाना अंतर्गत पोटेनार के जंगल में हुआ है. जिसमें दो से तीन माओवादियों को गोली लगी है. वहीं मुठभेड़ के दौरान प्रेशर आईईडी की जद में एक जवान आ गया. जिससे जवान घायल हो गया है, उसे इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल लाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जिला बीजापुर के थाना जांगला क्षेत्रांतर्गत ग्राम पोटेनार के जंगल में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी और बस्तर फाइटर की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी. अभियान के दौरान […]

Transfer Breaking: IAS ऑफिसर मनोज पिंगुआ मनोज पिंगुआ को दिया गया अतिरिक्त प्रभार ,बनाए गए माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मनोज पिंगुआ को अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार।  

गणतंत्र दिवस 2024 : फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि

नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हो सकते हैं। समारोह से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मैक्रों छठे फ्रांसीसी नेता होंगे, जिन्हें गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य अतिथि बनने का अवसर मिलेगा। भारत ने इस अवसर पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने जनवरी, 2024 में नयी दिल्ली की यात्रा करने में असमर्थता जतायी। माना जा रहा है कि बाइडन के भारत आने में असमर्थता की वजह जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन, उनकी दोबारा राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी और […]

मुख्यमंत्री ने यात्री बस हादसे में जताया शोक ,मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने दिए निर्देश

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद जिले के मरकाटोला घाट में आज हुए यात्री बस हादसे में मृतक तीन यात्रियों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दुर्घटना में दिवंगतों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि बालोद जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।  

सीएम साय देर रात जाएंगे दिल्ली, पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात

रायपुर। सीएम साय देर रात दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कल पीएम मोदी से वे मुलाकात कर सकते हैं। दिल्ली दौरे की जानकारी मुख्यमंत्री सचिवालय ने दी है।पांच राज्यों में से तीन राज्यों में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद अब बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। जिसे लेकर दिल्ली में आज हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है। ये बैठक दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और सभी मोर्चों को इस बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव और विकसित भारत […]

मुख्यमंत्री से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में मंत्रिमंडल के नवनियुक्त सदस्यों ने मुलाकात की

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में मंत्रिमंडल के नवनियुक्त सदस्यों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को पुष्पगुच्छ भेंटकर व मिठाई खिला कर बधाई दी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, रामविचार नेताम, बृजमोहन अग्रवाल, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्यामबिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, उपस्थित रहे।  

साय मंत्रिमंडल में ओबीसी का सोशल इंजीनियरिंग

  रवि भोई छत्तीसगढ़ में भाजपा ने आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाकर जातीय संतुलन के लिए ओबीसी वर्ग का वजन बढ़ा दिया है। साय मंत्रिमंडल में ओबीसी वर्ग से छह मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में एक तरह से ओबीसी का सोशल इंजीनियरिंग दिखा। ओबीसी के बड़े से छोटे वर्ग को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया है। मंत्रिमंडल में साहू, कुर्मी, कलार, रजवाड़े, देवांगन और अघरिया समाज का भी प्रतिनिधित्व है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव टिकट बंटवारे में भी ओबीसी के सभी वर्गों में संतुलन साधने की कोशिश की थी, जिसका उसे लाभ मिला। पार्टी ने विधानसभा में नाई, कलार, धीवर, यादव समाज के लोगों को टिकट देकर ओबीसी वर्ग में […]